DrBhola Ram Gurjar

DrBhola Ram Gurjar मौज करो, छा जाओ और छाए रहो, चाहे जहां रहो 🪔

सदैव आमजन हितार्थ,आमजन सेवार्थ समर्पित रहूं 🇮🇳🕉️

अहंकार ना पालिए जनाब,खुद के जन्म पर बटी मिठाई,मृत्यु पर बनी खीर, दोनों ही नहीं खा पाएं, राजा हो या फकीर।नकारात्मक बातों ...
22/08/2026

अहंकार ना पालिए जनाब,खुद के जन्म पर बटी मिठाई,
मृत्यु पर बनी खीर,
दोनों ही नहीं खा पाएं, राजा हो या फकीर।

नकारात्मक बातों में,नाकारात्मक कार्यों में अपने जीवन समय को लगाने की जगह सकारात्मकता की ओर अग्रसर हो.......

सवाल जवाब करने की शुरुआत,जिम्मेदारी और जवाबदेही की शुरुआत.....वार्ड पंच,वार्ड पार्षद,सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिष...
22/08/2026

सवाल जवाब करने की शुरुआत,जिम्मेदारी और जवाबदेही की शुरुआत.....
वार्ड पंच,वार्ड पार्षद,सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य प्रधान,जिला प्रमुख,MLA MP से करो जिनको हम सभी सीधे तौर पर चुनते हैं....जो लोकल होते हैं,
जिनकी जिम्मेदारी हैं आमजन की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना,आमजन को समस्याओं को तसल्ली पूर्वक ध्यान से सुनकर समझकर समाधान करना त्वरित प्रभाव से।

अगर सच में निष्पक्ष निश्छल निस्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा करनी हैं तो ये ही सुगम रास्ता हैं बाकी तो जनता को बेवकूफ बनाना हैं।
इस बात को आम जनता को भी समझाना होगा ,जिसकी जो जिम्मेदारी हैं उसी जवाबदेही बिना डर के पूछनी चाहते सभ्य मर्यादित भाषा में।
चुनावों के वक्त इस बात पर ही ध्यान दिया जाएं ।

किसी भी पार्टी की सरकार हो पैटर्न यही होता हैं हमेशा से:प्रधान मंत्री को गाली देना बहुत आसान हैं,फिर मुख्यमंत्री को गाली...
22/08/2026

किसी भी पार्टी की सरकार हो पैटर्न यही होता हैं हमेशा से:

प्रधान मंत्री को गाली देना बहुत आसान हैं,फिर मुख्यमंत्री को गाली देना थोड़ा मुश्किल है,
फिर MP MLA को गाली देना बहुत मुश्किल हैं,मतलब गाली देना तो दूर यहां लोग जायज मांग हों उसको भी नहीं उठा सकते हैं,फिर बारी आती हैं जिला प्रमुख,जिला परिषद सदस्य,प्रधान ,पंचायत समिति सदस्य ,सरपंच ,वार्ड पंच की,इनको गाली देना तो असंभव हैं किसी के लिए भी क्योंकि ये सब वहीं लोकल में ही रहते हैं,लोकल ही रहने वाले होते हैं ।

तो कुल मिलाकर निष्कर्ष हैं कि जो जितने दूर हैं हमसे ,जिससे हम कभी मिल भी नहीं पाएं रुबरु,जिनसे रोज मिलना नहीं होता उनको गाली देना , अभद्र भाषा बोलना ,उनका विरोध करना ,उन पर बेतुके गैर मर्यादित आरोप लगाना आसान हैं।

लेकिन जो जन प्रतिनिधि अपने आस पास के हैं लोकल हैं उनसे एक सवाल करना ही बड़ा मुश्किल है,लोकल जन प्रतिनिधि को गाली देना , अभद्र भाषा बोलना,बेतुके गैर मर्यादित आरोप लगाना असंभव हैं।

लोगों की जुबान को ताला लग जाता हैं।
जबकि होना ये चाहिए कि वार्ड पंच सरपंच पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य प्रधान जिला प्रमुख MLA MP को हम सीधे तौर पर चुनते हैं,सवाल इनसे होने चाहिए।

ढाणी गांव कस्बे सबके विकास के लिए वार्ड पंच सरपंच पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य प्रधान जिला प्रमुख MLA MP ज्यादा जिम्मेदार हैं।

अगर सच में कोई आम जनता का भला चाहते हैं ,सच में निष्पक्ष निश्छल निस्वार्थ भाव से विकास चाहते हैं,सुधार चाहते हैं तो इनसे सवाल करो ,इनको घेरो।

स्वाइन फ्लू  H1N1 से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें,लापरवाही न करें:लक्षणों के प्रति जागरूक रहें:बुखार और खांसी ...
22/08/2026

स्वाइन फ्लू H1N1 से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें,लापरवाही न करें:

लक्षणों के प्रति जागरूक रहें:

बुखार और खांसी ,गले में खराश ,बहती या बंद नाक, सांस लेने में तकलीफ

क्या करें (DOs):

खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रुमाल या टिशू से ढकें।

साबुन और पानी से अपने हाथों को बार-बार धोएं।

यदि आपको बुखार, खांसी और छींक आ रही है तो सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें।

भरपूर पानी पिएं और पौष्टिक भोजन खाएं।

अच्छी नींद लें और आराम करें।

क्या न करें (DON'Ts):

