27/01/2020
कार्यक्रम - फिट इंडिया साइक्लोथोन और स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम
स्थान - किर्तुपूर से बाँसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
दिनांक - 18 जनवरी 2020
आज नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में किर्तुपूर तथा बाँसडीह क्षेत्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको द्वारा फिट इंडिया साइक्लोथोन और स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत युवाओ को फिट रहने के फायदा बताया गया और ये भी बताया गया कि किस तरह से हम अपने आप को फिट रख सकते है,
इस कड़ी में लोगो को जागरुक करने के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई जो किर्तुपूर से बाँसडीह तक चली,
साथ-साथ लोगो मे स्वच्छता की भावना को जगाया गया तथा उनसे अपील की गई की वो श्रमदान कर राष्ट्र को स्वच्छ बनाने मे सहयोग करे, स्वयंसेवकों ने भी जगह-जगह पर साफई की ।
धन्यवाद ! आलोक रंजन सिंह(पियुष)