13/07/2026
पटना जंक्शन से 60 किलोमीटर दूर मिला बंटी का शव, अपहरण कांड ने लिया दर्दनाक मोड़
महावीर मंदिर के पास से लापता हुए बंटी का शव पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने करीब 80 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन समय रहते बंटी तक नहीं पहुंच सकी।
अब पूरे मामले की जांच जारी है और परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।