PRO Jansampark Betul

PRO Jansampark Betul PRO Jansampark Betul, Government of Madhya Pradesh

➡️ जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 8.9 मिमी वर्षा दर्ज,  अब तक औसतन 625.9 मिमी वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटे के दौरा...
06/09/2026

➡️ जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 8.9 मिमी वर्षा दर्ज, अब तक औसतन 625.9 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 8.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक, भू-अभिलेख ने बताया कि 5 सितंबर प्रातः 8 बजे से 6 सितंबर प्रातः 8 बजे तक जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

उन्होंने बताया कि बैतूल में 24.4 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 4.0 मिमी, चिचोली में 8.0 मिमी, शाहपुर में 3.0 मिमी, मुलताई में 12.2 मिमी, प्रभात पट्टन में 16.0 मिमी, आमला में 1.0 मिमी, भैंसदेही में 6.0 मिमी, आठनेर में 0.0 मिमी तथा भीमपुर में 15.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में वर्षा ऋतु 2026-27 में अब तक औसतन 625.9 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं गत वर्ष 2025-26 में अब तक 834.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी।

उल्लेखनीय है कि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1083.9 मिमी है तथा गत वर्ष की सामान्य औसत वर्षा 1097.4 मिमी रही थी।

Jansampark Madhya Pradesh

#बैतूल

05/09/2026
05/09/2026
➡️ जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 11.2 मिमी वर्षा दर्ज,  अब तक औसतन 617.0 मिमी वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटे के दौर...
05/09/2026

➡️ जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 11.2 मिमी वर्षा दर्ज, अब तक औसतन 617.0 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 11.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक, भू-अभिलेख ने बताया कि 3 सितंबर प्रातः 8 बजे से 4 सितंबर प्रातः 8 बजे तक जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

उन्होंने बताया कि बैतूल में 9.2 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 9.0 मिमी, चिचोली में 11.0 मिमी, शाहपुर में 11.0 मिमी, मुलताई में 19.4 मिमी, प्रभात पट्टन में 11.4 मिमी, आमला में 8.0 मिमी, भैंसदेही में 18.0 मिमी, आठनेर में 10.2 मिमी तथा भीमपुर में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में वर्षा ऋतु 2026-27 में अब तक औसतन 617.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं गत वर्ष 2025-26 में अब तक 827.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी।

उल्लेखनीय है कि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1083.9 मिमी है तथा गत वर्ष की सामान्य औसत वर्षा 1097.4 मिमी रही थी।

Jansampark Madhya Pradesh

#बैतूल

05/09/2026

➡️ 05.09.2026 05:30 PM अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

अधिकतम तापमान वर्षा मिमी

नर्मदापुरम 25.5 9.1
पचमढ़ी 23.6 15.0
बैतूल 25.5 6.2

वर्षा सुबह 08:30 से शाम 05:30 तक की है।

Jansampark Madhya Pradesh

#बैतूल

➡️  #शिक्षा_संजीवनी_अभियान के तहत झीटापाटी प्राथमिक शाला को आदर्श शाला के रूप में विकसित किया जाएगा : विधायक डॉ. योगेश प...
05/09/2026

➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान के तहत झीटापाटी प्राथमिक शाला को आदर्श शाला के रूप में विकसित किया जाएगा : विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे

➡️ शिक्षा ही सशक्त भविष्य की नींव है, शाला की मरम्मत एवं शैक्षणिक सामग्री की पूर्ति का लिया संकल्प

“शिक्षा संजीवनी अभियान—सुदृढ़ स्कूल, सक्षम भविष्य, सशक्त बैतूल” के शुभारंभ कार्यक्रम में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सम्मिलित हुए। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर विधायक डॉ. पंडाग्रे ने विधानसभा क्षेत्र आमला की प्राथमिक शाला झीटापाटी के उन्नयन एवं विकास में सहयोग का संकल्प लिया। उन्होंने शाला पहुंचकर विद्यालय की वर्तमान स्थिति, समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने शाला की आवश्यक मरम्मत कराने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने में अपनी ओर से सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि शिक्षा संजीवनी अभियान के माध्यम से शासकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि प्राथमिक शाला झीटापाटी को एक आदर्श शाला के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यहां अध्ययनरत जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें तथा वे बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की नींव है। ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा संजीवनी अभियान इसी भावना को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के साथ श्री नरेंद्र गड़ेकर, श्री सतीश हाडोड़े, श्री दिलीप माथनकर, श्री जौहरी वाडिवा, श्री शेखर पंडाग्रे सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh

#बैतूल

➡️  #शिक्षा_संजीवनी_अभियान के तहत जिलेभर में शासकीय स्कूलों के उन्नयन कार्यों का शुभारंभ एवं भूमि पूजनशिक्षक दिवस के अवस...
05/09/2026

➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान के तहत जिलेभर में शासकीय स्कूलों के उन्नयन कार्यों का शुभारंभ एवं भूमि पूजन

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में शासकीय विद्यालयों के उन्नयन कार्यों का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया गया। अभियान के माध्यम से स्कूलों में आवश्यक अधोसंरचना और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

बैतूल विकासखंड में विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने बड़ोरा, जामठी, कोसमी एवं सांवलीगढ़ के शासकीय विद्यालयों में उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया। माध्यमिक शाला बड़ोरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके एवं जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार उपस्थित रहे।

