14/08/2022
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रकोष्ठ के कार्यालय जीडी कॉलेज के सामने से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो डॉक्टर श्री राजेंद्र प्रसाद स्मारक से होते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई!यशस्वी प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को ऊर्जा देने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें प्रकोष्ठ पदाधिकारी के अलावा संगठन से संजीव सिंह एवं नवीन सिंह एवं प्रकोष्ठ से ऋषिकेश पाठक, रविश सिन्हा, अभय दा,नंदन भैया,बीरेंद्र जी,विनोद जी, राघव जी, अमित वर्मा,संगम जी,शैलेश जी, अजय जी, राजू जी,एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रकोष्ठ के इस अभियान की सफलता में अपनी भागीदारी दी!