Arun kumar BJP

Arun kumar BJP jewellery

बहुत बहुत शुभकमना...
11/04/2024

बहुत बहुत शुभकमना...

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतं...
26/01/2024

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वर्ष 2024 के मुख्य अतिथि हैं। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।

अश्रुपूरित श्रद्धांजली
30/12/2022

अश्रुपूरित श्रद्धांजली

उत्तर प्रदेश के समस्त नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत देकर भारी से भारी मतों से विजय...
06/12/2022

उत्तर प्रदेश के समस्त नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दें....

10/09/2022
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भारत सरकार का राजपत्र यानी कि गजट जा...
14/08/2022

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भारत सरकार का राजपत्र यानी कि गजट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसके रूप में घोषित करती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले वर्ष इस दिवस की शुरुआत करते हुए कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी.
उन्होंने कहा था कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी. उन लोगों के बलिदान और संघर्ष की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किए जाने का निर्णय लिया गया.
पीएम मोदी ने कहा,
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की जरूरत की याद दिलाए. यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा. साथ ही इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.

भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी. इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी थी. लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते कई लाख लोगों की जान चली गई थी.
इससे पहले ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के लिए भी लाखों भारतीयों ने कुर्बानियां दी थीं. 14 अगस्त 1947 की आधी रात भारत की आजादी के साथ देश का भी विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया. विभाजन से पहले पाकिस्तान का कहीं नामो-निशान नहीं था. अंग्रेज जा तो रहे थे, लेकिन उनकी साजिश का फलाफल था कि भारत को बांटकर एक अन्य देश खड़ा किया गया.
विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है. वह जख्म तो आज तक ताजा है और भरा नहीं है. यह वो तारीख है, जब देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना. बंटवारे की शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली.
भारत-पाक विभाजन ने भारतीय उप महाद्वीप के दो टुकड़े कर दिए. दोनों तरफ पाकिस्तान (पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान) और बीच में भारत. इस बंटवारे से बंगाल भी प्रभावित हुआ. पश्चिम बंगाल वाला हिस्सा भारत का रह गया और बाकी पूर्वी पाकिस्तान. पूर्वी पाकिस्तान को भारत ने 1971 में बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया.
देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं. इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे. भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया जिसे हमेशा उलटना-पलटना पड़ता है. दोनों देशों के बीच बंटवारे की लकीर खिंचते ही रातों-रात अपने ही देश में लाखों लोग बेगाने और बेघर हो गए. धर्म-मजहब के आधार पर न चाहते हुए भी लाखों लोग इस पार से उस पार जाने को मजबूर हुए.
इस अदला-बदली में दंगे भड़के, कत्लेआम हुए. जो लोग बच गए, उनमें लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई. भारत-पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई. यह केवल किसी देश की भौगोलिक सीमा का बंटवारा नहीं बल्कि लोगों के दिलों और भावनाओं का भी बंटवारा था. बंटवारे का यह दर्द गाहे-बगाहे हरा होता रहता है. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है.

 दिनांक 10 अगस्त 2022 दिन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे मंदिर बाबा कबूतरनाथ से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप सभी...
09/08/2022


दिनांक 10 अगस्त 2022 दिन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे मंदिर बाबा कबूतरनाथ से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी के निधन पर  युवा मोर्चा गोपीगंज मंडल की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻
06/02/2022

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी के निधन पर युवा मोर्चा गोपीगंज मंडल की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻

15जनवरी से 15फरवरी तक
18/01/2021

15जनवरी से 15फरवरी तक

दिनांक 11/6/20 से 15/6/20 तक परिवार संपर्क अभियान के के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोपीगंज के मण्डल अध्यक्ष अरुण क...
15/06/2020

दिनांक 11/6/20 से 15/6/20 तक परिवार संपर्क अभियान के के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोपीगंज के मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार ऊमर वैश्य के नेतृत्व में मण्डल के 74 बूथो पर मास्क, सेनेटाईजर, व माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संदेश पत्र के साथ घर घर जाकर वितरित कर सरकार के उपलब्धियों के बारे मे बताने के साथ साथ इस‌ वैश्विक महामारी KOVID 19(कोरोना)से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया।
सम्पर्क अभियान में मण्डल प्रभारी अरविंद शुक्ला जी, जिला मंत्री सुरेन्द्र बिन्द, पूर्व सभासद व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार'खटाई नेता', मण्डल महामंत्री द्वय अमित जायसवाल व ललित पांडेय, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

*अरुण कुमार ऊमर वैश्य*
*अध्यक्ष*
*भारतीय जनता पार्टी,गोपीगंज*

Address

Sadar Mohal , Gopiganj
Bhadohi
221303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun kumar BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share