Mohammad Shameem - AIMIM

Mohammad Shameem - AIMIM प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश व प्रभारी, AIMIM पार्टी बलिया,मऊ,ग़ाज़ीपुर

20/08/2026
19/08/2026

बलिया के लाल रसड़ा के कई बार के विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की 13वीं में आज AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों के साथ शामिल होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश की,उमड़ा हुआ यह जन सैलाब बता रहा था कि वो केवल एक विधायक नहीं बल्कि जननायक थे इस अवसर पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम,पूर्वांचल एससी-एसटी के प्रभारी कालिका प्रसाद,जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान,जिला उपाध्यक्ष सनाउल्लाह खान,जिला महासचिव फरीद अहमद मुराद सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे

19/08/2026

बागी बलिया के वीर सपूत शहीदों बलिया का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया 19 अगस्त 1942 को ही बलिया को आजाद कर दिया भृगु बाबा की इस धरती पर वीर कुंवर सिंह,जयप्रकाश नारायण,चंद्रशेखर,कोदई खान,राजकुमार पासवान बाघ,मंगल पांडेय,चित्तू पाण्डेय जैसे वीरों को जन्म दिया,आज बलिया बलिदान दिवस के मौके पर हम AIMIM पार्टी के लोग अपने सभी वीर सपूतों को खिराज ए अक़ीदत पेश करते हैं

19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस के मौके पर ए आई एम आई एम पार्टी ने जिला जेल से लेकर जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभा...
19/08/2026

19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस के मौके पर ए आई एम आई एम पार्टी ने जिला जेल से लेकर जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम,पूर्वांचल प्रभारी कालिका प्रसाद,जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान,जिला सचिव फरीद अहमद मुराद,जिला उपाध्यक्ष सनाउल्लाह खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे

17/08/2026

फत्तेपुर हादसे पर AIMIM का हमला, सुरेंद्र सिंह से माफी और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग

रसड़ा (बलिया)। एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने फतेहपुर गांव पहुंचकर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अरशद के परिवार से मुलाकात की और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की मांग की।

शमीम खान ने कहा कि चिलकहर ब्लॉक के फतेहपुर गांव निवासी अरशद (40) पांच बेटियों और एक बेटे के पिता थे तथा परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनका आरोप है कि किसी काम से बाइक से निकले अरशद को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी ने टक्कर मारी, जिसके बाद वह मौके से चले गए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने को लेकर स्पष्ट कानून बनाया है, लेकिन एक जनप्रतिनिधि का इस तरह का रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद अब तक सुरेंद्र सिंह पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं।

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न दलों के बड़े नेताओं ने भी परिवार के दुख-दर्द में सहभागी बनने की गंभीर कोशिश नहीं की। उन्होंने मांग की कि राजनीतिक दल केवल संवेदना व्यक्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए ठोस आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं।

शमीम खान ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को याद करते हुए कहा कि यदि वह आज जीवित होते तो संभवतः इस परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आते। उन्होंने उम्मीद जताई कि उमाशंकर सिंह के परिवार के सदस्य भी पीड़ित परिवार की सहायता करेंगे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के नेताओं से अपील की कि परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण की व्यवस्था हो सके। साथ ही सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं और मुआवजे का लाभ दिया जाए।

शमीम खान ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह से सार्वजनिक रूप से परिवार के बीच पहुंचकर माफी मांगने और सहायता करने की भी मांग की। उनका कहना था कि इससे पीड़ित परिवार के दुख को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्वांचल एससी एसटी के प्रभारी श्री कालिका प्रसाद,जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान,जिला सचिव फरीद अहमद मुराद,मीडिया प्रभारी सोनू अहमद कुरेशी,विधानसभा महासचिव मोहम्मद कैफ,नगर अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद मेराज,बूचन राजभर,छोटन राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे

17/08/2026

बसपा चार बार सरकार बना सकती है तो हम कमजोर क्यों?’ AIMIM प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

— रसड़ा की नई बस्ती में बोले मोहम्मद शमीम खान
- लोकतंत्र में वोट ही ताकत, राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आगे आएं मुस्लिम, दलित और पिछड़े

बलिया रसड़ा। नगर की नई बस्ती में आयोजित एआईएमआईएम के कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता बंदूक या तलवार के बल पर नहीं, बल्कि जनता के मत से हासिल होती है। इसलिए समाज के लोगों को अपनी राजनीतिक ताकत पहचाननी होगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी होगी। मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि लंबे समय से मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की।
प्रदेश महासचिव ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों तथा न्याय की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बिना किसी भी समाज के अधिकारों को मजबूती से हासिल करना कठिन है। मोहम्मद शमीम खान ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इन दलों पर भरोसा करने के बावजूद लोगों को अपेक्षित राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार पर भी सवाल उठाए। एआईएमआईएम प्रदेश महासचिव ने बहुजन समाज पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने संघर्ष के दम पर उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया,जब बसपा संघर्ष करके सत्ता तक पहुंच सकती है तो हम उससे कमजोर क्यों हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी का हिस्सा बनने, संगठन में जिम्मेदारी लेने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैफ, कमेटी के संरक्षक जावेद अहमद,हाफिज मेराज अहमद,मीडिया प्रभारी सोनू कुरैशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

16/08/2026

ईमानदारी का दौर तब आएगा जब मजलिस सत्ता में बैठेगी,लूट खसोट,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से जनता को राहत मिलेगी और हक और इंसाफ कायम किया जाएगा

16/08/2026

सपा,बसपा,कांग्रेस ने हमारे वोटो पर डकैती डाली हमारे किसी मामले में हमारा साथ नहीं देते किसी मजलूम के लिए नहीं खड़े होते,रेकवारेडीह मऊ के मामले में यूपी पुलिस कार्रवाई करें,नहीं तो आंदोलन करेगी AIMIM

16/08/2026

इस सरकार में थाने और तहसील दलालों से घिरे हुए हैं, नगर पालिकाएं, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतें लूट पाट का अड्डा बन चुके हैं

16/08/2026

शाही कटरा जनपद मऊ में पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व प्रभारी मऊ गाजीपुर शमीम खान शामिल हुई। कुछ लोगों को पार्टी की सदस्यता दी गई ।
इस अवसर पर मुन्नवर अली पूर्वांचल सचिव,अनीश जैन जिला सचिव,सैय्यद रिजवान जिला कोषाध्यक्ष मऊ, शाबीर शम्सी ग्राम अध्यक्ष,सेराज ग्राम अध्यक्ष,मो०गनी विधान सभा सचिव,मो०जावेद जिला सचिव, अबू उमैर जिला मीडिया प्रभारी,मो०ताहा, अजीज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Address

Ballia
277001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohammad Shameem - AIMIM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share