Nagar Palika Parishad Baraut

Nagar Palika Parishad Baraut Official Account of Nagar Palika Parishad Baraut

आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान मैं उत्तर प्रदेश सरकार ...
24/04/2026

आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान मैं उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार नगर पालिका परिषद बड़ौत की अध्यक्षi श्रीमती बबीता तोमर एवं अधिशासी अधिकारी जी के मार्गदर्शन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार तेवतिया जी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया जी स्वास्थ्य लिपिक यशस्विनी जी के द्वारा पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत पार्क में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026 की गाइडलाइन के विषय में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्ड को सम्मानित किया गया एवं स्वच्छता गतिविधियों कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने वाली स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया स्वच्छता चैंपियन मंजू शर्मा एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों एवं स्वच्छ सारथी क्लब एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार को स्वच्छता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत P.N शर्मा पार्क में अध्यक्ष महोदय द्वारा पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा स्वच्छ सारथी क्लब के बच्चों एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों को पृथ्वी को बचाने के तरीके बताए गए एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए कहा गया जल एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी को पृथ्वी एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री वरुण जी, सफाई में खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार तेवतिया जी ,रिशांत भारद्वाज जी, यशस्विनी स्वास्थ्य लिपिक, आईटीसी मिशन सुनहरा कल अर्बन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया स्वच्छता चैंपियन मंजू शर्मा पिंकी राम सोनू मोहित शर्मा एवं स्वच्छ सारथी क्लब के समस्त बच्चे उपस्थित रहें l

* नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस ** आज दिनांक 22 अ...
22/04/2026

* नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस *
* आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर सफाई में खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया जी की मार्गदर्शन में वार्ड 21 बावली रोड पर स्थित इंडियन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को पृथ्वी बचाओ एवं जल संरक्षण को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व बताया गया पृथ्वी बचाने के उपाय जैसे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना इससे पर्यावरण में गैसों का संतुलन बना रहे एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग मत करना जैविक खाद का प्रयोग करना कचरे का उचित प्रबंध करना पेड़ों को मत काटना 3r कॉन्सेप्ट के बारे में विस्तार जानकारी दी गई बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर चित्रकारी के माध्यम से संदेश दिया गया जल बचाएं वृक्षारोपण अधिक से अधिक करें इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया एवं स्वास्थ्य लिपिक यशस्विनी आर्य के द्वारा बच्चों को एमआरएफ सेंटर होम कंपोस्टिंग के बारे में विस्तार जानकारी दी गई एवं बच्चों को जल, बिजली संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने को लेकर शपथ दिलाई गई इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती वीना जी ,विजय आनंद जी मंजू शर्मा नगर पालिका परिषद बड़ौत से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया स्वास्थ्य लिपिक यशस्विनी आर्य आसिफ अंकित शर्मा नितिन कश्यप एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अर्बन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार उपस्थित रहे |

दिनांक 07-04-2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर वार्ड 20 गांधी रोड उत्तरी  (आत्मनिर्भर वार...
09/04/2026

दिनांक 07-04-2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर वार्ड 20 गांधी रोड उत्तरी (आत्मनिर्भर वार्ड) में आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम के सहयोग से पत्थर मंडी मोहल्ला स्वच्छता समिति के अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया जी एवं सफाई नायक पिंकी राम द्वारा घर-घर जाकर सोर्स सेग्रीगेशन एवं home कंपोस्टिंग की जानकारी दी गई साथ ही साथ वेस्ट कलेक्टर को कचरा अलग-अलग देने वाले घरों को चयनित कर स्वच्छ घर स्टीकर लगाए गए
















दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर समस्त D2D वेस्ट कलेक्ट करने वाले कर्मचा...
09/04/2026

दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर समस्त D2D वेस्ट कलेक्ट करने वाले कर्मचारियों को आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत सोर्स सेग्रीगेशन एवं चार डस्टबिन मैं कौन-कौन सा कचरा डालना है एवं सिटिजन फीडबैक के साथ-साथ होम कंपोस्टिंग की भी जानकारी दी गई
















दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के वार्ड नंबर 19 में आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क...
09/04/2026

दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के वार्ड नंबर 19 में आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क की विजिट की गई
















दिनांक 6 अप्रैल 2026 को बड़ौत नगर पालिका के वार्ड 13 सूर्य नगर की साकेत कॉलोनी मैं वार्ड सभासद श्री विक्रांत तोमर जी के ...
09/04/2026

दिनांक 6 अप्रैल 2026 को बड़ौत नगर पालिका के वार्ड 13 सूर्य नगर की साकेत कॉलोनी मैं वार्ड सभासद श्री विक्रांत तोमर जी के आवास पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम द्वारा वार्ड सफाई नायक महेश कुमार के साथ Home कंपोस्टर विजिट किया गया जो रनिंग कंडीशन में पाया गया
















दिनांक 22 मार्च 2026 को वार्ड 20 गाँधी रोड बड़ोत पर स्तिथ इमली वाली गली मे वार्ड सुपरवाइजर द्द्वारा होम कोम्पोस्टर का दोर...
09/04/2026

