Cyber Cell Balod

Cyber Cell Balod बालोद पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर �

🔸 बालोद पुलिस को मिली बडी सफलता तीन प्रकरणों में 07 शातिर चोर हुए गिरफ्तार।🔸 थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम झलमला , संजय नग...
21/11/2023

🔸 बालोद पुलिस को मिली बडी सफलता तीन प्रकरणों में 07 शातिर चोर हुए गिरफ्तार।

🔸 थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम झलमला , संजय नगर, ग्राम कोरगुडा ईट फैक्ट्री में हुए चोरी के कुल 03 प्रकरणों में लाखो के सोने ,चांदी के जेवरात व नगदी रकम एवं अन्य सामाग्री सहित 07 आरोपी गिरफ्तार।

🔸 साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद की संयुक्त कार्यवाही।

🔸 आरोपी की गिरफ्तारी में CCTV फुटेज का रहा विशेष योगदान।

🔸 पुलिस अधीक्षक बालोद की अपील सभी लगायें अपने अपने घरो, प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरा जिससे अज्ञात आरोपियो की पतासाजी मे बालोद पुलिस को मिले मदद।

पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम झलमला के सूने मकान , संजय नगर बालोद के मकान व ग्राम कोरगुडा के ईट फैक्ट्री में हुए चोरी के अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतू थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविषंकर पाण्डेय व साइबर सेल बालोद प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में साइबर सेल व थाना से एक विषेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु लगाया गया था। साथ ही घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम और फिंगर पिं्रट टीम द्वारा चोरी के साक्ष्य का विष्लेषण किया गया। जिस पर 03 प्रकरणों में कुल 07 आरोपियो को इलेक्ट्रीक मोटर पंप , नगदी रकम सहित 14200/- रूपये व लाखो के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण क्र 01 -मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 03.11.2023 के दिन दोपहर करीबन 2-3 बजे अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के मकान मे लगे ताले को तोड़कर उसके घर से सोने का रिंग 02 नग, लाकेट 01 नग, चैन 01 नग, नैकलेष 01 नग, एक जोडी कंगन, लग सेट, चांदी का छल्ला , पैर पटटी, बाली, झुमका, पायजेब, मोती, कनौती, गेहू दाना, पायल 05 जोड़ी, कवरिंग चैन एवं पुरानी इस्तेमाली 02 नग सैमसंग मोबाईल सेट कुल सोना 10 तोला 300 ग्राम कुल चांदी 69 तोला चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 530/2023 धारा- 454,380 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को चोरी के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से एनालिसिस का ग्राम झलमला से बालोद क्षेत्र के लगभग सैकड़ौ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ग्राम संबलपुर के लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा स्थाई पता ग्राम खैरतराई थाना बालोद को पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह अपने कथन में बताया कि वह पूर्व में बिहार के पटना में किसी के घर में ड्राईवर का काम करता था। कुछ वर्ष पहले हि बालोद वापस आया और ग्राम संबलपुर में किराये के मकान में रहता था। दिनांक 03.11.2023 को वह संबलपुर लोहारा से बालोद आया और झलमला में एक सुने मकान में ताला लगा देख उसके घर बाउंड्री से कूद कर मेन दरवाजा के ताले को घर में रखे कुल्हाड़ी से तोड़ कर उसके आलमारी में रखे सोने , चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया ।
आरोपी का नाम व पता- लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा स्थाई पता ग्राम खैरतराई थाना बालोद
प्रकरण क्र 02-मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 15/16.11.2023 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा संजय नगर बालोद में प्रार्थी के मकान मे बाउंड्री से कूद कर उसके मकान में प्रवेष कर उसके घर से 28500 रूपये नगदी चोरी कर ले गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 561/2023 धारा- 457,380 ,34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपियो कि पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर संदेही गोलू उर्फ गोपी नांगवंषी को पूछताछ करने पर उक्त घटना अपने एक साथी ईष्वर यादव के साथ मिलकर संजय नगर में प्रार्थी गीता प्रसाद साहू के घर के दिवार पार कर उसके मकान में प्रवेष कर उसके आलमारी से 28500 चोरी कर ले गया था। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपियों का नाम व पता- (1) गोपी नांगवंषी उर्फ गोलू पिता संतराम मंडावी उम्र 20 साल पता संजय नगर बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) (2) ईष्वर यादव पिता रिछपाल यादव उम्र 20 साल पता संजय नगर बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
प्रकरण क्र -03 मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 12.11.2023 से 19.11.2023 के मष्य अज्ञात चोरो द्वारा ग्राम कोरगुडा ईट बनाने की फैक्ट्री में लगे 03 एचपी इलेक्ट्रीक मोटर पंप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 557/2023 धारा- 379 ,34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपियो कि पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपियों का नाम व पता- (1) मुकेष कुमार पटेल पिता रघुवीर पटेल उम्र 23 साल पता चिल्हाटीकला थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)
(2) महेन्द्र कुमार पिता रूपराम साहू उम्र 26 साल पता चिल्हाटीकला थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)
(3) केषव कुमार पिता गोविंद राम उम्र 20 साल पता रेंगनी थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
(4) भूवन धनकर पिता लिखेन्द्र धनकर उम्र 21 साल पता कोरगुडा थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

