Begusarai Raju Danveer fans

Begusarai Raju Danveer fans Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Begusarai Raju Danveer fans, Social service, Begusarai.

पटना के हड़ताली मोड़ स्थित सोशल वॉरियर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हम शामिल हुए। यह फाउंडेशन गरीब और जरू...
11/08/2024

पटना के हड़ताली मोड़ स्थित सोशल वॉरियर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हम शामिल हुए। यह फाउंडेशन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। हम फाउंडेशन से जुड़े तमाम लोगों के कार्यों और उनके उद्देश्यों की सराहना करते हैं। हम पहले भी इस फाउंडेशन को आर्थिक मदद किये हैं और आगे भी यथासंभव मदद करते रहेंगे।
#राजू_दानवीर #बिहार

VIP पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री मुकेश सहनी जी के दिवंगत पिताजी के श्राद्ध कर्म में आज हम उनके दरभंगा जिला अंत...
27/07/2024

VIP पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री मुकेश सहनी जी के दिवंगत पिताजी के श्राद्ध कर्म में आज हम उनके दरभंगा जिला अंतर्गत सुपौल बिरौल स्थित आवास पर शामिल हुए। उनके पिताजी की हत्या विगत दिनों अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। आज हमने उनके पिताजी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। मौके पर श्री मुकेश सहनी जी से भी भावनात्मक मुलाकात की और ईश्वर से उनके लिए धैर्य की कामना की।
#राजू_दानवीर

केवल सच के 19वें स्थापना दिवस पर प्रेम एवं श्रम के महानायक माउंटेन मैन दशस्य मांझी जी की समर्पित केवल सच सम्मान 2024 में...
21/07/2024

केवल सच के 19वें स्थापना दिवस पर प्रेम एवं श्रम के महानायक माउंटेन मैन दशस्य मांझी जी की समर्पित केवल सच सम्मान 2024 में आज हम अतिथि के रूप में शामिल हुए। हम केवल सच के संपादक और संस्थापक ब्रजेश मिश्रा जी को धन्यवाद देते हैं। हम स्थानीय पत्रकार सोनू यादव जी को तहे दिल से धन्यवाद देते है। उक्त अवसर पर वहां मौजूद लोगों को हमने संबोधित भी किया। मौके पर मंत्री जिवेश मिश्रा जी , मंत्री महेश्वर हजारी जी ,मंत्री संतोष कुमार सिंह जी , विधायक रणवीर साहू जी, विधायक विनय बिहारी जी , विधान परिषद् जीवन जी पटना मेयर सीता साहू ,दशरथ माझीं जी के पुत्र भागीरथ मांझीं जी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। #राजू_दानवीर

नालंदा के कराय परशुराय में हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार पवन जी के छोटे भाई का तिलकोत्सव में शामिल हुए और उनके भाई को बधाई...
11/07/2024

नालंदा के कराय परशुराय में हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार पवन जी के छोटे भाई का तिलकोत्सव में शामिल हुए और उनके भाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हम उनके सफल दांपत्य जीवन की कामना करते हैं। इस दौरान हमारे साथीगण भी मौजूद रहे।
#राजू_दानवीर

आज मैं दैनिक जागरण द्वारा बिहार शरीफ के होटल ममता में आयोजित कवि सम्मेलन 2024 में अतिथि के रूप में शामिल हुआ। यह एक अद्भ...
19/06/2024

आज मैं दैनिक जागरण द्वारा बिहार शरीफ के होटल ममता में आयोजित कवि सम्मेलन 2024 में अतिथि के रूप में शामिल हुआ। यह एक अद्भुत साहित्यिक अनुभव था जहां विभिन्न कवियों ने अपनी अनमोल रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। इस सम्मेलन में शामिल होकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
कवि सम्मेलन के दौरान दैनिक जागरण द्वारा हमें सम्मानित भी किया गया। इसके लिए दैनिक जागरण परिवार का आभार। मौके पर नालंदा के वर्तमान सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार जी व दिलीप जी के साथ अन्य अतिथिगणों से मुलाकात हुई। सबों का आभार।
मैं दैनिक जागरण की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ। उन्होंने साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ वे अपनी रचनात्मकता और विचारों को साझा कर सकें। मौके पर हमारे अन्य साथी भी मौजूद रहे।

