Kpmgdc Aurai,Bhadohi

Kpmgdc Aurai,Bhadohi K.P.M.Government Girls Degree College, Aurai Distt-Bhadohi (U.P) Pin Code -221301

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वाव...
09/10/2024

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 8 अक्टूबर को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (02 से 16 अक्टूबर) एवं प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रारंभ "मिशन शक्ति फेज 5" अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्राओं ने प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह डॉ योगेंद्र लाल वर्मा रोड सेफ्टी क्लब के सहसंयोजक डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय एवं वरिष्ठ प्राध्यापक गणों की उपस्थिति में महाविद्यालय प्रांगण से तहसील औराई होते हुए गोंद लिए समीपवर्ती ग्रामसभा हमीदपट्टी तक सड़क सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में छात्राओं ने हैंड बिल पोस्टर के साथ साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा,आज की नारी सब पर भारी,नारी एक रूप अनेक,सड़क सुरक्षा की यही पुकार,बिना हेलमेट सब बेकार, रेड लाइट का रखो ध्यान नहीं तो कट जाएगा चालान आदि नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमन कर दिया स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली के दौरान रास्ते में बाइक सवार लोगों को सड़क यातायात संबंधी नियमों का पालन करने ओवर स्पीडिंग से बचने वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाने की सलाह दी उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा जारी महिला सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन नंबर,1098 चाइल्ड केयर लाइन नंबर,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 181 वन स्टाफ सेंटर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 108 एंबुलेंस सेवा आदि के बारे में बताया साथ ही महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, वन स्टाप सेंटर आदि के बारे में विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने कहा कि 'मिशन शक्ति फेज-5' अभियान का उद्देश्य न केवल लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है बल्कि समाज को महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना भी है इसी उद्देश्य के लिए स्वयंसेवी छात्राओं ने शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों एवं योजनाओं के बारे में ग्राम वासियों और वहां उपस्थित अभिभावकों आदि को विस्तार से समझाया एवं उन्हें जागरूक भी किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण प्रोफ़ेसर लक्ष्मी यादव डॉ सोहन कुमार यादव डॉ अनुज कुमार सिंह डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय डॉ योगेंद्र लाल वर्मा डॉ निशा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्राएं ज्योति यादव दीपांजलि पायल प्रतीक्षा भावना खुशी सिंह जान्हवी सरोज कोमल यादव मानसी दुबे अनीता यादव रंजना चौधरी प्रेरणा मौर्या शिबू सन्ना संजना ओझा केशर खुशी सिंह आदि की उपस्थिति रही।

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में आज दिनांक 28 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने महा...
28/09/2024

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में आज दिनांक 28 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह और डॉ योगेंद्र लाल वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय रंगमंच के आसपास कागज घास एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की सफाई की एवं झाड़ू लगाया तत्पश्चात स्वच्छता विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 25 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।प्रतियोगिता के निर्णायकगण समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रीना सिंह एवं जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मी यादव रहीं।प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से केशर बी.ए तृतीय सेमेस्टर एवं पायल बीएससी पंचम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान दीपांजलि त्रिपाठी बीएससी पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान रंजना चौधरी बीएससी पंचम सेमेस्टर ने एवं सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से खुशी सिंह बी.ए पंचम सेमेस्टर खुशबू विश्वकर्मा बी.ए पंचम सेमेस्टर प्रेरणा मौर्या बीएससी तृतीय सेमेस्टर एवं रिया त्रिपाठी बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने विजयी सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई एवं शुभकामना दी एवं उन्हें स्वच्छता के संदेश को गांव-गांव जन जन तक मूर्त रूप में पहुंचाने व जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रोफेसर रीना सिंह प्रोफेसर लक्ष्मी यादव डॉ प्रज्ञा वर्मा डॉ सोहन कुमार यादव डॉ प्रवीण राय डॉ जय कुमार डॉ अमरनाथ जैन डॉ श्वेता त्रिपाठी डॉ निशा मिश्रा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में आज दिनांक 10 सितंबर को शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की रा...
10/09/2024

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में आज दिनांक 10 सितंबर को शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के संयुक्त तत्वधान में स्वच्छता अभियान पखवाड़ा 1 से 15 सितंबर 2024 के अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिट की 200 स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में कागज प्लास्टिक झाड़ियों आदि की सफाई की एवं कूड़ा प्रबंधन का कार्य किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं को सर्वप्रथम स्वच्छता शपथ दिलाई एवं उन्हें साफ सफाई से होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि स्वच्छता देवत्व के निकटतम है साफ सफाई से हमें बहुत सारी गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है अतः हम हम जहां भी रहें घर पर आस पड़ोस में महाविद्यालय में वहां स्वच्छता एवं साफ सफाई से ही रहना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई की स्वयं सेवी छात्राओं में से आगामी 17 सितंबर से 23 सितंबर तक हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में चलाए जाने वाले "सेवा सप्ताह कार्यक्रम" के लिए छात्राओं का चयन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेंद्र लाल वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की बड़ी संख्या में स्वयं सेवी छात्राएं, महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय डॉ प्रभात कुमार पांडेय डॉ अमरनाथ जैन डॉ निशा मिश्रा सहित सभी प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

