Pratapgarh Ki Aawaj

Pratapgarh Ki Aawaj Pratapgarh social news
(1)

कमोरा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी परयहिया टेंपो ड्राइवर के घर के सामने  एक ऐसा अंधा मोड़ हैजोलीलापुर की तरफ जाता ...
06/09/2026

कमोरा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी परयहिया टेंपो ड्राइवर के घर के सामने एक ऐसा अंधा मोड़ हैजोलीलापुर की तरफ जाता है जहां पर यदि कोई वाहन लीलापुर से आ रहा है या मां चंडिका धाम से लीलापुर जा रहा है तो आमने-सामने का वाहनदिखाई नहीं देता है। मैं भी आज वहां से गुजरा सामने सेआ रहे वाहन से टकराने से बालबालबचगया।। विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल से अनुरोध है कि कृपया इस मोड़ पर कोई स्पीड ब्रेकर या सावधानी का बोर्ड लगवा दे जिससे कोई भी वाहन आपस में टकराए नहीं। यह एक जनहित की बात मै लिख रहा हूं। कृपया इस पर संज्ञान लिया जाए।। वरिष्ठ संवाददाता सांडवा चंडिका दिनेश सिंह चौहान

डॉ. संतोष शुक्ल को मिला प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’प्रतापगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा औ...
06/09/2026

डॉ. संतोष शुक्ल को मिला प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

प्रतापगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा और ज्ञान-परंपरा का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया है। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में वर्षों से निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतापगढ़ निवासी डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

अम्बेडकरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. शुक्ल को यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन शैक्षिक सेवाओं, शोधपरक कार्यों, लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ-साथ प्रतापगढ़ और पूरे प्रयागराज मंडल के लिए भी गर्व और गौरव का विषय बन गई है।

जब प्रतापगढ़ की प्रतिभा पहुंची राष्ट्रीय मंच तक

किसी जनपद की पहचान केवल उसकी ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और भौगोलिक सीमाओं से नहीं होती, बल्कि वहां से निकलने वाली प्रतिभाएं उस जनपद की वास्तविक पहचान बनती हैं। डॉ. संतोष कुमार शुक्ल का सम्मान इसी गौरवशाली परंपरा की एक मजबूत कड़ी है।

प्रतापगढ़ की मिट्टी से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. शुक्ल ने अपने ज्ञान, अनुभव, शोध और लेखन के माध्यम से न केवल स्वयं को स्थापित किया, बल्कि अपनी जन्मभूमि प्रतापगढ़ का नाम भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित यात्रा

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज के प्रधानाचार्य तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार मानने वाले डॉ. शुक्ल ने अपने कार्यक्षेत्र में शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक हित, विद्यार्थियों के विकास और शिक्षा से जुड़े व्यापक विषयों पर निरंतर कार्य किया है।

उनका शैक्षिक एवं बौद्धिक योगदान उनके लेखन और शोध कार्यों में भी स्पष्ट दिखाई देता है। 8 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों में लेखन तथा 7 पुस्तकों के लेखक के रूप में उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अपनी सक्रिय एवं प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है।

प्रतिभा अलंकरण दिवस पर मिला सम्मान

6 सितम्बर 2026 को प्रतिभा अलंकरण दिवस के अवसर पर ए.आर.एस. परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।

समारोह में ए.आर.एस. परिवार के निदेशक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने डॉ. शुक्ल के शैक्षिक, शोध, लेखन एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण और दीर्घकालीन सेवाओं को उल्लेखनीय बताया।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज और विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान को शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा का सम्मान बताया।

सम्मान नहीं, नई जिम्मेदारी का संदेश

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और समाज के प्रति अपने दायित्व को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा बताया।

उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे प्रभावशाली शक्ति बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ के शिक्षकों और युवाओं के लिए प्रेरणा

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल की यह उपलब्धि केवल एक सम्मान तक सीमित नहीं है। यह उन विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने ज्ञान और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने का सपना देखते हैं।

उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि निरंतर सीखने की जिज्ञासा, शोध की प्रवृत्ति, लेखन की साधना और समाज के प्रति प्रतिबद्धता किसी भी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिला सकती है।

उनका सम्मान प्रतापगढ़ के उन युवा विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के लिए भी उत्साह का विषय है, जो अपने जनपद से निकलकर प्रदेश और देश के बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने का सपना देख रहे हैं।

प्रतापगढ़ की गौरवगाथा में जुड़ा नया अध्याय

प्रतापगढ़ की पहचान उसकी गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों से भी रही है। डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने कार्यों से जनपद का मान और सम्मान बढ़ाया है।

‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ उनके वर्षों के शैक्षिक समर्पण, शोधपरक चिंतन और बौद्धिक योगदान का सम्मान है। अम्बेडकरनगर में मिला यह सम्मान प्रतापगढ़ के लिए इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसकी उपलब्धि केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसकी जन्मभूमि की प्रतिष्ठा और पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करती है।

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल की उपलब्धि प्रतापगढ़ की उस उर्वर मिट्टी की कहानी कहती है, जिसने सदैव प्रतिभाओं को जन्म दिया और उन्हें अपनी क्षमता के बल पर प्रदेश, देश और व्यापक मंचों तक पहुंचने का अवसर दिया।

प्रतापगढ़ से प्रयागराज मंडल तक गौरव की गूंज

अम्बेडकरनगर में मिला यह सम्मान डॉ. संतोष कुमार शुक्ल की व्यक्तिगत उपलब्धि भर नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ की प्रतिभा, प्रयागराज मंडल की शैक्षिक चेतना और उत्तर प्रदेश की ज्ञान-परंपरा का भी गौरवपूर्ण सम्मान है।

