07/09/2026
मुंडेश्वरी क्षेत्र में मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू
आज दिनांक 07.09.2026 को प्रातः मौजा-मातर, रामप्रसाद सिंह के पोखर, मुंडेश्वरी क्षेत्र में मगरमच्छ पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही वन प्रमंडल पदाधिकारी, कैमूर वन प्रमंडल, निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर लगभग 04:00 बजे अपराह्न मगरमच्छ का सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के उपरांत मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से करकटगढ़ ले जाकर उसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
उक्त रेस्क्यू अभियान में श्री संतोष कुमार चौधरी (वनों के क्षेत्र पदाधिकारी), श्री दिवाकर कुमार (वनों के क्षेत्र पदाधिकारी), प्रतिभा भारती (वनपाल), श्री आशीष कुमार (वनरक्षी) एवं अन्य वन कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।
वन विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई देने पर उसके निकट न जाएँ और न ही स्वयं उसे पकड़ने का प्रयास करें तथा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।