31/08/2026
गुना–छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बन सकता है मध्य भारत के विकास की नई धुरी
गुना–छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और महाकौशल क्षेत्र को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क मार्ग बन सकता है। यह मार्ग गुना, आरोन, सिरोंज, गंजबासौदा, बागरोद चौराहा, बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, हर्रई, अमरवाड़ा और छिंदवाड़ा जैसे प्रदेश के प्रमुख नगरों को सीधे जोड़ते हुए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
यह प्रस्तावित राजमार्ग केवल दो शहरों को जोड़ने वाला मार्ग नहीं होगा, बल्कि गुना, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिलों के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास का नया द्वार साबित हो सकता है।
आरोन, सिरोंज, बेगमगंज और सिलवानी जैसे क्षेत्र लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की आवश्यकता महसूस करते रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से इन क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह मार्ग ग्वालियर-गुना तथा छिंदवाड़ा–नागपुर क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में भी विकसित हो सकता है।
यदि इस प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग को स्वीकृति मिलती है, तो यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं होगी, बल्कि मध्य प्रदेश के पांच जिलों और लगभग 10 तहसील मुख्यालयों के संतुलित विकास तथा क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित हो सकती है।
यह मार्ग आने वाले वर्षों में आर्थिक प्रगति, व्यापार, कृषि, औद्योगिक निवेश और जनसुविधाओं का एक नया अध्याय लिख सकता है।
साथ ही यह प्रस्तावित मार्ग प्रदेश के लगभग 10 प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों को आपस में लिंक देगा, जिससे मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क और अधिक मजबूत हो सकेगा।
उम्मीद करते हैं कि इस प्रस्तावित मार्ग से जुड़े गुना, सागर, विदिशा, होशंगाबाद और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों के माननीय सांसद इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को शीघ्र भेजने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे।
जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़ा यह मार्ग मध्य भारत की सड़क कनेक्टिविटी को नई दिशा दे सकता है।
🛣️🇮🇳