District Administration Begusarai

District Administration Begusarai Welcome to the District Administration Begusarai Page. District Administration Begusarai

01/09/2026

आज आयोजित सहयोग शिविर से संबंधित टेस्टिमोनियल्स में आवेदक द्वारा प्राप्त सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया साझा की जा रही है।
IPRD Bihar

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बेगूसराय द्वारा SAPSRC के अंतर्गत माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिन...
01/09/2026

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बेगूसराय द्वारा SAPSRC के अंतर्गत माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के विभिन्न प्रावधानों पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 01 सितंबर 2026 को अनुमंडल कार्यालय, बखरी में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी श्री सन्नी कुमार सौरभ ने किया।
कार्यक्रम में अनुमंडल अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई।
IPRD Bihar
Social Welfare Department, GoB

Ministry of Social Justice & Empowerment, Govt. of India

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण के ‘सहयोग शिविर’...
01/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण के ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
द्वितीय चरण में अब तक प्राप्त 3,743 ऑनलाइन आवेदनों में से 3,673 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष 70 मामलों पर कार्रवाई जारी है। नगर निकाय क्षेत्रों में प्राप्त 2,699 आवेदनों में से 2,660 का निष्पादन हो चुका है। शिविरों में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन निगरानी करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
IPRD Bihar

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना।आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम म...
01/09/2026

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना।

आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज न्यायालय परिसर से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला प्रशासन सभी जिलावासियों से अपील करता है कि आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सरल समाधान के लिए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निष्पादन कराएं।
IPRD Bihar

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने लाखो स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला...
01/09/2026

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने लाखो स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
IPRD Bihar
Swachh Begusarai
Lohiya Swachh Bihar Abhiyan

सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।आज मटिहानी प्रखंड की सीहमा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्र...
01/09/2026

सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

आज मटिहानी प्रखंड की सीहमा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने भाग लिया।
उन्होंने उपस्थित फरियादियों एवं आमजनों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन लाभुकों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका था, उन्हें संबंधित प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
IPRD Bihar

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बेगूसराय द्वारा 5 पात्र दिव्यांग लाभुकों...
01/09/2026

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बेगूसराय द्वारा 5 पात्र दिव्यांग लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इससे लाभुकों का आवागमन सुगम होने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता एवं दैनिक कार्यों में सुविधा बढ़ेगी।
IPRD Bihar
Social Welfare Department, GoB

जीविका दीदी की सफलता की कहानी।IPRD Bihar JEEVIKA Bihar
01/09/2026

जीविका दीदी की सफलता की कहानी।
IPRD Bihar
JEEVIKA Bihar

01/09/2026

Address

Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Begusarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Begusarai:

Shortcuts

Share