NSUI Government College Banjar

NSUI Government College Banjar ✊छात्र शक्ति , राष्ट्र का गर्व 🚩

आज बंजार कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर तथा कुल्लू जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में  मोदी सरकार ने जो US...
24/02/2026

आज बंजार कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर तथा कुल्लू जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में मोदी सरकार ने जो US Trade deal के नाम पर जो हमारे किसान भाइयों के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है और RDG फंड को रोका गया है जिससे हिमाचल के विकास पर रोक लगाने की कोशिश मोदी सरकार कर रही है उसके लिए शर्टलैस होकर प्रदेश के मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया । गौरतलब है कि बंजार में 2016 के बाद एनएसयूआई की यूनिट बनाई गई है 🇮🇳🙏

Members who are the best at managing issues and taking them seriously, members who give their full time to NSUI. NSUI GD...
31/12/2025

Members who are the best at managing issues and taking them seriously, members who give their full time to NSUI. NSUI GDC Banjar welcomes such members.

एनएसयूआई GDC बंजार द्वारा आज “चिट्टा मुक्त हिमाचल” विषय पर एक छोटा लेकिन प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ...
31/12/2025

एनएसयूआई GDC बंजार द्वारा आज “चिट्टा मुक्त हिमाचल” विषय पर एक छोटा लेकिन प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की प्रेरणा से तथा एपीएमसी अध्यक्ष श्री राम सिंह मियां जी एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी एनएसयूआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें कोई विशेष मुख्य अतिथि नहीं था, बल्कि एनएसयूआई के सदस्य ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जिससे यह संदेश गया कि नशा मुक्ति की मुहिम में हर जागरूक युवा स्वयं नेतृत्व कर सकता है।
कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला कुल्लू सचिव विकास, एनएसयूआई GDC बंजार इकाई प्रमुख विशाल, योगेश्वरी दुगल एवं टिकम राम एवं बृजमोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सचिव विकास द्वारा सभी सदस्यों को चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई गई, जबकि इकाई प्रमुख विशाल ने युवाओं को चिट्टे से दूर रहने के सिद्धांतों पर प्रेरक विचार रखे।
इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में संदीप कुमार ने प्रथम, अजय चौहान ने द्वितीय तथा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में खिला प्रथम और ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में संगीता प्रथम, वंदना द्वितीय और कोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में कुलजीत प्रथम, अजय चौहान द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में करीना, योगेश्वरी, नितिका और महेश्वर ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नाटी एवं पहाड़ी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।









Address

Government Degree College Banjar, Tehsil Banjar, , District Kullu –
Banjar
175123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSUI Government College Banjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share