03/09/2026
बड़वानी जिले के ग्राम एकलरा बसाहट की श्रीमती रिंकु कुमावत ने 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' से मिले ₹6.50 लाख के वित्तीय सहयोग से 'माँ नर्मदा बनाना फाइबर' इकाई स्थापित की है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता ने इकाई का निरीक्षण कर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।