Barmer District Collector & Magistrate

Barmer District Collector & Magistrate Official Handle of District Collector and District Magistrate, , .

जिला कलक्टर का बाड़मेर शहर में आकस्मिक दौरा, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देशआमजन ने जिला कलक्टर से रुबरु होकर अपन...
01/06/2026

जिला कलक्टर का बाड़मेर शहर में आकस्मिक दौरा, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

आमजन ने जिला कलक्टर से रुबरु होकर अपनी परिवेदनाएं बताई

नाला निर्माण, विद्युत ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा प्रबंधन के साथ नियमित सफाई एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 01 जून। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सोमवार शाम को बाड़मेर शहर के विभिन्न वार्डों का आकस्मिक दौरा कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी लेने के साथ जन समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को गेहूं रोड़ स्थित कचरा संग्रहण स्थल, कुड़ला स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं नंदी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इनके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता से रू-ब-रू, समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने वार्डवार भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों खासकर महिलाओं से मुलाकात की। कई महिलाओं और आम नागरिकों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें पेयजल की कमी, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, सीवरेज की समस्या, सड़कों की खस्ता हालत और कचरा प्रबंधन जैसी शिकायतें प्रमुख थीं।
जिला कलक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद नगर परिषद, पीएचईडी, डिस्कॉम के विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और जल्दी से जल्दी आमजन को राहत पहुंचे। उन्होंने श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के आगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन की परिवेदनाएं सुनते हुए नाले की सफाई करवाने एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले नवले की चक्की के पास नाले की सफाई एवं गेहूं रोड़ से हिंगलाज मंदिर तक सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित फॉलो-अप करने और रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।

कचरा ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गेहूं रोड़ स्थित नगर परिषद के कचरा ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, क्षमता, कचरा प्रसंस्करण की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यहां पर पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित नवीन कचरा संग्रहण स्थल के बारे में जानकारी ली।

कुंडला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन
जिला कलक्टर ने कुंडला क्षेत्र में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट के सुचारू संचालन, ट्रीटमेंट की गुणवत्ता और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि सीवरेज का ट्रीटेड पानी यदि किसी उद्देश्य के लिए उपयोग किया जा रहा है तो उसकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने नाला निर्माण के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

नंदी गोशाला का निरीक्षण
जिला कलक्टर ने नंदी गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में उपलब्ध चारे की मात्रा, गुणवत्ता, पानी की व्यवस्था, गोवंशों की देखभाल और गो संरक्षण की समग्र स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोशाला को और बेहतर बनाने तथा पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुरुषोत्तम खत्री ने गोशाला संचालन के बारे में अवगत कराया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, यूआईटी सचिव विवेक व्यास, श्रवण सिंह चांदावत, नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह परमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करवाएं - जिला कलक्टरसाप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, जन सुनवाई प्रक...
01/06/2026

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करवाएं - जिला कलक्टर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, जन सुनवाई प्रकरणों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

आवारा पशुओं की धरपकड़ करके गौशालाओं में भिजवाने के निर्देश

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक इस्तेमाल रोकने के कार्यवाही करने के निर्देश

बाड़मेर, 01 जून। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, एमएमजेएस पोर्टल एवं दैनिक जन सुनवाई से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी संपर्क पोर्टल एवं दैनिक जन सुनवाई के प्रकरणों की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ त्वरित निस्तारण का प्रयास करें। ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत मिल सके। जिला कलक्टर ने बाड़मेर जिले में बिजली, पानी की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने नगर परिषद आयुक्त को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आवारा पशुओं की धरपकड़ करके गौशाला में भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की समीक्षा करते हुए उनकी प्रभावी मोनेटरिंग के साथ यथाशीघ्र क्रियान्विति के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान फ्लैगशिप योजनाओं सड़क निर्माण कार्याे एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक इस्तेमाल रोकने के प्रभावी कार्यवाही करने एवं जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को जर्जर विद्युत पोल बदलने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, कोषाधिकारी जसराज चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवतसिंह परमार, अधीक्षण अभियंता सुराराम चौधरी, हजारीराम बालवा, अशोक कुमार, डॉ.नारायणसिंह सोलंकी, कमलेश कुमार, प्रहलादसिंह राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुराम विश्नोई, जिला आयोजना अधिकारी नखताराम ईशराम, जिला रसद अधिकारी कंवराराम, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी, सहायक वन संरक्षक छोटूसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

01/06/2026
01/06/2026

सुजस वीडियो बुलेटिन
01 जून, 2026

youtu.be/OfpV_p7iRxg?si…

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन

-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने पकड़ी रफ्तार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ‘पैमाना’ रिपोर्ट में दिखी विकास की तस्वीर

-भ्रष्टाचार, अनियमितता, और लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री का मिशन ज़ीरो टोलरेंस, भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, आरएएस सहित 20 अधिकारी नौकरी से बाहर, 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति

-प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में औद्योगिक विकास की नई उड़ान, निवेश और नवाचार का सशक्त केंद्र बन रहा राजस्थान, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर नीतियों से देश-दुनिया के निवेशकों का बढ़ा भरोसा

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Address

Barmer
Barmer
344001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barmer District Collector & Magistrate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share