05/08/2026
*15 अगस्त को भव्यतापूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट में हुई बैठक*सीआरओ सर श्री कीर्ति प्रकाश भारती ने अधिकारियों को दिए साफ-सफाई और तिरंगा प्रभात फेरी के निर्देश*शहीदों की स्मृति में कवि सम्मेलन और मुशायरे भी होंगे आयोजित*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*05 अगस्त 2026*
स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को भव्यतापूर्वक मनाने के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *मुख्य राजस्व अधिकारी महोदय कीर्ति प्रकाश भारती ने की। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस को परम्परागत तरीके से मनाने पर आपसी सहमति जताई। सभी ने एकता के प्रतीक स्वरूप संयुक्त रूप से फोटोग्राफ भी खिंचवाया।
*सीआरओ सर ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए निर्धारित प्रमुख बिंदुओं पर नामित अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को सौंपे गए उत्तरदायित्वों का तत्परता से निर्वहन करते हुए उल्लासपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न कराया जाए।
*कीर्ति प्रकाश भारती* सर ने बताया कि प्रातः 8 बजे समस्त सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण भी होगा। आयोजन स्थल और मूर्ति स्थल पर विशेष साफ-सफाई कराने के लिए ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के लिए *डीपीआरओ घनश्याम सागर* को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों, नागरिक संगठनों और समाज के विभिन्न व्यवसायों के प्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शिक्षण संस्थानों में आजादी के अमर शहीदों को याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में युवा कवि सम्मेलन, राष्ट्रभक्ति पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में *उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, राजेश यादव, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ0 ए0के0 चौधरी, एलडीएम आर0एन0 मौर्य, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, प्रधानाचार्य जीआईसी डॉ0 विजय वर्मा* सहित *डॉ0 वी0के0 वर्मा, सरदार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, के0के0 उपाध्याय, किशोरी लाल, आशुतोष नारायण मिश्र,महेन्द्र तिवारी, वी0के0 तिवारी* सहित विभागीय अधिकारी व संस्थान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती* सर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति का पर्व है, इसे पूरे उत्साह से मनाया जाए। स्कूल-कॉलेजों से बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। *कीर्ति प्रकाश भारती* ने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने कहा कि जनपद में 15 अगस्त का कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार बनेगा।