Bakulahi Putra Samaj Shekhar

Bakulahi Putra Samaj Shekhar Bakulahi River Ki Purani Dhara Ke Punrodhar ka Janandolan ke aguva hai samaj Shekhar

*भयहरण नाथ धाम में सावन मेला 2026 की तैयारियां पूर्ण**दिव्य व भव्य  #शिव_महापुराण_कथा 8 से 16 अगस्त तक**नाग पंचमी पर परम...
01/08/2026

*भयहरण नाथ धाम में सावन मेला 2026 की तैयारियां पूर्ण*

*दिव्य व भव्य #शिव_महापुराण_कथा 8 से 16 अगस्त तक*

*नाग पंचमी पर परम्परा गत #घुघुरी_लोक_उत्सव का होगा आयोजन*

प्रतापगढ़, श्रावण मास के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध श्री भयहरण नाथ धाम में इस वर्ष भी सावन मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेले में लाखों शिवभक्तों के आगमन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के संरक्षण में सभी संबंधित विभाग व प्रबन्ध संस्थान द्वारा सुव्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए महासचिव व मेला प्रबन्धक #समाज_शेखर ने बताया कि दिव्य भव्य शिव महापुराण कथा 8 अगस्त से 16 अगस्त तक पर्यटक हाल में होगी। कथा सुप्रसिद्ध कथा व्यास भागवतभूषण पं. विजय कान्त तिवारी जी के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक श्रवण कराई जाएगी।
संयोजक मंडल में विधायक जीत लाल पटेल, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव, अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, डॉ. अमर बहादुर सिंह आदि व्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। नागपंचमी के अवसर पर 17 अगस्त को परम्परागत घुघुरी लोक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महासचिव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर भक्तों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी धाम के प्रशासनिक कार्यालय से शुरू कर दिया गया है। मेला नियंत्रण कक्ष से सभी व्यवस्था पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।

धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, उपाध्यक्ष संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष कार्यक्रम उमाकांत पांडेय, उपाध्यक्ष मीडिया पी बी सिंह तथा उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र ने जनपद व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मेले में आएं और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि बीते 15 मार्च से धाम पर 20 दिवसीय सामाजिक सत्याग्रह हुआ था जो वर्तमान में स्थगित है। सत्याग्रह का मकसद धाम को कब्जा मुक्त करना है। अराजक तत्व, भूमि के लालची तथा अवैध वसूली करने वाले लोग सक्रिय हैं जबकि मेला शुल्क मुक्त है। ऐसे लोगों पर समाज व पुलिस की निगाह बनी हुई है।

अस्थाई थाना प्रभारी सुशील कटियार ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक आदेश का पूर्णतः पालन करते हुए भक्तों की सेवा होगी। अनावश्यक व अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी दशा में व्यवस्था का हिस्सा नहीं बनेंगे। 24 घंटे शिफ्टवार पुलिस, नगर पंचायत, बिजली व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र मेला नियंत्रण कक्ष से मेला व मंदिर उप समिति के पदाधिकारियों शत्रुघ्न सिंह, मनीराम पटेल, मुरली पांडेय, बुद्धि प्रकाश द्विवेदी व मुख्य मंदिर के सहायक पुजारी रामू तिवारी तथा अवधेश मिश्र के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सभी मंदिरों में पुजारी व सहायक पुजारी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं।

आयोजक समिति
श्री ाथ_धाम_प्रतापगढ़

 #बकुलाही_नदी_के_मुहाने_की_सफाई_हेतु_श्रमदानDM Pratapgarh MYogiAdityanath Sath sath Gaon Chalo Uttar Pradesh PMO India
30/07/2026

#बकुलाही_नदी_के_मुहाने_की_सफाई_हेतु_श्रमदान
DM Pratapgarh MYogiAdityanath Sath sath Gaon Chalo Uttar Pradesh PMO India

Address

Baba Bhayharannath Dham
Bela Pratapgarh

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+918400702124

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bakulahi Putra Samaj Shekhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bakulahi Putra Samaj Shekhar:

Shortcuts

Share

Category