Roopnagar Panchayat

Roopnagar Panchayat Roopnagar Panchayat is located in Beawar Tehsil of Ajmer district in Rajasthan, India. It is situate

विश्‍व बैंक के अनुसार ‘'ई-शासन से तात्‍पर्य सरकारी एजेंसियों द्वारा ऐसी सूचना प्रौद्योगिकियों (जैसे कि विस्‍तृत नेटवर्क क्षेत्र, इंटरनेट और मोबाइल कंप्‍यूटिंग) का प्रयोग है, जिससे नागरिकों, व्‍यापार और सरकार के अन्‍य विभागों के बीच संबंध स्‍थापित हों''। भारत सरकार ने नीति निर्धारण में नागरिकों की सहभागिता और नागरिकों को सूचना की सुगम अभिगम्‍यता सुनिश्चित करने हेतु शासन को रूपांतरित करने की भावना स

े वर्ष 2006 में राष्‍ट्रीय ई-शासन योजना (एनईजीपी) लागू की। एनईजीपी की दृष्टि ‘'जनसाधारण को उसके अपने स्‍थान पर सामान्‍य सुपुर्दगी केन्‍द्रों के जरिए सभी सरकारी सेवाएं उपलब्‍ध कराना और जनसाधारण की मूलभूत आवश्‍यकताओं की पूर्ति के लिए वहनीय लागत पर ऐसी सेवाओं की कार्य-कुशलता, पारदर्शिता और विश्‍वसनीयता सुनिश्चित करना'' था। ई- पंचायत, मिशन मोड परियोजना (एनएमपी) की ऐसी परियोजना है जिसका ग्रामीण भारत को सशक्‍त और रूपां‍तरित करने की दृष्टि से कार्यान्‍वयन किया जा रहा है।
पंचायती राज मंत्रालय ने परियोजना के प्रतिपादन के प्रथम कदम के रूप में, डा. बी. के. गैरोला, महानिदेशक, राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र (एनआईसी), भारत सरकार की अध्‍यक्षता में जून, 2007 में विशेषज्ञ समूह‍ का गठन किया। विशेषज्ञ समूह को पंचायती राज मंत्रालय के सूचना प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों का मूल्‍यांकन करने और लागत अनुमानों सहित लागत प्रभावी समाधानों की सिफारिश करने का कार्य सौंपा गया। समिति ने परामर्शी अवधारणा अपनाते हुए राज्‍य सरकारों द्वारा की गई पहलों सहित, ग्राम पंचायत स्‍तर तक कंप्‍यूटरीकरण की विद्यमान स्थिति के मूल्‍यांकन हेतु राज्‍यों/संघ-शासित प्रदेशों से बातचीत की। समिति ने बुनियादी वास्‍तविकता के बोध के लिए चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी कुछ ग्राम पंचायतों का दौरा किया जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी कि पहल की गयी थी। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित कुछ विशेषज्ञों से भी इनपुट लिए गए। इसने सार रूप में पाया कि गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और गोवा जैसे राज्‍यों ने हालांकि पंचायत स्‍तर पर कंप्‍यूटरीकरण के कुछ प्रयास किए हैं किंतु ये प्रयास सीमित थे क्‍योंकि ये लघु अवधि लक्ष्‍यों के लिए बनाए गए थे और पूर्णतावादी परिप्रेक्ष्‍य की कमी के कारण पंचायतों को पूर्ण रूप से रूपांतरित करने में असमर्थ थे। यह महसूस किया गया कि नागरिकों के हितार्थ पंचायतों के कार्यों पर संज्ञान प्रभाव डालने हेतु अधिक विस्‍तृत दृष्टिकोण आवश्‍यक है। इन सिफारिशों ने ई-पंचायत मिशन मोड परियोजना की संकल्‍पना का आधार बनाया।
ई-पंचायत परियोजना ग्रामीण जनता की बडी आशा है क्‍योंकि इसका उद्देश्‍य पंचायती राज संस्‍थानों को आधुनिकता, पारदर्शिता और कार्य-कुशलता के प्रतीक के रूप में रूपांतरित करना है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्‍ट्रव्‍यापी सूचना प्रौद्योगिकी पहल में यह एक पहल है। जिसका प्रयास कार्यक्रमों के बारे में निर्णय लेने, कार्यान्‍वयन और सुपुर्दगी में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। परियोजना का उद्देश्‍य देश की 2.45 लाख पंचायतों के कार्यों का स्‍वचालन करना है। परियोजना में आयोजना, मानिटरन, कार्यान्‍वयन, बजटिंग, लेखांकन, सामाजिक लेखापरीक्षा और प्रमाण-पत्र, लाइसेंस आदि जारी करने की नागरिक सेवा सुपुर्दगी सहित पंचायतों के सभी पहलुओं पर ध्‍यान दिया जाता है।

डॉक्टरों ने कोरोनावायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मार्टम करने के बाद इस वायरस से मुताल्लिक़ बहुत अहम् जानकारी दी हैं।ये वा...
25/03/2020