मुलताई विकासखंड के परसोडी में विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, जबकि आमला विकासखंड के झिटापाटी में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी प्रकार भैंसदेही विकासखंड के ईपीईएस बक्का में विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत उन्नयन कार्य का शुभारंभ व शिक्षकों का सम्मान किया।

घोड़ाडोंगरी विकासखंड के भौरा में विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने दो शासकीय विद्यालयों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से विद्यालयों में पेयजल, बिजली, पंखे, लाइट, डेस्क-बेंच, बाउंड्रीवाल, रंग-रोगन और आवश्यक मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। उनका संकल्प है कि कोई भी बच्चा टाट-पट्टी या जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करे।

जौलखेड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार ने प्रस्तावित उन्नयन कार्यों का भूमि पूजन किया। वहीं भैंसदेही सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने भी जनभागीदारी निभाई। विद्यालयों को एलईडी टीवी, पंखे, बल्ब, ट्यूबलाइट, कैंपर सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कई स्थानों पर शिक्षकों एवं समाजसेवियों द्वारा स्वयं के व्यय से शौचालय, छत मरम्मत एवं बिजली फिटिंग जैसे कार्य भी शुरू किए गए।

शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से जिले के शासकीय विद्यालयों को सुविधायुक्त एवं विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh

#बैतूल

➡️ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा पहुंची चोपनासंत शिरोमणि गुरु रविदास जी ...
05/09/2026

➡️ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा पहुंची चोपना

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 5 सितंबर को पाढर से निकली। इस दौरान गाजे- बाजे के साथ यात्रा ने स्थानीय मंदिरों का भ्रमण किया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा प्रमुख ग्रामों का भ्रमण करते हुए घोड़ाडोंगरी से चोपना पहुंची, तत्पश्चात यात्रा का रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा में जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, श्री किशोर बरदे, श्री अनिल सिंग ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि सामाजिक बंधु, संत रविदास समाज के अनुयायी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

➡️ इन विकासखंडो में पहुंचेगी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता कलश यात्रा

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता पावन कलश एवं कलश रथ जिला मुख्यालय से स्थानीय रविदास मंदिरों तथा ग्राम स्तर तक पहुंचाए जाएंगे। कलश रथ 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले में निर्धारित मार्ग के अनुसार भ्रमण करेगा। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता कलश यात्रा बैतूल विकासखंड में 6 सितंबर को यात्रा चोपना नगर से बडोरा बैतूल पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम रहेगा। वहीं 7 सितंबर को यात्रा बडोरा से बैतूल बाजार नगर भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 8 सितंबर को बैतूल बाजार से खेड़ी सांवलीगढ़ भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 9 सितंबर को खेड़ी सांवलीगढ़ से बैतूल नगर भ्रमण, स्थानीय मंदिरों का भ्रमण एवं रात्रि विश्राम रहेगा तथा 10 सितंबर को बैतूल नगर भ्रमण कर शाम 6 बजे यात्रा का समापन किया जाएगा।

➡️ मंदिरों में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

कलश रथ के भ्रमण के दौरान जिला, ग्राम एवं चिन्हित स्थानीय रविदास मंदिरों में कलश का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, प्रभात फेरी, झांकी, दीप प्रज्ज्वलन एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भजन मंडली प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित संत गुरु रविदास मंदिरों एवं उनके परिसरों में साफ-सफाई तथा आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। अनुसूचित जाति केंद्रित मंडलों की पहचान कर संबंधित क्षेत्रों में स्थित संत रविदास मंदिरों की सूची तैयार करने तथा मंदिर समितियों एवं संतों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत संत सम्मेलन, आध्यात्मिक संवाद, समरसता गोष्ठी एवं सत्संग आयोजित किए जाएंगे। इनमें संत रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Jansampark Madhya Pradesh

#बैतूल

05/09/2026

➡️ बैतूल जिले की शासकीय आईटीआई में प्रवेश का अंतिम अवसर

➡️ चिचोली में वेल्डर तथा शाहपुर में वेल्डर एवं ड्रोन टेक्नीशियन की सीटें शेष

आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासकीय आईटीआई बैतूल, शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल, शासकीय आईटीआई प्रभातपट्टन एवं भीमपुर में प्रवेश 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं।

नोडल प्राचार्य जिला बैतूल श्री शुभम वानखेड़े ने बताया कि वर्तमान में जिले में केवल शासकीय आईटीआई चिचोली में वेल्डर तथा शासकीय आईटीआई शाहपुर में वेल्डर एवं ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड में कुछ सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि इन रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी पहले अपनी सीट सुरक्षित सीट लॉक करें तथा इसके बाद बिना विलंब संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। सीटें सीमित होने के कारण देर करने पर सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 05 से 07 सितंबर 2026 तक प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी, संबंधित ट्रेड की पात्रता के अनुसार, इन रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। श्री वानखेड़े ने जिले के युवाओं से अपील की कि यह अंतिम अवसर है। रोजगारपरक वेल्डर एवं ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड में उपलब्ध सीमित सीटों का लाभ उठाते हुए पहले अपनी सीट सुरक्षित करें और तत्काल आईटीआई पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh

#बैतूल

Address

चिटनवीस कोठी, सिविल लाइन्स
Betul
460001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917141231043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Betul:

Shortcuts

Share