10/10/2022
👍 बच्चों को पारिवारिक संस्कार देना अभिभावकों का दायित्व : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
👍 समाजसेवी दम्पत्ति डॉ. अजेश जैन , नेहा जैन के बच्चों का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न
💐 यंग हरियाणा न्यूज़ नेटवर्क 💐
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने शिक्षाविद् डॉ. अजेश जैन एवं अग्रणी महिला अधिकार कार्यकर्ता श्रीमती नेहा जैन के नवजात पुत्र जिनांश व पुत्री दीर्घा के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेकर आशीर्वाद प्रदान किया । आयोजित समारोह में वक्ताओं ने बच्चों को शुरु से ही पारिवारिक संस्कारों के साथ लड़का -लड़की को एकसमान परवरिश देने का जोरदार संदेश दिया ।
बीएमजी मॉल , रेवाड़ी के समीपस्थ वृंदा रेजिडेंसी सभागार में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में उक्त जैन दंपत्ति के नवजात पुत्र जिनांश का अन्नप्राशन ( प्रथम अन्न ग्रहण ) संस्कार जैन धर्म के धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार धर्माचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ । इस अवसर पर उनकी पुत्री दीर्घा का अष्टम वर्षवर्धन संस्कार (आठवां जन्मोत्सव ) भी धूमधाम से आयोजित किया गया । अपने संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि लड़का एवं लड़की में समानता का अनूठा प्रदर्शन करते हुए जैन दंपत्ति ने लोगों के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है । समारोह में पहुंचे अनेक बच्चों ने विभिन्न तरह की मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार पुरस्कार जीते ।
उक्त रंगारंग जन्मोत्सव समारोह में वयोवृद्धा श्रीमती सागर देवी , ग्रेटवे हर्बल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. के एमडी जगमोहन यदुवंशी , इंजीनियर राजकुमार जैन , श्रीमती राजकुमारी , श्रीमती रिद्धि , इंजीनियर रजत जैन , श्रीमती कृतिका जैन , डॉ. संकेत जैन , श्रीमती नेहल , रविंद्र जैन , श्रीमती रुचि , संजय जैन , ग्रेटवे हर्बल प्रोडक्ट्स प्रा.लि. की कॉर्डीनेटर श्रीमती पूजा यादव , व्यवसायी प्रदीप जैन , रवि कुमार , कौशल गुप्ता , वरुण जैन ,अंकुर नारंग , मनोहर लाल , सविता देवी , प्रिया जैन आदि सहित अन्य अनेक लोगों ने भी दोनों बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं ।