02/06/2023
*सामाजिक सरोकार के तहत ब्रैस्ट मिल्क पम्प वितरित*
संस्था एक्शन अगेंस्ट हंगर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत आँचल मदर मिल्क बैंक बारां में ब्रैस्ट मिल्क पम्प वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर महोदय श्रीमान नरेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ डॉ सम्पतराज नागर, पीएमओ डॉ सतीश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के तहत संस्था एक्शन अगेंस्ट हंगर द्वारा 2 ब्रेस्ट मिल्क पम्प आँचल मदर मिल्क बैंक बारां को जिला कलेक्टर महोदय के हाथों दिलवाये गये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ संपत राज नागर द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को आँचल मदर मिल्क बैंक कांसेप्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। एव मदर मिल्क बैंक मैनेजर दीपिका द्वारा कलेक्टर महोदय को मदर मिल्क बैंक कि विजिट करायी गयी। इन मशीनों के आने से बैंक में मदर मिल्क की आपूर्ति बढ़ेगी जिससे अधिक मात्रा में नवजातों के मदर मिल्क मिल पायेगा तथा वे स्वस्थ हो सकेंगे।
कार्यक्रम में संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन कुमार शर्मा, प्रतुल, एमसीएच प्रभारी डॉ रवि प्रकाश मीणा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ बिहारीलाल मीणा, मदर मिल्क बैंक प्रभारी डॉ अकबर अली बोहरा, नर्सिंग अधीक्षक कन्हैया लाल, अभिषेक, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।