District Baran

District Baran This page is Belong to District Administration Baran Baran administration initiative in the direction to Empower Baran with the help of citizens.

किसान सरकार की योजनाओं का लाभ ले - जिला प्रमुखकृषि विभाग द्वारा कृषक आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजनबारां । जिला प्रमुख ...
17/10/2022

किसान सरकार की योजनाओं का लाभ ले - जिला प्रमुख
कृषि विभाग द्वारा कृषक आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

बारां । जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ लेना चाहिए जिससे फसल के उत्पादन में वृद्धि के साथ आर्थिक सम्बल भी प्राप्त हो सके।
जिला प्रमुख कृषि विभाग द्वारा नीति आयोग द्वारा स्वीकृत फार्म पौण्ड, स्प्रिंकलर एवं सौलर पम्प से संबंधित कृषक आमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में कृषि की वैज्ञानिक विधियांे, प्रगतिशील कृषि, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई है जिसका किसानों को लाभ लेना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जिले में अत्यधिक वर्षा से फसल खराबे के नुकसान का आंकलन करते हुए किसानों के फसल बीमा क्लेम भिजवाये जाने चाहिए एवं गत खरीफ फसल का मुआवजा भी शीघ्र मिलना चाहिए। इस पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि गत खरीफ फसल के नुकसान के मुआवजे का अनुमोदन हो गया है जो शीघ्र किसानो को मिलेगा। जिले में वर्तमान में हुए फसल खराबे का भी मुआवजा किसानों का सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर उपनिदेशक अतीश कुमार शर्मा एवं उद्यान विभाग के नन्द बिहारी मालव ने किसानों को कार्यशाला में नीति आयोग के प्रोजेक्ट के तहत विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में जिले के विभिन्न ब्लॉक से आये किसान, कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जनहित के कार्याें को गति दें- प्रमोद जैन भाया,खान व गोपालन मंत्री ने अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देशबारां । ख...
17/10/2022

जनहित के कार्याें को गति दें- प्रमोद जैन भाया,
खान व गोपालन मंत्री ने अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

बारां । खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक विभिन्न विभागों के विकास कार्योें की समीक्षा करते हुए जिले में राज्य सरकार की लोक कल्याण की योजनाओं, बजट घोषणाओं के कार्याें को तय समयावधि में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रामचरण मीणा एवं जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में जिले में लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं एव विकास कार्योें को स्वीकृति प्रदान की गई। जनहित के इन सभी कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण किया जाना चाहिए जिससे आमजन को इन कार्याें को समुचित लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिन विभागोें के बजट घोषणाओं व लोक कल्याण के विकास कार्य बजट स्वीकृति के पश्चात् भी लंबित चल रहे है उनकी मासिक बैठक में नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि कोई विकास कार्य अतिक्रमण, भूमि आवंटन आदि के कारण लंबित चल रहा है तो इस संबंध में जिला कलक्टर एवं जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर कार्य को शीघ्र प्रारंभ करावें। यदि विकास कार्यों की प्रगति की विभागीय अधिकारी के कारण बाधित होती है संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करें-

श्री भाया ने कहा कि जिले में सरकारी विभागों को विकास कार्याें के लिए आवंटित भूमि सहित अन्य अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाना चाहिए जिससे उस स्थान पर पीएचसी, सीएचसी, खेल मैदान, पशु चिकित्सालय आदि के विकास कार्य प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि जिले में समस्त उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार अनाधिकृत अतिक्रमण पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

गुणवत्ता से समझौता ना हो-

खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सड़कों के पेचवर्क, सड़कों व राजकीय भवनों के निर्माण, जीर्णाेद्धार सहित अन्य विकास कार्याें के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। समस्त विभाग अपने अधीन विकास कार्याें की मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करेंगे जिससे विकास कार्याें का आमजन को पूरा लाभ मिले।

हाईटेंशन लाईनें शिफ्ट करें-

खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री ने बीते दिनों अन्ता क्षेत्र में विद्युत लाईन के हादसे में युवक की मृत्यु का उल्लेख करते हुए कहा कि हाईटेंशन लाईनों के कारण किसी की अकाल मृत्यु हो जाना दुखद है। जेवीवीएनएल को मकानों व बस्तियों के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईनों को शिफ्ट करने के लिए विधायक मद से डिमांड की राशि प्रदान कर दी जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारी हाईटेंशन लाईनों को शिफ्ट करावें जिससे विद्युतजनित हादसे ना हो।
खराबा का सही आंकलन हो-

