02/11/2025
राहुल घोसल्या को बचाया नहीं जा सका
कजाकिस्तान मैं एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई करते हुए बीमार हुए शाहपुरा क्षेत्र के राहुल घोसल्या को बचाया नहीं जा सका। रविवार को राहुल ने अंतिम सांस ली।
सात बहनों के इकलौते भाई राहुल को वेंटिलेटर पर रहते हुए एयर एंबुलेंस से कजाकिस्तान से सीधे जयपुर लाया गया था। परिवार की इच्छा थी कि नतीजा कुछ भी हो लेकिन राहुल को देख लें। क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों, सरकार की मदद के साथ राजस्थान एसोसिएशन आफ नॉर्थ अमेरिका के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने राहुल को जयपुर तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। राहुल को दिवाली के दिन जयपुर लाया गया था। एक बार तो इससे उत्साह का संसार हुआ था लेकिन आज सभी बेहद निराश और दुखी हैं।
विधि के विधान को कोई टाल नहीं सकता। आज राहुल के परिवार की क्या स्थिति होगी, यह सोचकर ही कलेजा बैठ जाता है। एक परिवार की इकलौती उम्मीद का इस तरह जाना वज्रपात ही है।
भगवान राहुल के परिवार को यह आघात सहन करने की क्षमता दे।
ओम शांति
ओम शांति
ओम शांति