Surender Shourie

Surender Shourie सदस्य हिमाचल प्रदेश विधानसभा, c-24 बंजार विस(भारतीय जनता पार्टी) | By this page you can directly share your view and suggestion for development of Banjar
(1)

लॉटरी-जुआ बंद करो,युवाओं को रोजगार का प्रबंध करो!वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 5 लाख युवाओं को रोजग...
02/09/2026

लॉटरी-जुआ बंद करो,
युवाओं को रोजगार का प्रबंध करो!

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। आज चार साल बाद प्रदेश का युवा अपने उसी हक का जवाब मांग रहा है।

युवाओं को नौकरी चाहिए, लॉटरी नहीं।
भविष्य चाहिए, जुए का सहारा नहीं।
वादे नहीं—रोजगार चाहिए!

सरकार सत्ता के नशे में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे और चुनावी वादा पूरा करते हुए 5 लाख रोजगार का हिसाब दे।

हिमाचल का युवा जाग चुका है—
रोजगार के अपने अधिकार के लिए अब आवाज़ बुलंद करेगा!

📌 हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र

02/09/2026

📌शिमला LIVE - लॉटरी जुआ बंद करो
रोज़गार का प्रबंध करो ।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र

01/09/2026

7.8% GDP ग्रोथ रेट देश के 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम, विश्वास और सामूहिक संकल्प की ताकत को दर्शाती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए इसे भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और सशक्त नीतियों का परिणाम बताया।

वैश्विक संघर्ष, आर्थिक अस्थिरता और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद भारत निरंतर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।


01/09/2026
आज शिमला में आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहा। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी आदरणीय Shrikant...
31/08/2026

आज शिमला में आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहा।

इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी आदरणीय Shrikant Sharma जी, नेता प्रतिपक्ष श्री Jairam Thakur जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री Rajeev Bindal जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री Siddharthan जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, जनहित के विषयों तथा आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

जनता के हितों की आवाज़ को सदन में मजबूती से उठाने और हिमाचल के विकास के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

BJP Himachal Pradesh

एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के अंकित ब...
31/08/2026

एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत

पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के अंकित बिढान जी ने अध्यक्ष पद पर शानदार एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर छात्र शक्ति का परचम लहराया है।

यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास, छात्र हितों के संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है।

आज की Gen-Z ने अपने जोश, जुनून और स्पष्ट सोच के साथ यह संदेश दिया है कि युवा केवल बदलाव की बात नहीं करते, बल्कि बदलाव का नेतृत्व भी करते हैं।

अंकित बिढान जी की यह जीत नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का प्रतीक है। पंजाब विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में लगातार दूसरी बार मिली यह सफलता निश्चित रूप से एक नया इतिहास है।

छात्र शक्ति जिंदाबाद!
युवा शक्ति जिंदाबाद!

दुःखद एवं हृदयविदारक समाचारबंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेखड़ी के शलिंगा गांव से संबंध रखने वाले, भारतीय जनता ...
31/08/2026

दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार

बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेखड़ी के शलिंगा गांव से संबंध रखने वाले, भारतीय जनता पार्टी OBC मोर्चा बंजार मंडल के महामंत्री एवं हमारे छोटे भाई देव राज जी के करसोग स्थित परलोग नामक स्थान में हुए दर्दनाक वाहन हादसे की खबर अत्यंत हृदयविदारक है।

हादसे में वाहन के सतलुज नदी में गिरने के बाद से देव राज जी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस कठिन एवं पीड़ादायक घड़ी में परिवार की व्यथा शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

प्रशासन एवं DSP करसोग से लगातार संपर्क में रहकर देव राज जी की तलाश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन एवं राहत-बचाव दल द्वारा उन्हें खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

देव राज जी के इस तरह अचानक लापता होने की खबर से परिवारजनों एवं रिश्तेदारों में गहरी चिंता और व्यथा है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

31/08/2026

नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री Jairam Thakur जी व भाजपा विधायकों के साथ मानसून सत्र की कार्यवाही के लिए सदन की ओर

📌 हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र

आज बजौरा मंडल के अंतर्गत शियाह बूथ में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Naren...
30/08/2026

आज बजौरा मंडल के अंतर्गत शियाह बूथ में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को सुना।

आज प्रधानमंत्री जी ने विशेष रूप से नशा-मुक्त भारत अभियान को और मजबूत बनाने तथा देश के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने का आह्वान किया। साथ ही Gen Z की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारियों और देशहित में जनभागीदारी जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचार हम सभी कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य करने की नई ऊर्जा देते हैं।



30/08/2026

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “मन की बात “कार्यक्रम को सुन रहा हूँ ।

Address

खुँदन , नियर बस स्टैंड बंजार , ज़िला कुल्लू हि. प्र. ।
Banjar
175123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surender Shourie posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Surender Shourie:

Shortcuts

Share

Category