भीम आर्मी युवा नेता चंद्रशेखर आजाद

  • Home
  • India
  • Balaghat
  • भीम आर्मी युवा नेता चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी युवा नेता चंद्रशेखर आजाद रत्नशील विद्रोही
RATNSHIL VIDROHI
(1)

आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने...
26/01/2026

आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!

आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।

परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था,
"26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"

यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।

आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।

हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।

अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।

इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#गणतंत्र_दिवस_2026

नगीना लोक सभा की नहटौर विधानसभा क्षेत्र के गांव मजहरपुर निवासी, बीएसएफ की 193 बटालियन में असम के शिलांग में तैनात वीर जव...
16/01/2026

नगीना लोक सभा की नहटौर विधानसभा क्षेत्र के गांव मजहरपुर निवासी, बीएसएफ की 193 बटालियन में असम के शिलांग में तैनात वीर जवान श्रद्धेय जोगेंद्र कुमार रवि (35 वर्ष), पुत्र चमन प्रकाश सिंह जी, का लिवर की गंभीर बीमारी के चलते उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया।

बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के बीएलके मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ सोमवार रात (12 जनवरी 2026) उन्होंने अंतिम सांस ली।

देश सेवा में समर्पित एक जांबाज़ सपूत का इस प्रकार जाना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

आज शोक-संतप्त परिवार से मुलाक़ात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की एवं इस अपार दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

आज जनपद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के अंतर्गत तेवड़ा और संभलहेड़ा गांव में जनसंपर्क कर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ...
24/10/2024

आज जनपद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के अंतर्गत तेवड़ा और संभलहेड़ा गांव में जनसंपर्क कर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी भाई जाहिद हुसैन जी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया और जनता जनार्दन से वोट अपील की।

एक मुस्लिम भाई द्वारा बुद्ध की मूर्ति उकेरते हुए,,बहुत ही शानदार दृश्य।
07/09/2024

एक मुस्लिम भाई द्वारा बुद्ध की मूर्ति उकेरते हुए,,
बहुत ही शानदार दृश्य।

Address

Balaghat
481331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भीम आर्मी युवा नेता चंद्रशेखर आजाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category