Dr Rajeev Kumar Poddar

Dr Rajeev Kumar Poddar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr Rajeev Kumar Poddar, Political organisation, MOHADINAGAR, Bhagalpur.

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मन की बात के 136वें एपिसोड के माध्यम से कारगिल विजय दिवस की हार्दिक...
26/07/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मन की बात के 136वें एपिसोड के माध्यम से कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जल संरक्षण कर बर्षा के पानी की हर बूंद को बचाने, बचाई गयी हर बूंद, भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी होगी। कामनवेल्थ गेम के माध्यम से तथा ओलंपियाड में युवाओं ने खेल में कई शानदार उपलब्धियां हासिल करने से देश का मस्तक ऊंचा किया है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाने का भी आह्वान किया जिससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता बढ़ रही है। देश अपनी तकनीकी क्षमता को मजबूत कर रहा है जिस कारण भारत लगातार नयी ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। जैसे अन्य सम-सामयिक विषयों पर देश वासियों को संबोधित करते हुए मन की बात कार्यक्रम में अपने विचारों को व्यक्त किया।

कारगिल विजय दिवस पर माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीर सैनिकों ...
26/07/2026

कारगिल विजय दिवस पर माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीर सैनिकों को शत-शत नमन।
मातृभूमि की अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
जय हिंद 🇮🇳
वन्दे मातरम् 🇮🇳
भारत माता की जय 🇮🇳

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस एवं "राष्ट्रीय छात्र दिवस" की ...
09/07/2026

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस एवं "राष्ट्रीय छात्र दिवस" की हमारे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।


कबीर पंथ के संस्थापक, निर्गुण भक्ति धारा के सबसे बड़े संत, समाज सुधारक 15वीं सदी के महान कवि संत शिरोमणि कबीर दास जी की ...
29/06/2026

कबीर पंथ के संस्थापक, निर्गुण भक्ति धारा के सबसे बड़े संत, समाज सुधारक 15वीं सदी के महान कवि संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय।।

कबीर के दोहे समाज में सामाजिक समानता का अलख जगाते हैं। साथ ही अंधविश्वास, जातिवाद और पाखंड के खिलाफ आवाज उठाने वाले संत कबीर दास हिंदू तथा मुस्लिम दोनों समुदाय में लोकप्रिय थे।
धीरे-धीरे रे मन, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आये फल होय।।

उनके अनेकानेक दोहे और अमर कृतियां जैसे अनुराग सागर, कबीर ग्रंथावली, बीजक, रमैनी तथा सखी ग्रंथ जैसी अन्य कृतियों में आज भी समाज में अध्यात्मिक, वैचारिक, सामाजिक, धार्मिक सामरसता का अलख जगाते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 135वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों से संवाद में उन्होंने बत...
28/06/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 135वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों से संवाद में उन्होंने बताया कि देश आज जल,थल और नभ (समुद्र से लेकर आकाश तक) सुरक्षित है। वैश्विक संकट का देश के सभी नागरिक मिलकर सामना कर रहे हैं। पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लोगों को लाभ मिल रहा है। नयी तकनीक के साथ आज युवा पीढ़ी जुड़ रहे हैं जैसे अन्य बातें के साथ-साथ देश से जुड़ें स्थानीय सम-सामयिक विषयों पर विस्तार पूर्वक सुनते हुए।

 #25जून_सविधान_हत्या_दिवस (आपातकाल दिवस) पर भागलपुर भाजपा द्वारा होटल विद्या रेसिडेंसी में आयोजित 51वीं आपातकाल दिवस कार...
25/06/2026

#25जून_सविधान_हत्या_दिवस (आपातकाल दिवस) पर
भागलपुर भाजपा द्वारा होटल विद्या रेसिडेंसी में आयोजित 51वीं आपातकाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय कला संस्कृति तथा खान एवं भूतत्व मंत्री आदरणीय प्रमोद चन्द्रवंशी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित भागलपुर जिले के जे.पी. सेनानियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

25 जून 1975… भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह अध्याय, जब देश में आपातकाल लागू किया गया और नागरिकों की स्वतंत्रता, अभिव्यक...
25/06/2026

25 जून 1975… भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह अध्याय, जब देश में आपातकाल लागू किया गया और नागरिकों की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी तथा प्रेस की स्वतंत्रता पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए।

आज का दिन उन सभी लोगों के संघर्ष, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने उस दौर की यातनाओं,कठिनाइयों का सामना किया।

प्रेस सेंसरशिप, नागरिक स्वतंत्रताओं पर अंकुश और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियों के बीच लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्ष और बलिदानी सभी सत्याग्रहीयों एवं जेपी सेनानियों को आपातकाल #संविधान_हत्या_दिवस पर नमन।

जहां हुए बलिदान मुखर्जी,वो कश्मीर हमारा है।।महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद्, प्रखर देशभक्त और भारतीय जनसंघ के संस्थाप...
23/06/2026

जहां हुए बलिदान मुखर्जी,वो कश्मीर हमारा है।।

महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद्, प्रखर देशभक्त और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक सादर नमन।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति, सदैव देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए संघर्षरत। राष्ट्र सर्वोपरि और देश की एकता के साथ किसी भी प्रकार की समझौता नहीं किया।
जम्मू-कश्मीर में लागू अलग विधान, अलग निशान और अलग प्रधान के विरोध में उन्होंने ऐतिहासिक आंदोलन चलाया, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिये उनके प्रसिद्ध उद्घोष -
"एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे"
अपने सिद्धांतों और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले मां भारती के उपासक जिनका निधन 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में हो गया। लेकिन उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिये हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
भारत माता की जय🙏
वंदे मातरम्🙏

योग भगाये रोग ।नित्य दिन करें योग, रहें निरोग ।। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🧘‍♂️🙏💐...
21/06/2026

योग भगाये रोग ।

नित्य दिन करें योग, रहें निरोग ।।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🧘‍♂️🙏💐

योग भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सुखी एवं सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। हम सभी नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन के साथ-साथ समृद्ध भारत एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस

Address

MOHADINAGAR
Bhagalpur
812005

Telephone

+919430428681

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Rajeev Kumar Poddar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr Rajeev Kumar Poddar:

Shortcuts

Share