Balod District

Balod District Official account of Chhattisgarh's Balod District. Follow for Updates, News and Information

कलेक्टर ने नंगुटोला स्कूल में न्योता भोज का आयोजन कर मनाया अपना जन्मदिन।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वहाॅ स्कूल...
02/09/2026

कलेक्टर ने नंगुटोला स्कूल में न्योता भोज का आयोजन कर मनाया अपना जन्मदिन।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वहाॅ स्कूली बच्चों संग केक काटा तथा बच्चों को न्योता भोज परोसा कर उनके साथ भोज किया।

उन्होंने सभी स्कूली बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में न्योता भोज का स्कूलों में निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

#न्योता_भोज


खरीफ सीजन में खेती को मिला पूरा सहयोग, 98% बोनी पूर्णछत्तीसगढ़ में 1 सितंबर तक 47.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी ...
02/09/2026

खरीफ सीजन में खेती को मिला पूरा सहयोग, 98% बोनी पूर्ण

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर तक 47.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 98% है।

किसानों को अब तक 12.48 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। वहीं लक्ष्य से अधिक 16.87 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू खरीफ सीजन में ₹7,834.96 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण भी वितरित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को खाद-बीज, ऋण और हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराकर समृद्ध खेती की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी संचालन योजना के माध्यम से किशोरियों, नौनिहालों,...
02/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी संचालन योजना के माध्यम से किशोरियों, नौनिहालों, माताओं और कुपोषित बच्चों के पोषण एवं बेहतर देखभाल पर विशेष जोर दे रही है। आंगनबाड़ी संचालन के लिए ₹800 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

02/09/2026

छत्तीसगढ़ के जम्मो महतारी मन ला कमरछठ तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधई।

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।" ✨🌸आज अपने जन्मदिन के अवसर पर कले...
02/09/2026

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।" ✨🌸

आज अपने जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया।
उन्होंने बुजुर्गों को फल और आवश्यक सामग्री भेंट की तथा आत्मीयता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य व खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अपनों जैसा दुलार पाकर बुजुर्गों के चेहरे भी मुस्कान से खिल उठे।

प्रशासनिक दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनाओं का यह संगम समाज के लिए एक सुंदर प्रेरणा है। 💐🙏



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पात्र हितग्रा...
01/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क रेत उपलब्ध कराने की पहल की है। इससे ग्रामीण परिवारों को आवास निर्माण के दौरान होने वाले खर्च में राहत मिलेगी और अपने पक्के घर का सपना पूरा करना आसान होगा।

ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए रेत की मांग, स्वीकृति एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

01/09/2026

वनांचल में साकार हुआ पक्के आशियाने का सपना! ✨

बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुमुड़कट्टा के पारंपरिक कुम्हार श्री मंशाराम और उनकी पत्नी श्रीमती रामकली के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वरदान साबित हुई है। कच्चे घर में सीलन और बारिश के पानी से खराब होने वाले उनके मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां अब सुरक्षित पक्के मकान में बिना किसी मौसमी रुकावट के तैयार हो रहे हैं। 🏺🏠

इस परिवार को शासन की अन्य योजनाओं का भी मिल रहा है सीधा लाभ:
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना: मिली सुरक्षित छत और कुम्हारी के कार्य के लिए बेहतर जगह।
🔹 महतारी वंदन योजना: श्रीमती रामकली को मिल रहा प्रतिमाह आर्थिक संबल।
🔹 पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: प्रतिवर्ष ₹10,000 की आर्थिक सहायता।
जनकल्याणकारी योजनाओं के इस त्रिवेणी संगम से मंशाराम का परिवार अब स्वाभिमान और आर्थिक स्थिरता के साथ अपनी जिंदगी संवार रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल तक पहुँच रहा विकास का उजाला! 🙏

हर बच्चे को पोषण, हर बचपन को संबलराष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1 से 7 सितंबर) तक मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पूरक पोषण आहार ...
01/09/2026

हर बच्चे को पोषण, हर बचपन को संबल

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1 से 7 सितंबर) तक मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पूरक पोषण आहार योजना के लिए ₹650 करोड़ और पोषण अभियान एवं कुपोषण मुक्ति योजनाओं के लिए ₹235 करोड़ का प्रावधान किया गया है, साथ ही कुपोषित बच्चों की पहचान और पोषण सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए 7 नए जिला कार्यक्रम अधिकारी सेल बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पोषण मजबूत कर हर बच्चे के स्वस्थ और खुशहाल बचपन को संबल दे रही है।

Address

Balod
491226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balod District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balod District:

Shortcuts

Share