एक ओर जहां डॉ. शुक्ल ने अपनी जन्मभूमि प्रतापगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है, वहीं प्रयागराज में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पूरे प्रयागराज मंडल की शैक्षिक गरिमा को भी नई पहचान दी है।

उनका यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश है कि प्रतिभा जब ज्ञान से जुड़ती है, ज्ञान जब साधना से जुड़ता है और साधना जब समाजसेवा से जुड़ती है, तो उसकी उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं रहती—वह पूरे समाज की पूंजी बन जाती है।

अम्बेडकरनगर की धरती से मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ डॉ. संतोष कुमार शुक्ल के सम्मान के साथ-साथ प्रतापगढ़ की प्रतिभा, प्रयागराज मंडल की शैक्षिक चेतना और गौरवशाली ज्ञान-परंपरा के सम्मान का प्रतीक बन गया है। यह उपलब्धि प्रतापगढ़ के गौरव-पटल पर जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय है।

06/09/2026

प्रतापगढ़ जिले में मनरेगा जिसका नाम अब जी राम जी है कितना विकास हुआ गांव का या शहर का किसका विकास हुआ #कृपया अपनी राय व्यक्त करें,

06/09/2026

अंती का पुरवा में कबड्डी प्रतियोगिता

06/09/2026

🎖️ एलायंस क्लब के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह..
प्रतापगढ़ के बाबागंज स्थित शशांक होटल में एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य को ‘सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी रत्न’ से सम्मानित किया गया। वहीं राजेश सिंह को श्रेष्ठ समाजसेवी और विनय कुमार श्रीवास्तव को बेस्ट टीचर्स एवं समाजसेवी सम्मान से नवाजा गया।
इस दौरान क्लब के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में क्लब के पदाधिकारियों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।
📍 प्रतापगढ़ की आवाज
#प्रतापगढ़

06/09/2026

गीतों की महफिल 6 सितंबर 2026 #लाइव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां गोमतीनगर स्थि...
06/09/2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक लखनऊ पब्लिक स्कूल संस्थापक एवं प्रतापगढ़ सांसद श्री एसपी सिंह पटेल जी ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वश्री डॉ. राधाकृष्णन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारा विकल्प नहीं संकल्प है। विकसित भारत तभी बनेगा जब शिक्षा पर ध्यान दिया जायेगा

*प्रेस नोट दिनांक 06.09.2026**थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़**👉थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा 04 अदद अवैध देशी बम के साथ 01 अ...
06/09/2026

*प्रेस नोट दिनांक 06.09.2026*
*थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़*

*👉थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा 04 अदद अवैध देशी बम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में थाना दिलीपपुर प्रभारी निरीक्षक श्री विजयकान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक मय हमराह का0 आशीष कुमार, का0 लक्ष्मण, रि0का0 सत्य कुमार एवं का0 नितिन* द्वारा रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित/वारंटी/पुरस्कार घोषित अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन की चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरखेलपुर नहर पुलिया के पास से 01 अभियुक्त इन्जिमामुल हक उर्फ तलहा पुत्र गुलफाम, निवासी ग्राम यहियापुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

*उक्त बरामदगी के आधार पर थाना दिलीपपुर पर मु0अ0सं0 196/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
1. इन्जिमामुल हक उर्फ तलहा पुत्र गुलफाम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम यहियापुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़।

*बरामदगी—*
04 अदद अवैध देशी बम।

*पुलिस टीम—*
उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक, का0 आशीष कुमार, का0 लक्ष्मण, रि0का0 सत्य कुमार एवं का0 नितिन, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़।

*प्रेस नोट दिनांक 06.09.2026**थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़**👉 थाना लालगंज पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारं...
06/09/2026

*प्रेस नोट दिनांक 06.09.2026*
*थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़*

*👉 थाना लालगंज पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा* मा0 न्यायालय एसीजेएम लालगंज, प्रतापगढ़ से निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र से संबंधित वारंटी अभियुक्त रौनक सिंह पुत्र अमरेश सिंह, निवासी ग्राम पूरे बोधी, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर प्रमोद मेडिकल स्टोर, कस्बा रानीगंज कैथोला चौराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मु0नं0 2132/25, अ0सं0 357/22, धारा 147/323/325/504/506/427 भा0द0वि0 से संबंधित वारंटी है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 धनजीत सिंह मय हमराह का0 कैलाश कुमार, रि0का0 आशीष कुमार सिंह थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़

06/09/2026

प्रतापगढ़: गर्व के क्षण: शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल...

जीवन में कामयाबी ही प्रतिभा के मापदंडों का पैमाना निर्धारित करती है...

सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक शेषमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी शिक्षामित्र के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मूल रूप से लालगंज के रहने वाले शेष मणि त्रिपाठी ने गड़वारा को अपनी कर्मस्थली बनाया।

एक शिक्षक के रूप में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार प्रचार एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की मजबूत नींव रखी।

बेटा मयंक त्रिपाठी सेना में जब कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर अधिकारी बन कंधे पर स्टार धारण कर रहा था तो।

चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी में उनके माता पिता को गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही थी।

गर्व इस बात का कि मेहनत और ईमानदारी से किए गए उनके समर्पण उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के परिणाम में बेटा देश सेवा करके उन्हें गौरवान्वित कर रहा है।

सेना में सैनिक के पद से लेकर हर पद महत्व और गरिमा से भरा होता है।

ऐसे में जब बेटा अधिकारी बन अपने मजबूत हौसलों और दृढ़ इरादों के साथ जब वर्दी धारण कर सलामी देता है तो माता पिता के लिए उस गर्व की अनुभूति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।

Address

Bela Pratapgarh
230001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pratapgarh Ki Aawaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pratapgarh Ki Aawaj:

Shortcuts

Share

Category