श्री भाया ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में अतिवृष्टि के कारण फसलों में व्यापक खराबा हुआ है अतः किसान की फसलों को हुए नुकसान का उचित आंकलन करवाते हुए फसल बीमा योजना सहित अन्य मुआवजा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा केन्द्र स्तर पर किए गये प्रयासो से किसानों को गत वर्ष के फसल खराबे का क्लेम अब शीघ्र मिल जाएगा।
बैठक में तेल फेक्ट्री आरओबी के कार्य, बारां शहर की बस्तियों में पेयजल पाईपलाईन के कार्य, जल जीवन मिशन के कार्य, पेयजल परिजनाओं, सड़कों, पुलियाओं के कार्य, नहरों के सुदृढीकरण के कार्य, जीएसएस के कार्य आदि के संबंध में भी चर्चा कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रगतिशील कृषकों के फार्म पर भ्रमण कर सीख रहे कृषि की उन्नत तकनीकेंबारां । आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय अन्तः जिला कृषक ...
17/10/2022

प्रगतिशील कृषकों के फार्म पर भ्रमण कर सीख रहे कृषि की उन्नत तकनीकें

बारां । आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय अन्तः जिला कृषक भ्रमण दल को जिले में भ्रमण हेतु 14 अक्टूबर 2022 को आत्मा कार्यालय, बारां से उप निदेशक कृषि अतीश कुमार शर्मा, कृषि अधिकारी धनराज मीणा एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा धनराज मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल के प्रभारी संजय मीणा सहायक कृषि अधिकारी, बारां के मार्गदर्शन में भ्रमण दल जिले में स्थित उद्यानिकी क्षेत्र में प्रगतिशील कृषक फार्म ग्राम आमली एवं खरखडा रामलोथान अटरू तथा जैविक एवं नवाचारी कृषक फार्म छीपाबडौद का भ्रमण करेंगे। जिले से 50 कृषकों का यह भ्रमण दल प्रगतिशील, नवाचारी कृषकों के फार्म पर भ्रमण कर कृषको द्वारा अपनायी जा रही कृषि की नवीनतम तकनीक यथा उद्यानिकी अन्तर्गत पॉली हाउस, शैड नेट हाउस, मल्चिंग, लॉ-टनल, जैविक खेती एवं नवाचारी गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे। इन भमणों द्वारा कृषकों को खेती का व्यवहारिक ज्ञान एवं उन्नत, आधुनिक तकनीको के बारे में जानकारी मिलेंगी जिससे किसान खेती के नये पायदान की ओर अग्रसर होगे।

राजस्व दिवस समारोह का आयोजनबारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व दिवस समारोह...
17/10/2022

राजस्व दिवस समारोह का आयोजन

बारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व दिवस समारोह मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित किया गया। जिला कलक्टर ने समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित राजस्व अधिकारियों व कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न राजकीय दायित्वों का संवेदनशीलता व कुशलता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान करना चाहिए जिससे आत्मसंतोष मिलता है। इस मौके पर जिला कलक्टर द्वारा राजस्व विभाग के कार्मिकों क्रमशः तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं मंत्रालयिक कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेठा, एसडीएम दिव्यांशु शर्मा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

वर्षा से मकान की दीवार गिरी, कलक्टर ने मौका निरीक्षण कर सहायता का भरोसा दिलायाबारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने शनि...
10/10/2022

वर्षा से मकान की दीवार गिरी,
कलक्टर ने मौका निरीक्षण कर सहायता का भरोसा दिलाया

बारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को बारां शहर की राजीव गांधी बस्ती में लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मृत्यु हो जाने की सूचना पर मौका निरीक्षण किया और इस दुखांतिका के प्रभावितों को हरसंभव सहायता दिलवाने की बात कही। जिला कलक्टर ने मौका स्थल पर दुखांतिका में प्रभावित परिवार एवं नुकासान के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर जानकारी दी गई कि लगातार बारिश से मिट्टी के बैठने से दीवार ढह गई जिससे परिवार की महिला, 2 बच्चे एवं मुखिया सहित 4 लोग घायल हो गए। इस दुखांतिका में परिवार की महिला की मृत्यु हो गई जबकि अन्य लोग घायल है जिनको उपचार दिया जा रहा है। जिला कलक्टर ने महिला की मृत्यु हो जाने एवं मकान को हुए नुकसान सहित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा, एसडीएम दिव्यांशु शर्मा, अधिकारीगण मौजूद रहे।

गांधी सप्ताह,वर्षा की फुंआरों के साथ पीस मेराथन का हुआ आयोजन बारां । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में आय...
10/10/2022