उक्त अज्ञात चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविषंकर पाण्डेय व साइबर सेल बालोद प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक श्री नंदकुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक मिथलेष यादव , आरक्षक योगेष पटेल, महिला आरक्षक लता भोयर, महिला आरक्षक दुलेष्वरी साहू आरक्षक लवन राजपूत, आरक्षक विवेक आंनदधीर, आरक्षक नागेष्वर, आरक्षक भागीरथी थाना बालोद की सराहनीय भूमिका रही है।

3 theft cases solved
thief

police
balod

19/10/2023
 #गुम📱 मोबाइल वितरण"▪️पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 81 नग गुम मोबाईल है...
03/10/2023

#गुम📱 मोबाइल वितरण"

▪️पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 81 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
▪️कुल 81 नग मोबाईल किमती 9,50000 रूपये ( नौ लाख पचास हजार ) लगभग।

▪️पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 695 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है वर्तमान में साइबरपोर्टल CEIR के माध्यम से बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल को ढूंढा जा रहा हैं।

▪️बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का किया धन्यवाद ज्ञापित।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चर्तुवेदी, उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी श्री जोगेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 81 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबंध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल थाना चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी, इनफिनिक्स एन्ड्रायड मोबाईल फोन को ट्रेस कर दीगर राज्य मुंबई महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी,मानपुर मोहला , से उसे रिकवर किया गया। जिसमें 81 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 03.10.2023 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 81 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 614 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।

गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। और बालोद पुलिस के page- Balod Police CG (https://www.facebook.com/profile.php?id=100084291996671) से जुड़ कर साइबर क्राईम जागरूकता अभियान में शामिल होकर स्वयं एंव दूसरो को भी साइबर ठगी व अपराध से बचने जागरूक करने अपील किया गया।

साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेंद्र साहू, स उ नि श्री धरम भुआर्य,प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद देवगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहारे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे,आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक गुलजारी साहू, आरक्षक योगेश गेडाम , सहित सभी थानों की सराहनीय भूमिका रही।

mobile recovery distribution
By



17/08/2023

AI वॉइस क्लोनिंग कॉल फ्रॉड साइबर फ्राउडियों ठगी करने का नया Be Alert Be Safe cell Police

cell Police

AI वॉइस क्लोनिंग कॉल फ्रॉड Be Alert Be Safe   cell  Police  Voice Cloning Call fraud  alert be safe  cell  police
17/08/2023

AI वॉइस क्लोनिंग कॉल फ्रॉड Be Alert Be Safe cell Police

Voice Cloning Call fraud

alert be safe

cell police

 #राष्ट्रीय सड़क सुरक्षालघु फिल्म महोत्सव (छ.ग.) 2023  Competition5 lakh Price
03/08/2023

#राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा
लघु फिल्म महोत्सव (छ.ग.) 2023

Competition
5 lakh Price

🇮🇳  #कारगिल विजय दिवस, हिमालय की चोटियों पर हिमालय से ऊँचे साहस के साथ अविश्वसनीय वीरता का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न...
26/07/2023

