06/06/2026
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों से रहें सावधान!
आजकल कुछ जालसाज/ठग सक्रिय हैं, जो बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी (जैसे- पुलिस, रेलवे, राजस्व विभाग आदि) लगाने का झूठा झांसा देकर मोटी रकम (पैसे) की मांग करते हैं। कृपया इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
1. सरकारी विभागों में भर्तियां केवल आधिकारिक और निर्धारित चयन प्रक्रिया (परीक्षा/साक्षात्कार) के माध्यम से ही होती हैं।
2. किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर नौकरी के नाम पर पैसों का लेन-देन न करें।
3. कोई भी सरकारी विभाग नौकरी के बदले सीधे नकद या निजी खातों में पैसे नहीं मांगता।
4. यदि कोई व्यक्ति आपसे नौकरी लगाने के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो वह धोखाधड़ी कर रहा है।
5. सतर्क रहें! ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या झांसे की तुरंत सूचना अपने नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें। आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।