डॉक्टरों ने कोरोनावायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मार्टम करने के बाद इस वायरस से मुताल्लिक़ बहुत अहम् जानकारी दी हैं।
ये वायरस सांस की नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और सांस की नली बंद हो जाती है। इलाज के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं,हालाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है लिहाज़ा हमें हर हालत में ऐहतियाती तदाबीर इख़्तियार करनी चाहिएं।
दिन में बार बार गरम पेय का इस्तेमाल करें जैसे कि कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी।
हर 20 मिनट में गरम पानी पिऐं, ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए।

घर से बाहर बिल्कुल ना निकलें।
कोरोनावायरस बालों और कपडों में चिपक जाता है किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर भी जाता है इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाकर नहा लें, अगर कपडे धो नहीं सकते तो कपड़ों को धूप में रख दें।
बार बार लगातार 20 सेकण्ड तक हाथ धोते रहें।

रूपनगर पंचायत में चल रहे "उमुमी इज्तमा" में सभी आने वाले मेहमानों का स्वागत इस्तकबाल करतें हैंपहला दिन बहुत कामयाब रहा म...
02/03/2020

रूपनगर पंचायत में चल रहे "उमुमी इज्तमा" में सभी आने वाले मेहमानों का स्वागत इस्तकबाल करतें हैं

पहला दिन बहुत कामयाब रहा मगरा और अजमेर जिले के तमाम लोगों से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग शिर्कत करें और ख़िदमात का मौका दें

और किसी भटके हुवे प्राणी या भटकाने और भड़काने वाले की बातों में ना आए

3 मार्च को होने वाली दुआ देश की तरक्की अमनो अमान और सदभाव के लिए जरूर तशरीफ लाए

Dini Tablighi Ijtima - Ajmer
19/02/2020

Dini Tablighi Ijtima - Ajmer

Happy Independence Dayअल्लामा इक़बाल✍चिश्ती ने जिस ज़मीं में पैग़ाम-ए-हक़ सुनाया नानक ने जिस चमन में वहदत का गीत गाया ता...
15/08/2018

Happy Independence Day

अल्लामा इक़बाल✍

चिश्ती ने जिस ज़मीं में पैग़ाम-ए-हक़ सुनाया
नानक ने जिस चमन में वहदत का गीत गाया

तातारियों ने जिस को अपना वतन बनाया
जिस ने हिजाज़ियों से दश्त-ए-अरब छुड़ाया

मेरा वतन वही है मेरा वतन वही है
यूनानियों को जिस ने हैरान कर दिया था

सारे जहाँ को जिस ने इल्म ओ हुनर दिया था
मिट्टी को जिस की हक़ ने ज़र का असर दिया था

तुर्कों का जिस ने दामन हीरों से भर दिया था
मेरा वतन वही है मेरा वतन वही है

टूटे थे जो सितारे फ़ारस के आसमाँ से
फिर ताब दे के जिस ने चमकाए कहकशाँ से

वहदत की लय सुनी थी दुनिया ने जिस मकाँ से
मीर-ए-अरब को आई ठंडी हवा जहाँ से

मेरा वतन वही है मेरा वतन वही है
बंदे कलीम जिस के पर्बत जहाँ के सीना

नूह-ए-नबी का आ कर ठहरा जहाँ सफ़ीना
रिफ़अत है जिस ज़मीं की बाम-ए-फ़लक का ज़ीना

जन्नत की ज़िंदगी है जिस की फ़ज़ा में जीना
मेरा वतन वही है मेरा वतन वही है

भामाशाह सम्मान समारोह
18/07/2017

भामाशाह सम्मान समारोह

27/12/2016
जमाअत ए इस्लामी हिन्द, जिला अजमेर पाली व राजसमन्द की ओर से गाँव  रूपनगर में गरीब लोगों को कम्बल वितरित किये गए इस अवसर प...
25/12/2016

जमाअत ए इस्लामी हिन्द, जिला अजमेर पाली व राजसमन्द की ओर से गाँव रूपनगर में गरीब लोगों को कम्बल वितरित किये गए इस अवसर पर ग्राम पंचायत रूपनगर के सरपंच नवाबुद्दीन व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सभी ने साथ मिलकर गुलशने हिन्द को बचाया था बुजूर्गो ने लहुँ देकर जिसे अपना सजाया था खिलाए थे जिसमे फुल सभी रंग नस्ल केशही...
15/08/2016

सभी ने साथ मिलकर गुलशने हिन्द को बचाया था
बुजूर्गो ने लहुँ देकर जिसे अपना सजाया था
खिलाए थे जिसमे फुल सभी रंग नस्ल के
शहीदो ने जाँ देकर वो हिन्दुस्ताँ बनाया था |
मगर वो बाग अब दिखता नजर आता नही मुझको
वो फुलो से भरा गुलशन नजर आता नही मुझको
जिधर भी देखता हुँ बस मुझे कांटे नजर आते
चमन के फुल सारे मुझे मुर्झाए नजर आते
आज समय की जरुरत हैं की हमे धर्म, जाती और हर तरह के भेद भाव से ऊपर उठ कर समाज में जो बुराईयां फैली हैं उने ख़त्म करने की कोशिश करनी चाहिए और पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने की कोशिश करनी चाहिए |
समाज में जो असामाजिक तत्व हैं उनको सुधारने की कोशिश करनी होगी तभी यह संभव होगा

Address

VPO/ROOPNAGAR TEHSIL/BEAWAR
Beawar
305901

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917297938283

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Roopnagar Panchayat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share