02/03/2020
नई दिल्ली: सोमवार सुबह अगर आपको कोई अच्छी खबर सुना दे तो आपका दिन ही नहीं बल्कि पूरा हफ्ता अच्छा बीतने की उम्मीद बन जाती है. तो हम आज सुबह-सुबह आपको दे रहे हैं एक अच्छी खबर. पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि उपभोक्ताओं को इस घटे दामों के काफी राहत मिलेगी. देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का रसोई गैस यानी एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर 53 रुपये सस्ता हो गया है. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम घटकर क्रमश: 805.50 रुपये, 839.50 रुपये, 776.50 रुपये और 826 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. चारों महानगरों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में क्रमश: 53 रुपये, 56.50 रुपये, 53 रुपये और 55 रुपये की कटौती की गई है. www.durgapattucsc.tk