🇮🇳 #कारगिल विजय दिवस,
हिमालय की चोटियों पर हिमालय से ऊँचे साहस के साथ अविश्वसनीय वीरता का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के चरणों में श्रद्धासुमन 💐अर्पित वीर सपूतों को शत-शत नमन। जय हिंद🇮🇳


#2023



hind

🔹कई लोगो के क्रेडिट💳कार्ड से लाखो रूपये निकाल कर ठगी करने वाले 02 आरोपी बालोद पुलिस की गिरफ्त में।🔸क्रेडिट कार्ड बंद करन...
21/07/2023

🔹कई लोगो के क्रेडिट💳कार्ड से लाखो रूपये निकाल कर ठगी करने वाले 02 आरोपी बालोद पुलिस की गिरफ्त में।

🔸क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर बैंक में बुला कर आरोपी रख लेते थे अपने पास।

🔹एक आरोपी भिलाई व दूसरा आरोपी नागपुर महाराष्ट्र से हुआ गिरफ्तार।

🔸दोनो आरोपियो द्वारा करीबन 50 लाख रूपये की ठगी कर अपने घर से थे फरार।

🔹दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम बालोद की रही विशेष भूमिका।

🔸आरोपी के कब्जे से 1 लाख रू नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड, जमीन खरीदी के दस्तावेज, पीड़ितो के बायोडाटा वाला डायरी 01 नग मोटर सायकल बरामद। प्रकरण में विवेचना जारी है, अन्य आरोपी मिलने की संम्भावना है।

पुलिस अधीक्षक, श्री डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में कई लोगो के क्रेडिट कार्ड से लाखो रूपये निकालकर फ्राड करने वाले फरार आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम बालोद से विशेष टीम बनाया गया था। जिस पर प्रकरण के दोनो आरोपियो को भिलाई जिला दुर्ग व नागपुर महाराष्ट्र से पकडने में सफलता मिली है।

प्रकरण क्रमांक 01- प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि प्रार्थी सुखराम ठाकुर पिता स्व. दषरूराम ठाकुर द्वारा एसबीआई डौण्डीलोहारा में क्रेडिट कार्ड बनावाया था उपयोग नही होना कहकर आरोपी सुरेन्द्र साहू और जीवनलाल चंदेल ने प्रार्थी से उसका क्रेडिट कार्ड बंद करवा देता हू कहकर अपने पास रख लिया और दिनांक 13.04.2022 से 22.12.2022 तक कुल 17,24,939 (सत्रह लाख चौबीस हजार नौ सौ उनचालिस रूपये) प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से आहरण कर धोखाधडी किया गया प्रार्थी जब आरोपियों से इस संबध में जानकारी प्राप्त किया तो आरोपी एफआईआर के डर से प्रार्थी को 15,74,939 रूपये वापस कर दिया। लेकिन 150000 रूपये नही दिया। प्रार्थी के अलावा दोनो आरोपी सुरेन्द्र साहू व जीवन लाल चंदेल ने इसी प्रकार का ठगी कर खिलावन उर्वषा से 108963 रूपये , जगन्नाथ कोरेटिया से 162538 रूपये, ललित कुमार देवहारी से 71242 रूपये कुल 492743 रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 84/2023 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण क्रमांक 02- प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि प्रार्थी लून करण ठाकुर पिता स्व.मानू राम ठाकुर द्वारा एसबीआई डौण्डीलोहारा में क्रेडिट कार्ड बनावाया था उपयोग नही होना कहकर आरोपी सुरेन्द्र साहू और जीवनलाल चंदेल ने प्रार्थी से उसका क्रेडिट कार्ड बंद करवा देता हू कहकर अपने पास रख लिया और दिनांक 12.07.2022 से 14.03.2023 तक कुल 6,75,747 रूपये प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से आहरण कर धोखाधडी किया गया प्रार्थी जब आरोपियों से इस संबध में जानकारी प्राप्त किया तो आरोपी एफआईआर के डर से प्रार्थी को 102000 रूपये वापस कर दिया। लेकिन 573747 रूपये नही दिया। प्रार्थी के अलावा दोनो आरोपी सुरेन्द्र साहू व जीवन लाल चंदेल ने इसी प्रकार का ठगी कर तिलक राम ठाकुर से 863918 रूपये आहरण कर उसमें से 248500 वापस किया गया है बाकि 615418 रू अभी तक नही दिया गया है। एवं भूधर दास जोषी से 227406 रूपये आहरण कर उसमें से 183000 वापस किया गया है बाकि 44406 रू अभी तक नही दिया गया है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 1233571(बारह लाख तैतिस हजार पाच सौ इखत्तर) रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 94/2023 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनो प्रकरणो में आरोपियो द्वारा कुल 1726314 (सत्रह लाख छब्बीस हजार तीन सौ चौदह रूपये) की ठगी किया गया है। जो बकाया है बाकि कुल ठगी की रकम करीबन 50 लाख रूपये है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा प्रकरणो के आरांेपियो के संबध में पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम बालोद की विषेष टीम तैयार किया गया था। जिस पर टीम द्वारा दोनो आरोपियो के निवास स्थान भिलाई दुर्ग एवं हिरेतरा पेंड्रावन जिला बेमेतरा में दबिष दिया गया जहां से दोनो आरोपी फरार थे आरोपियो के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपी सुरेन्द्र साहू जो राजस्थान में था भिलाई आने पर रास्ते में घेराबंदी कर उसको पकडा गया जो अपने दूसरे साथी जीवन लाल चंदेल को नागपुर महाराष्ट्र होना बताने पर साबयर सेल टीम द्वारा तत्काल नागपुर महाराष्ट्र जाकर जीवन लाल की पतासाजी करने पर वह नागपुर किराये के मकान से फरार था टीम द्वारा वहां कैम्प कर लोकल मुखबीर व सूचना संकलन से आरोपी जीवन लाल चंदेल को पकड़ कर जिला बालोद लाया गया। आरोपियो के कब्जे से 01 लाख रूपये नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड, 01 नग मोटर सायकल हॉनेट , जमीन खरीदी ब्रिक्री के दस्तावेज, पीड़ितो के बायोडाटा वाला डायरी बरामद किया गया है मामले की विवेचना जारी है अन्य और आरोपी मिलने की संम्भावना है।

