Collector Balaghat

Collector Balaghat Official handle of Collector Balaghat, Government of Madhya Pradesh

 #बालाघाट  #कान्हा_के_जंगल की कहानी अब अंग्रेजी में भी सुनाएंगे नेचर गाइड्स59 गाइड्स सीख रहे विदेशी पर्यटकों से संवाद के...
06/09/2026

#बालाघाट
#कान्हा_के_जंगल की कहानी अब अंग्रेजी में भी सुनाएंगे नेचर गाइड्स

59 गाइड्स सीख रहे विदेशी पर्यटकों से संवाद के गुर,

वन्यजीवों और जैव-विविधता की जानकारी को रोचक अंदाज में रखने का प्रशिक्षण

कान्हा के घने जंगल, बाघों की दहाड़, वन्यजीवों की अठखेलियां और प्रकृति की खूबसूरती अब देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी और बेहतर ढंग से समझाई जा सकेगी। कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के अनुभव को और यादगार बनाने के लिए नेचर गाइड्स की अंग्रेजी भाषा एवं संचार क्षमता को मजबूत किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से इको टूरिज्म बोर्ड, मध्यप्रदेश एवं कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा परिक्षेत्र मुक्की में 15 दिवसीय इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को हुआ। इसमें मुक्की परिक्षेत्र के 59 नेचर गाइड्स सहभागिता कर रहे हैं।

अब विदेशी मेहमानों से बेझिझक करेंगे बातचीत

प्रशिक्षण के दौरान नेचर गाइड्स को अंग्रेजी भाषा में पर्यटकों से सहज एवं प्रभावी संवाद करने का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें कान्हा के वन्यजीवों, जंगल, जैव-विविधता और प्राकृतिक परिवेश से जुड़ी जानकारी को सरल, रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की तकनीक भी सिखाई जा रही है।

इस प्रशिक्षण से गाइड्स का अंग्रेजी भाषा में संवाद करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सवालों का बेहतर ढंग से जवाब देते हुए उन्हें कान्हा की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा से परिचित करा सकेंगे।

भाषा के साथ वन्यजीव व्याख्या का भी प्रशिक्षण

15 दिवसीय इस प्रशिक्षण में केवल अंग्रेजी बोलने और समझने पर ही जोर नहीं दिया जा रहा, बल्कि पर्यटन एवं वन्यजीव व्याख्या (Interpretation) से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। इसका उद्देश्य गाइड्स की प्रस्तुतीकरण क्षमता को बेहतर बनाना है, ताकि जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवों एवं प्रकृति से जुड़ी जानकारी तथ्यात्मक होने के साथ-साथ रोचक भी लगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 सितंबर 2026 को समाप्त होगा। कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा नेचर गाइड्स के कौशल विकास के लिए किए जा रहे ये प्रयास न केवल उनकी दक्षता बढ़ाने में सहायक होंगे, बल्कि कान्हा आने वाले पर्यटकों को बेहतर, ज्ञानवर्धक और गुणवत्तापूर्ण प्रकृति अनुभव उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

#कान्हा_टाइगर_रिजर्व


प्रभावित ग्रामों में माह अगस्त एवं सितम्बर 2026 का खाद्यान्न वितरण पूर्ण हो चुका है। प्रभावित ग्रामों में खाद्यान्न की न...
05/09/2026

प्रभावित ग्रामों में माह अगस्त एवं सितम्बर 2026 का खाद्यान्न वितरण पूर्ण हो चुका है। प्रभावित ग्रामों में खाद्यान्न की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आज दिनांक 05-09-2026 को विकासखण्ड बिरसा के 03 ग्रामों में कुल 05 परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया गया।
#बालाघाट


 #बालाघाट आज दिनांक 05-09-2026 को जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिड़काव कर...
05/09/2026

