Bareilly Nagar Nigam

Directions Website

Bareilly Nagar Nigam Bareilly Nagar Nigam is a local government body committed for providing necessary community services.

Bareilly is the 7th largest city of Uttar Pradesh and the 50th Largest city of India. Bareilly Nagar Nigam (BNN) is the administrative body Headed by Dr.Umesh Gautam, the mayor of the city. The city is divided into 4 Zone and 80 wards, each with a ward Councillor.

निदेशक, पशुपालन विभाग महोदय द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौवंश के रखरखाव, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफा...
09/10/2026

निदेशक, पशुपालन विभाग महोदय द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौवंश के रखरखाव, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा गौवंश की उचित देखभाल एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

गंदगी से सुंदरता की ओर, स्वच्छता की नई पहलनगर निगम बरेली द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026...
09/10/2026

गंदगी से सुंदरता की ओर, स्वच्छता की नई पहल

नगर निगम बरेली द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत CTU Transformation के माध्यम से गंदगी वाले स्थल को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया।

* कूड़े के ढेर की सफाई एवं स्थल का सौंदर्यीकरण।

* आकर्षक वॉल पेंटिंग के जरिए स्वच्छता का संदेश।

* Waste to Art के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।

* खुले में कूड़ा फेंकने एवं खुले में पेशाब करने से बचने की अपील।

स्वच्छ बरेली, सुंदर बरेली — जनभागीदारी से बदलाव!

🦟 डेंगू-मलेरिया रोकथाम अभियान | 08 अक्टूबर 2026नगर निगम बरेली द्वारा विभिन्न वार्डों में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं...
08/10/2026

🦟 डेंगू-मलेरिया रोकथाम अभियान | 08 अक्टूबर 2026

नगर निगम बरेली द्वारा विभिन्न वार्डों में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु दवा का छिड़काव कराया गया। अभियान के माध्यम से मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए नागरिकों को संचारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील है कि घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें और मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सहयोग करें।

स्वच्छ वातावरण • स्वस्थ जीवन • सुरक्षित बरेली

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रमबरेली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क...
08/10/2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम

बरेली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर नगर आयुक्त श्री शशि भूषण राय, PCS एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुधीर कुमार द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वक्ताओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता के साथ अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी-कर्मचारी, SBM टीम तथा नगर निगम के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थितजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार मौर्य, IAS का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
इस अवसर पर “स्वच्छ परिसर, हरित परिसर” की भावना को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संकल्प लिया गया।

“स्वच्छता के साथ हरियाली—स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित बरेली की ओर एक सार्थक कदम।”

रक्तदान महादान—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजनस्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा...
07/10/2026

रक्तदान महादान—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत नगर निगम बरेली द्वारा 300 बेड अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

* शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया।
* अपर नगर आयुक्त श्री शशि भूषण राय, PCS ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
* अपर नगर आयुक्त द्वारा स्वयं प्रथम रक्तदान कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
* इस पहल से प्रेरित होकर अनेक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
* कार्यक्रम के माध्यम से “रक्तदान—महादान” का संदेश देते हुए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

नगर निगम बरेली का संकल्प—सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से जनहित को प्राथमिकता देना।

“कबाड़ से जुगाड़” — नवाचार से बदली स्वागत की परंपरानगर निगम बरेली द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं सेवा संकल्प अभियान...
07/10/2026

“कबाड़ से जुगाड़” — नवाचार से बदली स्वागत की परंपरा
नगर निगम बरेली द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत गुलाब नगर स्थित गुदड़ बाग में आयोजित बहुद्देशीय जनसेवा एवं जन-जागरूकता शिविर में स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पुनः उपयोग का अभिनव संदेश दिया गया।

- अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से तैयार “Waste to Art” बुके के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
- पर्यावरण-अनुकूल बुके से वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना, जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह एवं महापौर डॉ. उमेश गौतम का स्वागत किया गया।
- इस नवाचार के माध्यम से कचरे को संसाधन के रूप में पुनः उपयोग करने का संदेश दिया गया।
- शिविर में 1,200 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की।
- नगर निगम के जागरूकता स्टॉल पर चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण, Reduce-Reuse-Recycle (RRR), होम कम्पोस्टिंग एवं Waste to Green से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए।
- अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों का पुनः उपयोग कर पौधरोपण एवं सजावटी मॉडल तैयार कर नागरिकों को पुनर्चक्रण के प्रति प्रेरित किया गया।
- पहल का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, संसाधनों के पुनः उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना रहा।

“कबाड़ को संसाधन बनाएं, पुनः उपयोग अपनाएं और स्वच्छ-सुंदर बरेली के निर्माण में सहभागी बनें।”
#नगरनिगमबरेली #कबाड़सेजुगाड़ #सेवासंकल्पअभियान2026 #स्वच्छबरेली

रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का दिया संदेशनगर निगम बरेली द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अ...
07/10/2026

रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का दिया संदेश

नगर निगम बरेली द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत 300 बेड अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

- रक्तदान शिविर का आयोजन नगर निगम बरेली की SBM टीम द्वारा 300 बेड अस्पताल में किया गया।
- अपर नगर आयुक्त श्री रोशी भूषण राय ने शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत स्वयं रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
- नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर “रक्तदान महादान” का संदेश दिया।
- कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
- शिविर में नगर निगम के सफाई निरीक्षकों, कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
- इस पहल ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

“रक्तदान करें, जीवन बचाएँ — सेवा का संकल्प निभाएँ।”
#नगरनिगमबरेली #रक्तदानमहादान #सेवासंकल्पअभियान2026 #स्वच्छताहीसेवा #मानवसेवा

Address

Opposite Bareilly College
Bareilly
243001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bareilly Nagar Nigam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share