19/01/2020
कार्यक्रम- फिट इंडिया साइक्लोथोन & स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम
स्थान - कीर्तूपुर से बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
दिनांक - 18 जनवरी 2020
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एवं बांसडीह के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2020 को फिट इंडिया साइक्लोथोन का आयोजन विकास खंड बांसडीह के ग्राम किर्तूपुर से हुआ जहां से युवा मंडल के साथी 5 किलोमीटर से अधिक की सामूहिक साईकिल रैली निकाल कर नारे लगाते हुए जैसे फिट इंडिया हिट इंडिया,स्वस्थ रहो मस्त रहो आदि नारे लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हुए बांसडीह पहुंचे जहां से बांसडीह के युवा व बच्चे की भरी संख्यबल के साथ साइकिल रैली में शामिल हुए जहा से रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंची जहां दूसरी तरफ शिवरामपुर से फिट इंडिया रैली का आगमन पूर्व में हि हो चुका था वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुले सभागार में स्वक्षता संगोष्ठी एवं श्रमदान हुआ जिसका शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक धनंजय यादव जी ने युवाओं को फिट इंडिया कार्यक्रम के बारे में तथा स्वच्छता के लाभ और किस प्रकार से दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाकर एक सुंदर वातावरण बनाया जा सकता है उस पर चर्चा की। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकरी वीर बहादुर सिंह जी द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा महोदय द्वारा स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम को सुझाया और बताया कि निरोगी रहने के लिए और हमारे यहां अर्थात अस्पताल में ना आने के लिए और अनर्गल अपना धन व्यय न करने के लिए स्वयं को स्वस्थ रहने की आवश्यकता है और बीमारी को दूर रखने के लिए आवश्यकता है कि युवा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा इसे भी दैनिक दिनचर्या मैं अपनाएं और साथ ही प्रत्येक दिन व्यायाम करें ताकि मोटापे और ना-ना प्रकार की बीमारियों से दूर रह सके तथा समाज में बदलाव लाना है तो सबसे पहले युवाओं से पहल की जाए और युवाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है और उन्हीं के माध्यम से जागरूकता समाज के हर तबके तक पहुँचाई जा सकती है जिस काम में नेहरू युवा केंद्र लगा हुआ है । नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा ऐसी रैलियाँ ,संगोष्ठी हमेशा करते रहने की सलाह दी और यह भी आश्वासन दिया युवाओं जागरण के लिए ऐसे कामों में जब भी उनकी आवश्यकता पड़े वह सबसे पहले खड़े होंगे । तत्पश्चात बांसडीह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक राजीव यादव द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया और कार्यक्रम का उद्देश्य इसकी सफलता किस प्रकार संभव हो पाएगी इस पर चर्चा की ,जिसमें उन्होंने कहा कि फिटनेस और स्वछता पर आधारित इस कार्यक्रम की सफलता तभी संभव हो पाएगी जब प्रतिभागी निरंतर दैनिक जीवन में इसे अपनाये जिसकी शुरुआत आज से करे तो प्रत्येक दिन की शुरुआत में ही आप व्यायाम कर तथा योग एवं ध्यान से मन को शांत कर के भी स्वस्थ रहा जा सकता है तथा जीवन को सुखी एवं मानव काया को समृद्ध बनाया जा सकता है। तत्पश्चात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अतीश गौतम जी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद तथा युवाओं के संबंध में कहानी के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि युवा किसी भी कठिन से कठिन कार्य को यदि ठान ले तो उससे कर सकते हैं बस आवश्यकता है कि वे धैर्य बनाए रखें और अपने कर्म पथ पर निरंतर चलते रहे तथा इस क्रम में स्वस्थ एवं अपने वातावरण को स्वच्छ रख कर ही उन्हें स्वस्थ रहकर ही कर्म पथ पर आगे बढ़ सकते है । आज के कार्यक्रम से सीख लेकर युवा इससे दैनिक जीवन में अपनाएं तथा इस कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। तत्पश्चात पुनः राजीव एवं धनंजय जी ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर युवाओं तक उनके कल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के बारे में बताया तथा उनसे यह अपेक्षा की कि वे नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल के माध्यम से जुड़े तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले । युवा स्वयं को स्थापित करने स्वरोजगार के लिए चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम में हिस्सेदारी लें और स्वयं के व्यक्तित्व विकास के लिए नेतृत्व कार्यक्रम एवं स्वयं नेतृत्व करने की कला को सीखे ,तत्पश्चात युवाओं को संबोधित करने का मौका दिया कि वे स्वामी विवेकानंद ,आज के हुए कार्यक्रम स्वच्छता जागरूकता तथा फिट इंडिया कार्यक्रम जो कि आपके माध्यम से हुआ उसके बारे में जो भी सीखा जाना उसके बारे में सभी के समक्ष अपने विचार प्रकट करें । तत्पश्चात युवाओं के पहल पर विभिन्न गांव से आए युवा मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मंच पर आकर अपने विचार रखें । कार्यक्रम को समापन की तरफ ले जाते हुए युवाओं के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में युवाओं से श्रमदान कर परिसर में फैले कचरे का निपटान कराया गया। तत्पश्चात राजीव कुमार यादव ने सबकी भागीदारी सहयोग एवं हर्ष के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी को धन्यवाद दिया । तत्पश्चात सभी ने जलपान कर पुनः फिट इंडिया कार्यक्रम से संबंधित नारों को लगाते हुए प्रस्थान कर गए।