#बालाघाट
आज दिनांक 05-09-2026 को जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया तथा गई भरे गये एवं सड़क मार्ग की सफाई की गई। विकासखण्ड बैहर के 02 ग्रामों में 02 स्थानों पर जल स्रोतों के आस-पास साफ सफाई की गई। वि.खण्ड बिरसा के 01 ग्राम में 01 स्थान पर नाली सफाई कराई गई। वि.खण्ड बैहर के 02 ग्रामों में 02 सड़क मार्गों पर एवं वि.खण्ड बिरसा के 01 ग्राम में 01 सड़क मार्ग पर सफाई-सुधार कार्य किया गया। वि.खण्ड बैहर के 07 ग्रामों में 10 स्थानों पर एवं वि.खण्ड बिरसा के 08 ग्रामों में 12 स्थानों पर ड्रेन स्प्रोट की सफाई कराई गई।




 #बालाघाट आज दिनांक 05-09-2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बैहर द्वारा वि.खण्ड बैहर के 01 ग्राम (गड़ी) में 02 स्था...
05/09/2026

#बालाघाट
आज दिनांक 05-09-2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बैहर द्वारा वि.खण्ड बैहर के 01 ग्राम (गड़ी) में 02 स्थानों पर ब्लीचिंग छिड़काव किया गया। वि.खण्ड बैहर के 04 ग्रामों (गड़ी, हट्टा, पाण्डुतला एवं परसामझ) में 16 स्थानों पर एवं वि.खण्ड बिरसा के 06 ग्रामों (मझौदा, रेलपाही, लमगा, जमुनिया, पपुटोलापानी एवं लालपुर) में 17 स्थानों पर क्लोरीनेशन किया गया। वि.खण्ड बैहर के 01 ग्राम (गड़ी) में 03 जल स्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया। वि.खण्ड बैहर के 01 ग्राम (परसामझ) में 02 एवं वि.खण्ड बिरसा के 02 ग्रामों (रेलपाही एवं पाण्डुपानी) में 02 हैण्डपम्पों का सुधार कार्य किया गया।



 #बालाघाट आज दिनांक 05-09-2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई...
05/09/2026

#बालाघाट
आज दिनांक 05-09-2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है एवं घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है। प्रभावित क्षेत्र में विकासखण्ड बैहर के 06 ग्रामों के 20 एवं विकासखण्ड बिरसा के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई। वि.खं. बैहर में 20 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 367 एवं वि.खण्ड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 702 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार वि.खण्ड बैहर के 08 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 56 एवं वि.खण्ड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 223 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया। वि.खण्ड बैहर के 01 आंगनबाड़ी केन्द्र में 20 एवं वि.खण्ड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया।



 #बालाघाट प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की क...
05/09/2026

#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। आज दिनांक 05-09-2026 को 05 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 436 मरीजों में से 391 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 45 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णतः स्वस्थ हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 5,480 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 1,029 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 391 को अस्पताल में एवं 593 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया। घर-घर सर्वेक्षण की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं। सर्वे के दौरान 892 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 790 बच्चों को आयरन सिरप, 710 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलायी गई। आज 33 सत्रों में कुल 981 बच्चों का टीकाकरण किया गया।



 #बालाघाट बीमारी प्रभावित ग्रामों में पेयजल स्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन बीमारी से प्रभावित ग्रामों में ग्रामीणों को स्...
05/09/2026

#बालाघाट
बीमारी प्रभावित ग्रामों में पेयजल स्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन
बीमारी से प्रभावित ग्रामों में ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 5 सितंबर 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके की उपस्थिति में बिरसा विकासखंड के बीमारी प्रभावित ग्रामों में पेयजल स्रोतों की सफाई एवं सुधार कार्य कराया गया।

विभाग के हैंडपंप टेक्नीशियन द्वारा प्रभावित ग्रामों में हैंडपंपों की सफाई, आवश्यक सुधार कार्य तथा जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। जलस्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की गई। कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके ने मौके पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां भी आवश्यक हो, तत्काल सफाई, मरम्मत एवं क्लोरीनेशन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बीमारी प्रभावित ग्रामों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हैंडपंपों एवं अन्य जलस्रोतों की जांच, सफाई और क्लोरीनेशन का कार्य लगातार जारी रखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ बीमारी की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।





 #बालाघाट मलाजखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीमंदिरों में हुई विशेष सजावट, निकली भव्य झांकी व ...
05/09/2026

