02/02/2026
(बागपत) बरनावा में जामिया सुमैया लिल बनात मदरसे में वार्षिक जलसे का आयोजन किया गया । जिसमें 15 छात्राओं की फज़ीलत की दस्तार बन्दी हुई। अब रमज़ान के बाद आलिमा पाठ्यक्रम में इनका दाखिला होगा। दूर दराज़ से प्रोग्राम में शामिल होकर महिलाओं ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। मुजफ्फरनगर से तशरीफ़ लाने वाली आलिमा सैय्यदा खातून व आलिमा गुलफ़्शा खातून ने क्रमशः औरतों को नमाज़ की अहमियत व सहाबियात की शिक्षा के बारे में बताया। मदरसे की प्रधानाचार्या आलिमा शबनूर अब्बासी ने कार्यक्रम का संचालन किया । देश में शांति और भाईचारे की दुआ कराकर कार्यक्रम का समापन किया । इस मौके पर अखिल भारतीय अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रालोद नेता जमीरुद्दीन अब्बासी, महबूब अल्वी (जिला पंचायत सदस्य), शफीक अब्बासी हकीम जी (मुनसब), हाजी रफीक़ कुरैशी, डॉ आकिल अब्बासी, डॉ समीर सलमानी , रमज़ानी अब्बासी व शहज़ाद अब्बासी मौजूद रहे।
👍👍💗💗❤️❤️🤲🤲🌹🌹🥀🥀🥀💚💚✨️✨️✨️💫💫💫💗💗❤️❤️🤲🤲🌹🌹🥀🥀🥀💚💚✨️✨️✨️💫💫💫