25/08/2026
बाराबंकी में खाकी का खौफनाक रूप: सिपाही की खुलेआम धमकी—"तुम्हें दिनदहाड़े मारूंगा, कायदे से मारूंगा..."
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पुलिस सिपाही एक नागरिक को सरेआम दिनदहाड़े पीटने और जान से मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है. सिपाही के तेवर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कानून या व्यवस्था का कोई खौफ ही नहीं है.
📋 घटना के मुख्य बिंदु:
▪️सिपाही की खुली धमकी: वीडियो में नजर आ रहा सिपाही गुस्से में कह रहा है— "तुम्हें दिनदहाड़े मारूंगा, कायदे से मारूंगा... श्रीमान कप्तान साहब के यहाँ या श्रीमान जज साहब के यहाँ जहाँ जाना हो चले जाना।"
▪️तैनाती और पहचान: मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के अनुसार, यह मामला बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित मेयू पुलिस चौकी का है, जहाँ तैनात सिपाही कपिल तिवारी का यह वीडियो बताया जा रहा है.
▪️विवाद की वजह: पुलिस के मुताबिक, यह घटना 21-22 अगस्त की दरमियानी रात की है जब गश्त के दौरान सरथना गांव के पास एक कार सवार (विशाल यादव) से कहासुनी हुई. पुलिस का दावा है कि संबंधित व्यक्ति पर पहले से कुछ मामले दर्ज हैं, हालांकि सिपाही द्वारा इस तरह की भाषा और धमकी देने के तौर-तरीके पर भारी सवाल खड़े हो गए हैं.
▪️उच्च अधिकारियों का एक्शन: वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ने के बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.
🛑अधिवक्ता कल्याण समिति, लालगंज (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) कानून के रक्षकों द्वारा इस तरह की भाषा और धमकी देने की प्रवृत्ति की कड़ी निंदा करती है। खाकी वर्दी पहनकर कानून को अपने हाथ में लेने और न्यायपालिका या उच्च अधिकारियों को चुनौती देने वालों पर सख्त से सख्त विभागीय व विधिक कार्रवाई होनी चाहिए।
"सुरक्षा और कानून का पालन कराना खाकी का धर्म है, गुंडई और धमकी नहीं!"