मेरा गाँव हरा-भरा गाँव

  • Home
  • India
  • Barmer
  • मेरा गाँव हरा-भरा गाँव

मेरा गाँव हरा-भरा गाँव धरती का सिंगार पेड़ हैं।

27/04/2026

गडरा रोडके रिटायर्ड टीचर ने लगाया आम का बाग बाड़मेर के धोरों में।आम
चीकू,संतरा और भी बहुत।
#मेरा_गांव_हरा_भरा_गांव

जो खेती की जमीन बेच रहे है वो सावधान हो जाए आज तो ख़ुश है की हमारी जमीन के 50 लाख या करोड़ो  रुपये किले के हिसाब से जमीन ब...
25/01/2026

जो खेती की जमीन बेच रहे है वो सावधान हो जाए आज तो ख़ुश है की हमारी जमीन के 50 लाख या करोड़ो रुपये किले के हिसाब से जमीन बिक रही है ll लेकिन आने वाले समय ये बहुत खतरनाक साबित होगी पैसा आएगा हम घर बनाने बढ़िया गाडी लाने और नशे मे उड़ा देंगे हमारे पास खेती लायक जमीन नहीं बचेगी और फिर कहीं फैक्ट्री मे दिहाड़ी करते मिलेंगे ll और खेती की जमीन बिक गयी तो खाने को अनाज ना होगा ये जमीन हमारे पूर्वजों ने हमें दी उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी ये जमीन संभाल के रखी और हमें दे कर गए पर आज हम चंद पैसो के लालच मे जमीने बेच रहे है 10 साल बाद हालत देखना जिसके पास 1-2 किला जमीन भी होगी तो वो भूख नहीं मरेगा और आज जिसके पास सेंकड़ो किले जमीन है और बेच गया तो भूख मरना तय है अपनी अगली पीढ़ी की सोचो और जमीन बचाओ
फ़सल और नस्ल को बचा लिया तो आपका जीवन धन्य है नहीं बचा पाए तो आपका जीवन नर्क है ll #मेरा_गांव_हरा_भरा_गांव

बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
27/11/2025

बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

मेरे बड़े बेटे एडवोकेट चंद्र प्रकाश मेघवाल का कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सूची (श्रेणी–सी) में चयन होना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री माननीय श्री अर्जुनराम मेघवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने यह अवसर प्रदान किया।

चंद्र प्रकाश को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।
आपकी यह उपलब्धि युवा साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मानव सेवा ही असली आत्मसुख है
25/10/2025

मानव सेवा ही असली आत्मसुख है

बाड़मेर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज भगवान सिंह भाटी मगरा डेंगू मरीज को प्लेट लेट काउंट डाउन 13000 हजार होने पर डॉक्टरों द्वारा एसडीपी का बताया गया परिवार जनों ने सदस्यों में काफी लोगों का चेक करवाया नहीं मिलने पर ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी संयोजक भूटाखान जुनेजा को अवगत करवाया तुरंत रक्त्तदाता चन्द्र प्रकाश गोदारा (CP Godara) को बताया तो आपने तत्परता से अपना शो रुम मंगल करके ब्लड सेंटर पहुंच कर SDP संबधित जांच करवाकर दूसरी बार डोनेट किया आपने बताया प्रत्येक स्वस्थ युवा को आगे आकर मानव सेवा का लाभ लेना चाहिए, इस दौरान V.P. सिंह युवा नेता, ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी संयोजक भूटाखान जुनेजा, ब्लड सेंटर लैब टेक्नीशियन ओम प्रकाश जांगिड़,घन श्याम सिंह, रायचंद चौधरी, व परिवार जनों ने रक्तदाता का आभार जताया।
हमें उम्मीद है आपसे प्रेरणा पाकर युवा पीढ़ी इस नेक पुण्य कार्य के लिए आगे आएगी।।
CP Godara

Address

Gadra Road
Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मेरा गाँव हरा-भरा गाँव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share