हाथ न मिलाएं या अन्य संपर्क वाले तरीकों से अभिवादन न करें।

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, डरें नहीं,इसका इलाज उपलब्ध हैं

रजिस्टर्ड डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें,तुरंत नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में संपर्क करें।

निस्वार्थ निश्छल भाव से सेवा करना ,मेरे मन आत्मा दिल को सुकून शांति प्रदान करती हैं। मेरे माता पिता के संस्कार और उनके द...
21/08/2026

निस्वार्थ निश्छल भाव से सेवा करना ,मेरे मन आत्मा दिल को सुकून शांति प्रदान करती हैं।

मेरे माता पिता के संस्कार और उनके दिए हुए आदर्शों की झलक हैं।

इसलिए सदैव जितना हो सकें मेरे सामर्थ्य अनुसार मदद करने की कोशिश करता हूं बिना जाति धर्म देखें।

कुछ लोग इसको चुनाव लड़ने से देख कर जोड़ते हैं या सोचते हैं कि मेरा राजनैतिक स्वार्थ छुपा हुआ हैं इसमें।

लेकिन ये सरासर गलत सोच हैं,न ही मुझे कोई फर्क पड़ता हैं ऐसे लोगों से । जब तक मुझ में अंतिम सांस बाकी हैं तब तक तन मन धन से हमेशा जितनी संभव होगी आम लोगों की मदद करता रहूंगा,निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधित इलाज ,परामर्श सलाह देता रहूंगा ।

अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य देने की पूर्ण कोशिश करूंगा।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

ठसकदार चाहिए,असरदार चाहिए और चाहिए कलमदार....दूसरों का सदैव भला करने वाले चाहिए......गरीब बेसहारा शोषित पीड़ितों की मदद ...
19/08/2026

ठसकदार चाहिए,असरदार चाहिए और चाहिए कलमदार....
दूसरों का सदैव भला करने वाले चाहिए......
गरीब बेसहारा शोषित पीड़ितों की मदद करने वाले चाहिए.....
लेकिन समाज में ईर्ष्या द्वेषता भाव वाले नहीं चाहिए....
किसी की प्रगति को देख कर जलने वाले नहीं चाहिए....
समाज को आपस में लड़ाने वाले नहीं चाहिए....
समाज में फूट डालने वाले,समाज को तोड़ने वाले नहीं चाहिए...
रिश्वतखोर,भ्रष्टाचारी नहीं चाहिए......
गरीब बेसहारा असहाय लोगों का शोषण करने वाले नहीं चाहिए...

17/08/2026

किसी को गाली देना ,किसी की आलोचना करना,
किसी की निन्दा करना ,किसी पर बेवजह कोई भी अनर्गल आरोप लगा देना ,
किसी की बेफालतू में टांग खींचाई करना,
जिससे कभी मिलें भी नहीं उसको भी खुद के हिसाब से तराजू में तौलना,
हर वक्त अराजकता नकारात्मकता का माहौल बनाना,
मर्यादा संस्कार अनुशासन ईमानदारी नैतिकता वफादारी परहित को भूलकर,दारू मांस मदिरा सेवन करना ........
ये सारे अवगुण हैं.....जो धीरे धीरे गुण में तब्दील होते जा रहे हैं.....क्योंकि आम समाज ने इन सबको अपनी आत्मा में बसा सा लिया है.........तो ये सब अब सबको सामान्य सा लगने लग गया हैं।

एक हाथ में भारतीय संविधान की कॉपी दिखा कर और एक हाथ से रिश्वत भ्रष्टचार करने वाले कुछ सरकारी अधिकारी कर्मचारियों ने ही भ...
16/08/2026

एक हाथ में भारतीय संविधान की कॉपी दिखा कर और एक हाथ से रिश्वत भ्रष्टचार करने वाले कुछ सरकारी अधिकारी कर्मचारियों ने ही भारत देश की शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था का बंटाधार कर रखा है।

ऐसे रिश्वत खोर,भ्रष्टाचारी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को फांसी की सजा हो ,तब जा कर भारत देश की शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार संभव होगा

अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य(Good Health AND Good Education) होगा ,तभी देश का भविष्य उज्जवल होगा,

और एक शिक्षित समाज के साथ साथ संस्कारवान अनुशासन ईमानदारी नैतिकता वफादारी परहित की भावना वाला भविष्य तैयार होगा ।

अंग्रेजों से तो आजाद हो गए 15 अगस्त 1947 को....लेकिन गुलामी वाली मानसिकता से आजाद कब होंगे??गांवों से निकलने वाले सरकारी...
16/08/2026

अंग्रेजों से तो आजाद हो गए 15 अगस्त 1947 को....

लेकिन गुलामी वाली मानसिकता से आजाद कब होंगे??

गांवों से निकलने वाले सरकारी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने गांवों के लिए क्या क्या किया?? ये महत्वपूर्ण हैं।

कुछ लोग विदेशों तक राजनीति की बहस करते हैं,उनसे निवेदन हैं कि पहले अपने ढाणी,मोहल्लों,गांवों के लिए तो कुछ कर लो।

जहां जन्म लिया हैं वहाँ तो कुछ अच्छी नीयत के विकास कार्य करवा दीजिए।

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DrBhola Ram Gurjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share