28/08/2026
जहाँ जनता खुद चुनाव लड़ती है वहीं उनकी बात सीधे सुनी जाती है..
आज राजभवन बेंती में कुंडा - बाबागंज परिवार से आए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों से माननीय श्री राजा भइया जी ने आत्मीय मुलाकात की। किसी ने अपने गांव दो पक्षीय विवाद की बात रखी, किसी ने व्यक्तिगत परेशानी बताई तो किसी ने क्षेत्र की जरूरत सामने रखी...हर बात को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
बाबागंज के आदर्श विधायक मा. श्री विनोद सरोज जी की उपस्थिति के साथ जनसत्ता दल परिवार मुखिया मा. राजा भइया जी ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।
जनता से सीधा संवाद, उसकी पीड़ा को समझना और समाधान को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ना, जनसत्ता दल की सेवा-परंपरा का यही मूल भाव है। हमारा प्रयास सदैव रहा है कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच कोई दूरी न रहे, प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात सहजता से रख सके और उसकी समस्या के समाधान के लिए उसे किसी सिफारिश का सहारा न लेना पड़े।
जनता के बीच रहकर, जनता की सुनकर और जनता के लिए खड़े रहना...यही जनसेवा है। यही सोच, यही संकल्प और यही निरंतरता जनसत्ता दल की 33 वर्षों की सेवानीति की पहचान है।