07/06/2026
*💐.. अत्यंत दुःखद शोक एवं श्रद्धांजलि सूचना 🥹*
*बालाघाट जिले एवं विकासखण्ड परसवाड़ा के समस्त नागरिकों, समाजजनों, अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज एवं शुभचिंतकों को अत्यंत गहरे शोक एवं पीड़ा के साथ यह सूचित किया जाता है कि सीआरपीएफ के कर्तव्यनिष्ठ, वीर एवं अनुशासित जवान आदरणीय - भरत उइके जी का सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) में असामयिक निधन हो गया है।*
*उनका यह अचानक हम सबको छोड़कर जाना सम्पूर्ण समाज, परिवार एवं राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है।*
*🕊️ श्रद्धांजलि एवं अंतिम विदाई कार्यक्रम।*
*आज स्वर्गीय - भरत उइके जी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु क्षेत्र में एक श्रद्धांजलि रैली एवं शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।*
*12 बजे ये रैली ग्राम चंदना, मुख्य मार्गों से प्रारंभ होकर उनके निज निवास निज निवास, ग्राम खापा, ग्राम पंचायत सुकड़ी उनके अंतिम दर्शन स्थल तक पहुँचेगी, जहाँ उन्हें सामूहिक रूप से अंतिम जोहार विदाई दी जाएगी।*
*इस अवसर पर सीआरपीएफ पुलिस बल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, समस्त सामाजिक संगठन, आदिवासी समाज परसवाड़ा, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
*🎖️ राजकीय सम्मान एवं श्रद्धांजलि।*
*इस अवसर पर पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर / अंतिम सलामी) प्रदान की जाएगी। यह सम्मान उनके राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति समाज की सच्ची श्रद्धांजलि होगा।*
*🙏 सामूहिक शोक एवं श्रद्धांजलि।*
*श्रद्धांजलि सभा के दौरान समस्त उपस्थित जन मौन रखकर, पुष्प अर्पित जोहार कर एवं अश्रुपूरित नेत्रों से स्वर्गीय भरत उइके जी को अंतिम विदाई देंगे। पूरा वातावरण शोकमय एवं भावुक रहेगा, और हर हृदय में उनके योगदान की गहरी स्मृति बनी रहेगी।*