दिनांक 22 मार्च 2026 को वार्ड 20 गाँधी रोड बड़ोत पर स्तिथ इमली वाली गली मे वार्ड सुपरवाइजर द्द्वारा होम कोम्पोस्टर का दोरा किया गया
















आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नगर पालिका परिसर में शासन के  आदेश पर अलग-अलग विभागों द्वारा स्टोल लगाए गए इसी दौरान आईटीसी म...
18/03/2026

आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नगर पालिका परिसर में शासन के आदेश पर अलग-अलग विभागों द्वारा स्टोल लगाए गए इसी दौरान आईटीसी मिशन सुनहरा कल और नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया स्वच्छता चैंपियन राजेश उज्जवल के मार्गदर्शन में वेस्ट क्राफ्ट एवं हम कंपोस्टिंग स्टोल लगाया गया जिसमें डायमंड जूनियर हाई स्कूल एवं इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा वेस्ट से सजावटी सामान बनाए गए इसी के साथ आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा घर पर ड्रम कंपोस्टर से जैविक खाद बनाने की प्रोसेसिंग प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया किसी भी छपरौली विधायक अजय कुमार द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया विधायक जी के द्वारा छात्राओं द्वारा वेस्ट से बनाए गए सजावटी सामान की प्रशंसा कर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा घर पर ही जैविक खाद बनाने की प्रशिक्षण की सराहना की इस कार्यक्रम के दौरान खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया निर्माण अभियंता शिखा दुबे स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया स्वच्छता चैंपियन राजेश उज्जवल मंजू शर्मा दिव्या उज्जवल मुकुल सनी जिओ स्टेट आईटीसी मिशन सुनहरा कल से सुनील कुमार अमरजीत मोहित शर्मा आसिफ अली उपस्थित रहे
















विश्व पुनर्चक्रण दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दियाआज दिनांक 1...
18/03/2026

विश्व पुनर्चक्रण दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया
आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम इंडियन पब्लिक स्कूल एवं डायमंड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता मोहल्ला समितियां के सहयोग से विश्व पुनर्चक्रण दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर एवं नारे लगाकर जनमानस को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया रैली के दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मीनाक्षी सिसोदिया एवं स्वच्छता चैंपियन राजेश उज्जवल जी के द्वारा रास्ते में आने वाली किराने की दुकानों पर सिंगल उपयोग प्लास्टिक की जगह कपड़े एवं जुटके बने थैलो का उपयोग करने के लिए कहा गया बच्चों द्वारा प्लास्टिक को हटाना है धरती को बचाना है स्वच्छता ही सेवा है गंदगी जानलेवा है एकल उपयोग प्लास्टिक बंद करो बंद करो के नारे लगाए गए बच्चों द्वारा स्टेशन परिसर पर एकल उपयोग प्लास्टिक बंद करने के नारे लगाए गए और इसी अवसर पर स्टेशन मास्टर श्री सुरेश चंद्र द्वारा समस्त स्टाफ को एकल उपयोग प्लास्टिक उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई इसी अवसर पर स्कूल की छात्राओं को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया ,आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मीनाक्षी सिसोदिया, श्रीमती राजेश उज्जवल जी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए l इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर रामगोपाल वार्ष्णेय , सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया, जिओ स्टेट से मुकुल सैनी मोहित शर्मा सफाई नायक पिंकी राम आसिफ अली आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अर्बन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार रहे l
















आज दिनांक 17 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के मार्गदर्श...
18/03/2026

आज दिनांक 17 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के मार्गदर्शन में वार्ड 16 पट्टी मेहर में गठित विश्वकर्मा मोहल्ला स्वच्छता समिति को आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कॉर्डिनेटर द्वारा सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम की जानकारी के साथ-साथ एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियां एवं उसका पूर्ण रूप से परित्याग करने के लिए जानकारी दी गई साथ ही साथ उनको बताया गया की 1 जुलाई 2022 को भारत सरकार द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है उनको एकल उपयोग प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक बैग का प्लेट प्लास्टिक थालिया डिस्पोजल बर्तन पानी की बोतल का प्रयोग नहीं करने के लिए कहा गया इसके साथ ही उनको एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए एवं कपड़े के बैग का प्रयोग करने के लिए प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया इसके साथ-साथ उनको 3R सेंटर की जानकारी भी दी गई साथ ही साथ एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए शपथ भी दिलाई गई l कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा मोहल्ला स्वच्छता समिति, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरजीत, वार्ड सुपरवाइजर अशोक कुमार आसिफ उपस्थित रहे l
















आज दिनांक 11 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत मे अध्यक्ष महोदय श्रीमती बबीता तोमर एवं अधिशासी अधिकारी श्री मनोज कुमा...
11/03/2026

आज दिनांक 11 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत मे अध्यक्ष महोदय श्रीमती बबीता तोमर एवं अधिशासी अधिकारी श्री मनोज कुमार रस्तोगी जी के निर्देशन अनुसार एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान में, शासन के निर्देशानुसार 8 मार्च से 14 मार्च तक चल रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत महिला कर्मचारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरण वितरित की गई l
















Address

Baraut Nagar Palika Parishad
Baraut
250611

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Baraut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Parishad Baraut:

Share