Balrampur District

Balrampur District Official account of Chhattisgarh's Balrampur District. Follow for updates, news and information

District Balrampur – Ramanujganj, located on the north – eastern fringes of Chhattisgarh, is characterized by lush green fields on rolling mountains on all sides. The beautiful landscapes, waterfalls and streams have enthralled visitors and tourists for ages.

युवा शक्ति को रोजगार, भविष्य को नई उड़ानसुशासन सरकार ने सरकारी भर्तियों में 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट देकर युवाओं के अव...
21/08/2026

युवा शक्ति को रोजगार, भविष्य को नई उड़ान

सुशासन सरकार ने सरकारी भर्तियों में 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट देकर युवाओं के अवसर बढ़ाए हैं और करीब 9 हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मॉडल करियर सेंटरों से हर वर्ष 5,000 युवाओं को रोजगार मार्गदर्शन और 160 आईटीआई के उन्नयन के लिए ₹484.22 करोड़ की स्वीकृति से कौशल विकास को नई गति मिल रही है।

सुशासन सरकार हर युवा को अवसर और हर सपने को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

#सुशासन_सरकार

CMO Chhattisgarh

Vishnu Deo Sai

सूरज से शक्ति, सुशासन से प्रगतिछत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का विस्तार तेज हो रहा है। PM सूर्य घर योजना के तहत 36,387+ रूफटॉप...
20/08/2026

सूरज से शक्ति, सुशासन से प्रगति

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का विस्तार तेज हो रहा है। PM सूर्य घर योजना के तहत 36,387+ रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन और राज्य की 2,519 MW+ संचयी सौर ऊर्जा क्षमता नई ऊर्जा तस्वीर दिखा रही है। 1,70,689 सोलर सिंचाई पंप किसानों को ऊर्जा की ताकत दे रहे हैं, जबकि 29,451 सोलर पेयजल पंप गांवों में जल सुविधा को मजबूती दे रहे हैं। रायगढ़ में 2,705 रूफटॉप सोलर सिस्टम 11.5 MW+ क्षमता के साथ सौर ऊर्जा के विस्तार की मिसाल बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सौर ऊर्जा को नई रफ्तार देकर आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सशक्त छत्तीसगढ़ की नई उड़ान सुनिश्चित कर रही है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V

#सुशासन_सरकार

Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

CMO Chhattisgarh

Vishnu Deo Sai

20/08/2026

महिमा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर निवास में मिशन शक्तिSAT के लिए चयनित रायपुर की 14 वर्षीय होनहार बेटी महिमा राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बिटिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि महिमा की यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

लोक कला को प्रोत्साहन, कलाकारों को सम्मानमुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक क...
20/08/2026

लोक कला को प्रोत्साहन, कलाकारों को सम्मान

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कलाओं से जुड़े कलाकारों को ₹12,000 से ₹24,000 प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, गीत, वादन और शिल्प सहित विभिन्न विधाओं के कलाकार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।

सुशासन सरकार में लोक कला को संरक्षण, कलाकारों को सम्मान और संस्कृति को नई पहचान।

#सुशासन_सरकार





20/08/2026

अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर आइए, अक्षय ऊर्जा को अपनाने और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें।

स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर हम पर्यावरण संरक्षण के साथ एक ऊर्जावान एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुगम आवागमन की दिशा में सहयोग प्रदान किया जा रह...
20/08/2026

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुगम आवागमन की दिशा में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में, जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम तुर्रीडीह निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग श्री अशोक सिंह को आवेदन करने के कुछ ही समय बाद ट्रायसायकल उपलब्ध करा दी गई।

#बलरामपुर
#विकसितछत्तीसगढ़


CMO Chhattisgarh
DPR Chhattisgarh
Department of Good Governance & Convergence, Chhattisgarh

19/08/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘नमामि गंगे अभियान’ एक प्रमुख पहल है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक व्यापक कार्य हुए हैं। जब हम बनारस के घाटों पर जाते हैं, तो आज साफ-सुथरे घाट नजर आते हैं।

नदियों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ में भी हम ‘नमामि गंगे अभियान’ की तर्ज पर पांच प्रमुख स्तंभों पर काम करने वाले हैं। इसमें मानचित्रण, संरक्षण, पुनर्भरण, जनभागीदारी और कार्य योजना के माध्यम से कार्य किए जाएंगे।

19/08/2026

हमारी नदियां हमारी जीवन धाराएं हैं। हमारा छत्तीसगढ़ जीवदायिनी नदियों के बूते पर ही धान का कटोरा बन पाया है। वर्षों से छत्तीसगढ़ की स्पष्ट भौगोलिक पहचान नदियों से ही हुई है।

हमारे मंत्रालय का नाम भी महानदी है। नदियों से हमारी समृद्धि जुड़ी है। इन नदियों को सहेजना हमारा दायित्व है। मुझे इस बात की खुशी है कि इसके लिए हम पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं।

19/08/2026

*भारी वर्षा के बीच प्रशासन अलर्ट, जलस्रोतों और पुल-पुलिया पर रखी जा रही सतत निगरानी*

➡️*जलभराव एवं संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में मुनादी कराकर आमजन को किया जा रहा सतर्क*

✔️जिले में हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के सभी तालाब, एनीकट, बांध, नहर, पुल-पुलिया सहित जलभराव की संभावित स्थिति वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

✔️कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। जलस्रोतों के जलस्तर, बांध एवं एनीकट से पानी के बहाव तथा पुल-पुलियों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है।

✔️संभावित जलभराव एवं अन्य परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही जलभराव एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में आमजन को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नदी-नालों, एनीकट, बांध एवं पुल-पुलियों के आसपास न जाने तथा जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

✔️जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों, एनीकट, बांध एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके

✔️प्रशासन द्वारा निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सर्व संबधित अधिकारियों को किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को देने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

#बाढ़आपदा

Address

Balrampur
Balrampur
497119

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balrampur District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balrampur District:

Shortcuts

Share