गांधी सप्ताह,
वर्षा की फुंआरों के साथ पीस मेराथन का हुआ आयोजन

बारां । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित गांधी सप्ताह के तहत शुक्रवार को श्रीराम स्टेडियम बारां से वर्षा की फंुआरों के बीच पीस मेराथन का आयोजन हुआ। पीस मेराथन को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक कैलाश जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पीस मेराथन का श्रीराम स्टेडियम बारां से प्रारम्भ होकर प्रताप चौक, दीन दयाल पार्क, खजूरपुरा तिराहा, चारमूर्ति सर्किल होते हुए पुनः श्रीराम स्टेडियम पहुंचकर समापन हुआ। पीस मेराथन में विद्यार्थियों सहित प्रतिभागियों ने ’’महात्मा गांधी अमर रहे’’ के नारे पूर्ण उत्साह के साथ लगाए। पीस मेराथन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक कैलाश जैन ने कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। हमें गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। गांधी सप्ताह के कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रपिता गांधी के दर्शन व आदर्शों को स्मरण करते हुए जीवन में आत्मसात करना है। इस अवसर पर गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्य ललित गुर्जर, बाल कल्याण समिति के सदस्य सुनिल सांखला, प्रधानाचार्य रामधन नागर, हेमन्त शर्मा, उमेश गाडोलिया, शिक्षक, विद्यार्थी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
महात्मा गांधी के जीवन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आज-
गांधी सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रंृखला में महात्मा गांधी के जीवन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ 8 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। इस आयोजन के साथ गांधी सप्ताह के कार्यक्रमों का समापन भी होगा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापनतीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शनी का अवलो...
27/09/2022

केंद्रीय संचार ब्यूरो की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन
तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

बारां । केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव व केंद्र सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का देश भक्ति गीत, राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकांे के साथ हुआ समापन। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।
क्षेत्रीय प्रचार सहायक रमेश स्वामी ने बताया की समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत शाहबाद सरपंच लोकेश माली, अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित नामा, विशिष्ट अतिथि शिवनारायण वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय जनजाति कन्या विद्यालय ने की। कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ आमजनों ने केंद्र सरकार के आठ साल की उपलब्धियों फिट इंडिया कार्यक्रम, ऑपरेशन गंगा, किसान सम्मान की योजना, महिला सशक्तिकरण, आजादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत, पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का राष्ट्रीय गान के साथ समापन किया गयज्ञं इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए धर्मेंद्र कुमार जिला आशा को-ऑर्डिनेटर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बारां ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी लोगों के बीच में शासकीय योजनाओं के संदर्भ में जागृति को बढ़ाने की दृष्टि से न सिर्फ महत्वपूर्ण है, बल्कि आवश्यक भी है। उन्होंने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी में जानकारी और मनोरंजन का बेहद सुंदर संगम हुआ है।
महिला सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मंजू लता सिकरवार ने एक स्वनिर्मित चित्र के माध्यम से पोषक आहार के साथ-साथ महिलाओं को समान अधिकार तथा समान अवसर दिए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम का अंधानुकरण करने की जगह आज भारतीय संस्कृति की उपयोगी परंपराओं पर फिर से अमल करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति आदि विषय पर नाटक का मंचन भी किया गया साथ ही देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महावीर प्रसाद वरिष्ठ शिक्षक ने आजादी से अमृत महोत्सव पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शाहाबाद ब्लॉक के स्वच्छ एनजीओ के कर्मचारी, मॉडल स्कूल के चंद मीणा, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी आदि के साथ-साथ जानकी लाल, जीतेश वर्मा, फारूख खान, पूरणमल, लोकेश कुमार, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमित चकरी ग्रुप की ओर से घूमर नृत्य, चकरी नृत्य आदि का प्रदर्शन किया गया।

नई पीढ़ी को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिलेगा’केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से स्वामी विव...
22/09/2022

नई पीढ़ी को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिलेगा’
केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल,
शाहबाद में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