31/08/2024

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने बताया है कि महाविद्यालय के वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत एम.ए प्रथम सेमेस्टर समाजशास्त्र गृह विज्ञान एवं हिंदी विषय की नव प्रवेशी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनका प्रवेश आवेदन फार्म दिनांक 02 सितंबर 2024 सोमवार से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kpmgdcaurai.ac.in पर ऑनलाइन भरा जाएगा।आनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2024 तक है अतः छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश आवेदन शुल्क ₹50 जमा करके और अपना आवेदन फॉर्म प्रिंट कर इसकी हार्ड कॉपी अपने पास ही रखें उसके बाद महाविद्यालय से मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उनको मैसेज के माध्यम से प्रवेश के लिए काउंसलिंग संबंधी सूचना प्राप्त करा दी जाएगी।

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में आज शासन के निर्देशानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न प्...
16/07/2024

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में आज शासन के निर्देशानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों शीशम, कंजी,सागौन,अमरूद,आंवला,सहजन आदि के कुल 350 पौधों का रोपण महाविद्यालय प्रांगण में समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति में छात्राओं द्वारा किया गया।ज्ञातव्य हो कि "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान" के अंतर्गत शासन द्वारा 20 जुलाई को संपूर्ण प्रदेश में 36 करोड़ 46 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके अंतर्गत जनपद भदोही में उच्च शिक्षा विभाग को 10,000 पौधों का लक्ष्य दिया गया है।महाविद्यालय को 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०पी०एन०डोंगरे ने कहा कि महाविद्यालय में शासन द्वारा वृक्षारोपण के लिए दिए गए लक्ष्य के दृष्टिगत वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत हुई तत्पश्चात पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जुलाई तक निर्धारित 500 पौधों का रोपण होना है एवं संपूर्ण प्रदेश में हरित लक्ष्य को पूरा करना है।उन्होंने सभी से पौध रोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।वृहद वृक्षारोपण अभियान में दीपांजलि त्रिपाठी,पायल,कुसुम प्रजापति,संजना प्रजापति,अनुष्का,राशि तिवारी, सपना दुबे आदि छात्राओं ने सहभागिता की।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 7 फरवरी 2024 ...
09/02/2024

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 7 फरवरी 2024 को "गार्डनिंग,बोनसाई एवं हाइड्रोपोनिक्स" विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस प्रारंभ हुआ।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र तिवारी पर्यावरणविद् प्लांट हाबी सेंटर प्रयागराज डॉ० विवेक कुमार श्रीवास्तव हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर, हॉर्टिकल्चर एक्सपेरिमेंट एवं ट्रेनिंग सेंटर प्रयागराज,महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ०)आकांक्षा त्रिपाठी वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना जायसवाल,विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार सिंह एवं सभी वरिष्ठ प्राध्यापक गणों की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ०)आकांक्षा त्रिपाठी वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना जायसवाल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार सिंह ने मोमेंटो देकर व माला पहनाकर किया।कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना जायसवाल ने किया।मुख्य वक्ता हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर डा०विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गार्डनिंग के लिए रोज आधा घंटा समय देना चाहिए।टेरिस गार्डनिंग के लिए अच्छी धूप, सही स्थान का चयन,हवा की गति,जल निकास की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने ग्रोबैग बनाने की विधि बताते हुए कहा कि उसमें थोङी मिट्टी(मीडिया) बलुई,कोकोपिट,वर्मी कम्पोस्ट,गोबर की सङी खाद,भूसा,मिट्टी का शोधन करने के लिए हल्दी आधा चम्मच,सब मिला देंगे और ग्रोबैग में भर देंगे।।इस समय गर्मी वाली फसलें,कुकुरबिटेसी कुल,लौकी,भिन्डी,पुदीना,लेमनग्रास, धनिया,खीरा,पालक,जुबानी,बैंगनलगाना चाहिए। ,न्यूट्रिएंट के रूप में, दही का पानी,चायपत्ती,चावल का पानी डालना चाहिए।नीम की पत्ती,तेल,अदरख,लहसुन आदि पेस्टीसाइड के रूप में कीटों को भगाता है। हमें हमेशा मौसमी फल एवं सब्जियां खानी चाहिए।हर काम में
समर्पण होना चाहिए तभी हमें गुणवत्तापूर्ण चीजें मिलेंगी हमें स्वस्थ जीवन मिलेगा व हम सभी अकेलापन,तनाव से दूर रहेंगे।सजावट के लिए अरैका पाम,बाटल पाम,स्नेक प्लान्ट,जेड प्लान्ट, डाइफेनबेकिया,फर्न,जरूर लगाना चाहिए।अन्य वक्ता श्री राजेंद्र तिवारी पर्यावरणविद ने बताया कि पाकङ,पीपल बहुवर्षीय पौधा है,इसलिए इसका बोनसाई बनाते हैं।इसमें जङों का गुच्छा बन जाता है।बरगद की पत्तियों को काट देंगे तने को शरौता से तिरछा काट लेंगे।हल्दी का पेस्ट लगा लेंगे।इन विधियों से हम खुबसूरत तरीके से बोनसाई बना सकते हैं।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ०)आकांक्षा त्रिपाठी ने सभी छात्राओं से प्रकृति से लगाव रखने एवं कार्यशाला में बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनने व अमल करने की बात की।धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Address

Aurai
Bhadohi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kpmgdc Aurai,Bhadohi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kpmgdc Aurai,Bhadohi:

Shortcuts

Share