#बालाघाट
मलाजखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मंदिरों में हुई विशेष सजावट, निकली भव्य झांकी व कलश यात्रा, मटकी फोड़ आयोजन ने बांधा समां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद मलाजखंड क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्व को लेकर नगर क्षेत्र के कृष्ण मंदिरों सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष साफ-सफाई कर आकर्षक सजावट की गई। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

जन्माष्टमी के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य श्रीकृष्ण झांकी एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। झांकी और कलश यात्रा ने नगर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पर्व के दौरान विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए गए तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, जन्माष्टमी के उल्लास को और बढ़ाते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। मटकी फोड़ आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे नगर में दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से उत्सव का माहौल बना रहा।

#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी


 #बालाघाट कटंगी में कृषि केंद्रों का सघन निरीक्षण, कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे किसानों को गुणवत्तापूर्ण क...
05/09/2026

#बालाघाट
कटंगी में कृषि केंद्रों का सघन निरीक्षण, कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कटंगी क्षेत्र में विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटंगी श्री विजय सिंह यादव के आदेशानुसार तहसीलदार कटंगी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कटंगी श्री एच.सी. डहेरिया के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने कृषि केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की।

निरीक्षण दल में कृषि विकास अधिकारी श्री पी.सी. गजभिये एवं कृषि विकास अधिकारी श्री महेन्द्र मर्सकोले शामिल रहे। टीम द्वारा कृषि केंद्रों पर उपलब्ध बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता, स्टॉक, उपलब्धता, विक्रय व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कीटनाशक उत्पादों के नमूने नियमानुसार लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कृषि केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि किसानों को केवल गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही स्टॉक एवं विक्रय से संबंधित अभिलेखों का विधिवत संधारण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग द्वारा किसानों के हितों की सुरक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कृषि केंद्रों की जांच एवं कृषि आदानों के नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।



 #बालाघाट बीमारी से प्रभावित क्षेत्र में तेजी से सुधर रहे हालात, नए मरीजों की संख्या घटी,आज 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे,...
05/09/2026

#बालाघाट
बीमारी से प्रभावित क्षेत्र में तेजी से सुधर रहे हालात, नए मरीजों की संख्या घटी,
आज 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 05 नये मरीज भर्ती कराये गये
अब तक कुल 391 मरीज डिस्चार्ज
बालाघाट-05 सितम्‍बर 2026। बिरसा, बैहर विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा, कोरका, बोंदारी और अन्‍य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी और उपचार के प्रभाव से अब हालात तेजी से सामान्य होते नजर आ रहे हैं। 05 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार अस्पतालों में नए मरीजों के भर्ती होने की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, वहीं स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार 05 सितम्‍बर को केवल 5 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि उपचार के बाद 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। इस प्रकार अस्‍पताल में भर्ती कुल 436 मरीजों में से अब तक कुल 391 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 45 मरीजों का अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। मरीजों की रिकवरी बढ़ने और नए मामलों में कमी आने से अस्पतालों में भी पहले की तुलना में भीड़ कम होने लगी है।
5,480 लोगों की हुई जांच
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। अब तक 5,480 व्यक्तियों का सर्वे एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इनमें कुल 1,029 मरीजों की पहचान हुई है। वर्तमान में 593 मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है, जबकि 436 मरीज अस्पतालों में भर्ती कराये गये थे। सर्वे के दौरान मलेरिया के 379, दस्त के 180, दाने के साथ बुखार के 243 तथा चर्म रोग के 227 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी चिन्हित मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घर पर उपचाररत मरीजों की भी स्वास्थ्य टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
कम हो रहे नए मामले, बढ़ रही रिकवरी
क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सक्रियता का असर अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। एक ओर नए मरीजों की संख्या घट रही है, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक ही दिन में 12 मरीजों का स्वस्थ होकर घर लौटना इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सर्वे, उपचार, दवा वितरण और निगरानी का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने वाले मरीजों को उनके परिजनों के साथ जिला चिकित्‍सालय से गांव तक पहुंचाया जा रहा है। अस्‍पताल में भर्ती रहने के दौरान मरीजों के परिजनों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया है।






Address

श्री कुमार सत्यम नवीन कलेक्टर कार्यालय सिविल लाइंस
Balaghat
481001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Balaghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Balaghat:

Shortcuts

Share