19/01/2026
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांसवाड़ा में
12 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक युवा सप्ताह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 🎉
इस अवसर पर छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी, रुमाल झपट्टा, म्यूजिकल चेयर, दौड़, रिले रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 🏏🏐
साथ ही युवा सप्ताह के दौरान संस्थान की विभिन्न ट्रेड्स द्वारा कौशल प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी ट्रेड से संबंधित प्रोजेक्ट, चार्ट एवं मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी लगाई तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के समक्ष अपने कौशल और तकनीकी ज्ञान का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया।
यह कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌟