Bijay Kumar Yadav

Call Directions Contact the organization

Bijay Kumar Yadav प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

(1)

आज राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भागलपुर एवं बिहार का गौरव बढ़ाने वाले रग्बी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विगत ...
18/07/2026

आज राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भागलपुर एवं बिहार का गौरव बढ़ाने वाले रग्बी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विगत 10-11 जुलाई को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में रोनित राज ने स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता (अंडर-19) में आकांक्षा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया तथा विशाल कुमार बिहार टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा आशुतोष कुमार चौरसिया ने कांस्य पदक और प्रिंस ने रजत पदक जीतकर राज्य और जिला का मान बढ़ाया।

इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बिहार और जिला का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे हम स...
16/07/2026

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करें।

जय जगन्नाथ! 🙏

हम सभी के अभिभावक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान...
05/07/2026

हम सभी के अभिभावक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की प्रखर आवाज़, पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🏻

खगड़िया के परबत्ता विधानसभा निवासी भाई रॉबिन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दी...
03/07/2026

खगड़िया के परबत्ता विधानसभा निवासी भाई रॉबिन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।

आज भागलपुर में अधिवक्ता श्री राजू यादव जी के भाई के विवाहोपरांत आयोजित स्वागत समारोह (रिसेप्शन) में सम्मिलित होकर नवविवा...
30/06/2026

आज भागलपुर में अधिवक्ता श्री राजू यादव जी के भाई के विवाहोपरांत आयोजित स्वागत समारोह (रिसेप्शन) में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य से परिपूर्ण रहे।

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता तथा का...
06/06/2026

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अशरफ अंसारी जी को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

Lok Janshakti Party

बीती रात छोटी खंजरपुर स्थित श्री कन्हैया लाल जी के आवास पर युवा साथियों द्वारा मेरा जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मिले प...
06/06/2026

बीती रात छोटी खंजरपुर स्थित श्री कन्हैया लाल जी के आवास पर युवा साथियों द्वारा मेरा जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मिले प्रेम, सम्मान और शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूँ। आप सभी युवा साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

आज वारसलीगंज में युवा साथियों के द्वारा स्नेह और आत्मीयता के साथ मेरा जन्मदिन मनाया गया। आप सभी के इस प्रेम से अभिभूत हू...
05/06/2026

आज वारसलीगंज में युवा साथियों के द्वारा स्नेह और आत्मीयता के साथ मेरा जन्मदिन मनाया गया। आप सभी के इस प्रेम से अभिभूत हूँ। मैं हृदय की गहराइयों से सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

आज जन्मदिन के अवसर पर घर आकर स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के साथ शुभकामनाएँ देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लं...
05/06/2026

आज जन्मदिन के अवसर पर घर आकर स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के साथ शुभकामनाएँ देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लंबे समय से जुड़े छोटे भाई कुणाल पांडेय एवं उनके साथ आए सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

आप सभी का स्नेह, अपनापन और शुभकामनाएँ मेरे लिए अमूल्य हैं। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे।

आज भागलपुर जिले की बालक एवं बालिका रग्बी टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नवादा रवाना हुई, जहाँ खिलाड़ियों ...
05/06/2026

आज भागलपुर जिले की बालक एवं बालिका रग्बी टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नवादा रवाना हुई, जहाँ खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने स्नेहपूर्वक केक काटकर मेरा जन्मदिन भी मनाया। उनके इस आत्मीय प्रेम, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए मैं सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़े सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Address

Bhagalpur

Telephone

+918083081978

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijay Kumar Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bijay Kumar Yadav:

Shortcuts

Share