आरोपी का नाम व पता-

1. सुरेन्द्र कुमार साहू पिता कोमलदास साहू पता दृश्याम नगर केम्प 01 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.) ।
2. जीवन लाल चंदेल पिता भुसुमलाल चंदेल पता दृग्राम हिरेतरा पेंड्रावन जिला बेमेतरा(छ.ग.) ।

उक्त प्रकरण में आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा राज बहादुर यादव , सउनि अनित राम यादव, सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल ,आरक्षक पीपेष्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही है।


card


cell team


 #गुम हुए मोबाइल को  #साइबर सेल टीम बालोद के द्वारा   पोर्टल के ज़रिए किया गया रिकवर।आवेदक गजानंद सिन्हा निवासी अर्जुंदा...
13/07/2023

#गुम हुए मोबाइल को #साइबर सेल टीम बालोद के द्वारा पोर्टल के ज़रिए किया गया रिकवर।

आवेदक गजानंद सिन्हा निवासी अर्जुंदा के द्वारा दिनांक 15.06.2023 को थाना अर्जुंदा में मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने पर साइबर सेल टीम बालोद के द्वारा पोर्टल के ज़रिए गुम मोबाइल को रिकवर कर मोबाइल के वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया। खोए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल ऑनर गजानंद सिन्हा के चेहरे पर झलकी खुशी, साइबर सेल टीम बालोद पुलिस को कहा धन्यवाद।

अगर आपका भी मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो CEIR पोर्टल को याद रखें। इस पोस्ट को आगे शेयर जरुर करें।

portal
👇👇👇👇👇
https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp


📱 मोबाइल चोरी/गुम हो जाने पर Govt द्वारा जारी   पोर्टल पर दिए गए डिटेल्स प्रोसेस के साथ रिपोर्ट दर्ज करें।👇👇👇👇https://ww...
13/07/2023

📱 मोबाइल चोरी/गुम हो जाने पर Govt द्वारा जारी पोर्टल पर दिए गए डिटेल्स प्रोसेस के साथ रिपोर्ट दर्ज करें।

👇👇👇👇
https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp


mobile

file


Address

Police Control Room Balod & Cyber Cell Balod
Balod
491226

Opening Hours

Monday 10:55am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm

Telephone

+917224936068

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cyber Cell Balod posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Cyber Cell Balod:

Share