बारां । नयी पीढ़ी इस देश के विकास में अपनी भूमिका ठीक तरह से निभा सके, इसके लिए उसे अपने इतिहास का, खासकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास और उसके लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी होना आवश्यक है। केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी के विद्यार्थी और आम नागरिकों को बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिलेगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शाहबाद में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव व आठ साल बेमिसाल चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंच पर शाहबाद पंचायत समिति प्रधान कांति बाई, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शेख आरिफ, विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहबाद छुट्टन लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिराज अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता सुआ लाल, सहायक कृषि अधिकारी चेतन कुमार नागर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक प्रधानाचार्य दीपक बेनीवाल सहित विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे। ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरिफ ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व की सबसे बडी स्वास्थ्य बीमा योजना ’’आयुष्मान भारत’’ आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए एक अहम योजना है, इस योजना को राजस्थान में चिरंजीवी योजना के नाम से क्रियांवित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। क्षेत्रीय प्रचार सहायक रमेश स्वामी ने कहा कि पिछले आठ सालों में विकास की एक नयी धारा देश में बह रही है। देश का नेतृत्व सक्षम और समर्पित हाथों में होने के कारण असंभव लगने वाले लक्ष्यों को भी प्राप्त करना संभव हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय को सामने रखकर काम करने के कारण दुनिया भर में एक नये और सशक्त भारत की छवि तैयार हुई है। स्वामी ने संबोधित करते हुए पोषण माह पर क्षेत्रीय भोजन द्वारा कुपोषण से मुक्ति केसे मिले विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह ने इस चित्र प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों में चित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं पर व्याख्यान तथा अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव की जानकारी के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी यहां आने वालों को दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिराज अहमद ने अपने विचार रखते हुए नवीन शिक्षा नीति पर जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी चेतन कुमार नागर ने किसानों से संबंधित विभिन्न कलाकार योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कुसुम योजना, तारबंदी ओर बूंद-बूंद सिंचाई योजना आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के पूर्व प्रचार के दौरान विद्यालय में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, महिलाएं आदि उपस्थित थे। प्रदर्शनी स्थल पर भारतीय डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी प्रदान की। यह चित्र प्रदर्शनी 23 सितंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

निरोगी राजस्थान अभियान,’’हमारा स्वास्थ्य हमारा जिम्मेदारी’’ अभियान संबंधी बैठक आयोजितबारां । जिला कलक्टर नरेद्र गुप्ता क...
22/09/2022

निरोगी राजस्थान अभियान,
’’हमारा स्वास्थ्य हमारा जिम्मेदारी’’ अभियान संबंधी बैठक आयोजित

बारां । जिला कलक्टर नरेद्र गुप्ता की अध्यक्षता में निरोगी राजस्थान अभियान के तहत मौसमी बीमारियों एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में मिनी सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा ’’हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी’’ अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका, स्वाइनफ्लू, स्क्रबटाइफस सहित जल जनित बीमारियों का नियंत्रण रोकथाम की जाएगी। उन्होंने अभियान के तहत स्वच्छता व सफाई, दवाओं की उपलब्धता, फोगिंग आदि के संबंध में निर्देष प्रदान किए। सीएमएचओ डा. संपतराज नागर ने बताया कि उक्त अभियान 26 सितम्बर से 21 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा जिसके तहत मौसमी बीमारियों एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए समस्त आवष्यक व्यवस्थाए सुनिष्चित की जाएगी। इस अवसर पर सीईईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला सहित विभिन्न विभागांे के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने सुन्दलक में की जनसुनवाईबारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत उपख...
18/08/2022

जिला कलक्टर ने सुन्दलक में की जनसुनवाई

बारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत उपखंड बारां की ग्राम पंचायत सुन्दलक के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आमजन को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा सूची के तहत नाम जोड़ने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने सहित विभिन्न परिवादों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत देने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच, एसडीएम दिव्यांशु शर्मा, तहसीलदार, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामवासी मौजूद रहे।

सद्भावना दिवस के तहत ली शपथबारां । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस के तहत सद्भावना दिवस पर गुरूवार को म...
18/08/2022

सद्भावना दिवस के तहत ली शपथ

बारां । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस के तहत सद्भावना दिवस पर गुरूवार को मिनी सचिवालय परिसर कलक्टेट में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाते हुए सामाजिक सद्भाव व नैतिक मूल्यों का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

आमजन को राहत दें - कलक्टरजिला कलक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में दिए निर्देशबारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक...
18/08/2022

आमजन को राहत दें - कलक्टर
जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में दिए निर्देश

बारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के आईटी कक्ष में किया गया। जनसुनवाई के तहत आमजन के विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में आमजन की समस्याओं से संबंधित प्रकरणों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए परिवादियों को शीघ्र राहत प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन के परिवादों का निश्चित समयावधि में निस्तारण किया जाना चाहिए। कोई भी परिवाद 30 दिवस की अवधि से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि परिवाद को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जाता है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण, बिजली, पानी, सड़क से संबंधित विभिन्न परिवादों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित-
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीडियो कांफ्रेन्स कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में परिवादियों के विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करते हुए शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पेंशन प्रकरण का निस्तारण कराने, नोशनल परिलाभ, पैमाईश कर भूमि का कब्जा दिलवाने, आम रास्ते का अतिक्रमण हटाने, स्कूटी योजना का लाभ दिलवाने, नामांतकरण खुलवाने संबंधी प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को समस्त प्रकरणों का संवेदनशीलता से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वीसी के माध्यम से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एडीएम एसएन आमेठा, समस्त एसडीएम, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Address

Collectorate
Baran
325205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Baran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share