27/10/2023
दिनांक 21, 22 अक्टूबर 2023( शनिवार,रविवार ) को पुराना बस स्टैंड चौक,( नियर सागर पोखरा) , बेतिया , प० चम्पारण, बिहार में चम्पा बिंध पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और E.H. Medical College & Institute, के चिकित्सक एवं छात्रो के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन माननीय सांसद डॉ० संजय जायसवाल और माननीय विधायक श्री उमाकांत सिंह (चनपटिया) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जिसमें 600 से ज्यादा लोगो का B.P, Blood Suger, वजन, लम्बाई, आक्सीजन लेवल, पीने वाले पानी शुद्धता की जांच की गई साथ ही साथ सभी इन लोगो को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं चेचक तथा गलसुआ से बचाव के लिए निःशुल्क इलेक्ट्रो होमियोपैथी दवा दी गई।