अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत

  • Home
  • India
  • Barmer
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत

Grahak India अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत जैसलमेर प्रवास संत सान्निध्य।Ramesh Kumar Gour प्रांत अध्यक्षजाेधपु...
06/08/2026

Grahak India अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत
जैसलमेर प्रवास संत सान्निध्य।
Ramesh Kumar Gour
प्रांत अध्यक्ष
जाेधपुर प्रांत

Grahak India अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत  #जोधपुर प्रांत #जैसलमेर
06/08/2026

Grahak India
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
#जोधपुर
प्रांत
#जैसलमेर

सजग ग्राहक शक्ति–सशक्त अर्थव्यवस्था–सशक्त राष्ट्र" : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जैसलमेर के तत्...
06/08/2026

सजग ग्राहक शक्ति–सशक्त अर्थव्यवस्था–सशक्त राष्ट्र" : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जैसलमेर के तत्वावधान में किशनी देवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर में ग्राहक जागरूकता कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष रमेश गौड़ ने कहा, "सजग ग्राहक शक्ति–सशक्त अर्थव्यवस्था–सशक्त राष्ट्र ग्राहक पंचायत का मूल संदेश है। जब ग्राहक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहता है, तब कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ होती है। उत्तम कर संग्रह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और मजबूत अर्थव्यवस्था ही किसी राष्ट्र को चहुँमुखी विकास के मार्ग पर ले जाकर उसे सशक्त राष्ट्र बनाती ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष ने छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक उपभोक्ता बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।

नगर अध्यक्ष महेश शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता का विरोध करें। उन्होंने जंक फूड के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं से स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन अपनाने की अपील की। साथ ही पॉलीथीन एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संदेश देते हुए बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने पौधारोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में उसकी भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल अरुणा जी ने छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिका मीना माली ने इथेनॉल पेट्रोल और सामान्य पेट्रोल की दरों में भारी अंतर का विषय पर भी कार्यशाला के दौरान प्रमुख वर्तमान ज्वलंत विषय के रूप चर्चा में आया जो आम ग्राहक से जुड़ा विषय है। आगामी समय में ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत इस विषय पर भी गहन अध्ययन एवं विचार विमर्श कर कार्यवाही करेगी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बूटा राम जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा कक्षा 6 एवं 7 की छात्राओं को लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि उनमें पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम का मंच संचालन, अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम की भूमिका राजेंद्र अवस्थी ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में बाबूलाल लीलावत, जेठाराम प्रजापत, मनमोहन चौहान, प्रवीण सा. शारदा, अनिल कुमार व्यास, विक्रम सिंह राठौड़ एवं दीपक सिंह भाटी सहित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 700 छात्राएँ, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उपभोक्ता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
Grahak India
Ramesh Kumar Gour
Following

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के जैसलमेर जिले के  #जैसलमेर नगर टोली का नवगठन किया गया है। नगर टोली अध्यक्ष महो...
17/07/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के जैसलमेर जिले के #जैसलमेर नगर टोली का नवगठन किया गया है। नगर टोली अध्यक्ष महोदय Mahesh Sharma जी और सभी नवनियुक्त टोली सदस्य कार्यकर्ता साथियों का हृदय से अभिनंदन बधाई एवं अनंत अनंत शुभकामनाएं।

Ramesh Kumar Gour
प्रांत अध्यक्ष

 #जैसलमेर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत   Grahak India
11/06/2026

#जैसलमेर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
Grahak India

  Jodhpur Prant Barmer Rajasthan अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत Grahak India
09/06/2026

Jodhpur Prant Barmer Rajasthan
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
Grahak India

जोधपुर प्रांत के जैसलमेर जिले की न्यूज।Grahak India
09/06/2026

जोधपुर प्रांत के जैसलमेर जिले की न्यूज।
Grahak India

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के जैसलमेर जिला टोली द्वारा  ग्राहक कार्यकर्ता  #पद्मश्री तगाराम जी भील का किया ...
09/06/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के जैसलमेर जिला टोली द्वारा ग्राहक कार्यकर्ता #पद्मश्री तगाराम जी भील का किया गया नागरिक अभिनंदन।

मीडिया कवरेज

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के बाड़मेर जिले के अध्यक्ष मनोनीत किए गए श्री Dinesh Singhvi जी बहुत बहुत बधाई ए...
09/06/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के बाड़मेर जिले के अध्यक्ष मनोनीत किए गए श्री Dinesh Singhvi जी
बहुत बहुत बधाई एवं अनंत अनंत शुभकामनाएं।
#मीडिया #कवरेज

Address

Office/171, Shastri Nagar Barmer
Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category