13/05/2026
📍 रायपुर, NEET पेपर लीक मामले को लेकर पुतला दहन
NEET UG 2026 पेपर लीक एवं लगातार हो रहे छात्र विरोधी घोटालों के खिलाफ आज राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल के सामने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
देश का युवा दिन-रात मेहनत करे और भाजपा सरकार के संरक्षण में पेपर माफिया भविष्य बेचते रहें, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जब-जब छात्रों की मेहनत लूटी जाएगी, युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।
यह सिर्फ विरोध नहीं, युवाओं के अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।
इस कार्यक्रम के आज रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री श्री कुमार शंकर मेनन जी, पूर्व पार्षद सतनाम पनाग जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम श्रीवास जी सहित युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी व साथीगण मौजूद रहे।