District Administration, Kaimur

District Administration, Kaimur Kaimur formed part of the mighty Magadh Empire from 6th century B.C. to 5th century A.D., under the (i) Hilly area and (ii) Plain area. State.

The district has 14 police stations and covers an area of about 340447 Hectares, Geographically, the district can be divided into two parts viz. The hilly area comprises of Kaimur plateau. The plain area on the western side is flanked by the rivers The Karmanasha and the Durgawati. The Kudra river lies on it eastern side. The district of Buxar of Bihar State and the district of Ghazipur of U.P. St

ate bound it on the North. On the south is the district of Garhwa of Jharkhand State and on the West is the district of Chandauli and Mirjapur of the U.P. On the East is district of Rohtas of Bihar State. The district has close linkage with the history of Shahabad, which was its parent district also. The old district of Shahabad had four subdivisions of which Bhabua was one. The present district of Kaimur has been formed from the whole of this Bhabua subdivision.

21/08/2026

राजस्व न्यायालय में केवल ऑनलाइन साक्ष्य ही होंगे स्वीकार। आवेदन करने के लिए विजिट करें बिहारभूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in पर।

Samrat Choudhary
Dilip Jaiswal
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


21/08/2026

बाल श्रम बच्चों के सपनों और उनके भविष्य को प्रभावित करता है। आइए, मिलकर सुनिश्चित करें कि हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन का अधिकार मिले।
यदि कहीं बाल श्रमिक दिखाई दें तो तस्वीर व पते के साथ 9471229133 पर WhatsApp करें।
ArunShankar Prasad Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#बालश्रम_दण्डनीय_अपराध #बालश्रममुक्तबिहार

21/08/2026

भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे पाएं राजस्व अभिलेखों की डिजिटल अभिप्रमाणित प्रति।
यदि इच्छित भूमि के रिकार्ड की डिजिटल प्रति उपलब्ध नहीं है तो Rise Request /अनुरोध दर्ज करें विकल्प पर क्लिक कर अनुरोध करें। अधिक जानकारी के लिए पूरा पोस्ट पढ़ें।

Samrat Choudhary
Dilip Jaiswal
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



20/08/2026

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर।

कक्षा-VI, सत्र 2027–28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य भरें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9430429722 | 7903552332

नामांकन के लिए वेबसाइट पर विजिट करें:https://biharsimultala.com

Samrat Choudhary
Bihar Education Department


20/08/2026
20/08/2026

किडनी रोगियों के लिए बिहार में निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध है।
किडनी रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार में निःशुल्क डायलिसिस सेवा संचालित की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार
Samrat Choudhary
Nishant

20/08/2026

बिहार की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियाँ (PACS) अब GeM पोर्टल से जुड़कर सरकारी खरीद प्रक्रिया में अपनी भागीदारी बढ़ाएँगी। इससे PACS को सरकारी बाजार तक सीधी पहुँच, डिजिटल एवं पारदर्शी खरीद प्रक्रिया और अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। यह पहल किसानों एवं स्थानीय उत्पादकों की आय बढ़ाने और सहकारी व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ram Kripal Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



समाहरणालय, कैमूर*=================जिला जनसम्पर्क कार्यालय*==================प्रेस विज्ञप्ति*दिनांक 20.08.2026*==========...
20/08/2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 20.08.2026*
=================

प्रशासन में संवेदनशीलता, समन्वय और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी, कैमूर

दिनांक 20 अगस्त 2026 - जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में आज अपराह्न 03:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, समन्वय एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ससमय प्राप्त हो सके।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं :-

1. सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा एवं कार्य-योजना (Time Line) के अनुसार ससमय सुनिश्चित किया जाए।
2. सभी पदाधिकारी परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने कार्यों पर पूर्ण फोकस रखें।
3. सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का त्वरित एवं सुचारू निष्पादन किया जाए।
4. आम नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए और उनके साथ सम्मानजनक एवं विनम्र व्यवहार किया जाए।
5. जन-समस्याओं के समाधान में तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर*=================जिला जनसम्पर्क कार्यालय*==================प्रेस विज्ञप्ति*दिनांक 20.08.2026*==========...
20/08/2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 20.08.2026*
=================
कैमूर में जिला पदाधिकारी का औपचारिक प्रभार हस्तांतरण सम्पन्न
कैमूर जिले में आज दिनांक 20 अगस्त, 2026 को पूर्वाहन में समाहरणालय स्थित मुख्य कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी के प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

जिला पदाधिकारी के स्थानांतरण के उपरांत वर्तमान उप विकास आयुक्त, कैमूर द्वारा जिले का संपूर्ण प्रशासनिक प्रभार नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग को विधिवत रूप से सौंपा गया।

प्रशासनिक नियमों के तहत जिले के समस्त प्रशासनिक, विकासात्मक एवं राजस्व संबंधी कार्यों का पूर्ण दायित्व नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी को हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीगण, समाहरणालय के विभिन्न अनुभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले में संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन सुचारू एवं निर्बाध रूप से जारी रखा जाए।

प्रभार ग्रहण करने के पश्चात नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग ने कहा कि जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जाएगा। जनहित एवं विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा प्रशासनिक पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

District Collectorate, Kaimur
Bhabua
821101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

06189222250

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Kaimur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Kaimur:

Shortcuts

Share