#राजू_दानवीर

बिहारशरीफ में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाने के क्रम में युवा  साथियों ने हमारा अभूतपूर्व स्वाग...
18/06/2024

बिहारशरीफ में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाने के क्रम में युवा साथियों ने हमारा अभूतपूर्व स्वागत किया। सबों का दिल से आभार।

#राजू_दानवीर

पूर्णिया के माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के पटना आगमन पर अभी हमने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किय...
12/06/2024

पूर्णिया के माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के पटना आगमन पर अभी हमने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान हमें उनका सानिध्य मिला और उनसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी करने का अवसर मिला।

पटना से धनबाद जाने के क्रम में अभी आदरणीय श्री पप्पू यादव जी से पटना जंक्शन पर आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान उनका सानिध्य...
06/05/2024

पटना से धनबाद जाने के क्रम में अभी आदरणीय श्री पप्पू यादव जी से पटना जंक्शन पर आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान उनका सानिध्य भी मिला। हम उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं।
#राजू_दानवीर #लोकसभाचुनाव2024

पूर्णिया लोकसभा चुनाव के बाद आज पटना लौटे अपने अभिभावक श्री पप्पू यादव जी का स्वागत हमने पुष्प गुच्छ देकर किया। इस दौरान...
04/05/2024

पूर्णिया लोकसभा चुनाव के बाद आज पटना लौटे अपने अभिभावक श्री पप्पू यादव जी का स्वागत हमने पुष्प गुच्छ देकर किया। इस दौरान हमने उनके लिए चुनाव में विजयी होने की कामना की। ये हमारा सौभाग्य है कि अक्सर उनका सानिध्य हमें प्राप्त होता है।
#राजू_दानवीर #पूर्णिया #लोकसभाचुनाव2024

नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गुलरिया विगहा गांव में स्थित बहुप्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण करने वाली ठाकुरबाड़ी के भं...
01/05/2024

नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गुलरिया विगहा गांव में स्थित बहुप्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण करने वाली ठाकुरबाड़ी के भंडारे में हम शामिल हुए। उक्त अवसर पर हमने श्री श्री 108 श्री केशव बिहारी महाराज जी की प्रतिमा पर शीश नवाया। साथ ही वहां मौजूद गणमान्य लोगों से भी आत्मीय मुलाकात हुई। इस ठाकुरबाड़ी की सेवा में जुटे श्री श्री 108 श्री गुरुचरण दास महाराज जी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
#राजू_दानवीर #नालंदा #हिलसा #हिलसा_विधानसभा

चप्पे - चप्पे से पप्पू यादव जी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है.  पूर्णिया आज इतिहास लिख रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नज़र...
26/04/2024

चप्पे - चप्पे से पप्पू यादव जी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. पूर्णिया आज इतिहास लिख रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नज़र है. हम उनके साथ लगातार बने हुए हैं.

जोश है भारी,
परिवर्तन की है तैयारी

पूर्णिया का मिजाज पप्पू यादवमय है. आज हमारी पूर्णिया में उनसे मुलाकात हुई. हमेशा की तरह उनका सानिध्य मिला. मौके पर पूर्ण...
25/04/2024

पूर्णिया का मिजाज पप्पू यादवमय है. आज हमारी पूर्णिया में उनसे मुलाकात हुई. हमेशा की तरह उनका सानिध्य मिला. मौके पर पूर्णिया वासियों का अभी स्नेह और सम्मान मिला. सबका आभार. हम आप सभी साथियों से निवेदन करते हैं कि पूर्णिया के लिए कैंची के सामने वाला बटन दबाकर लोकसभा चुनावों में अपने बेटे को भारी बहुमत से चुनाव जिताएं।

जय पूर्णिया, तय पूर्णिया, विजय पूर्णिया

पप्पू यादव के साथ पूर्णिया
अब बदलेगा हालात पूर्णिया

Address

Begusarai
851101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Begusarai Raju Danveer fans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Begusarai Raju Danveer fans:

Share

Category