Subhash Kumar Prasad AAP

Subhash Kumar Prasad AAP सामाजिक कार्यकर्ता भागलपुर बिहार

दिनांक 31 अगस्त 2026 को भागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं जनसरोकार से जुड़े विष...
01/09/2026

दिनांक 31 अगस्त 2026 को भागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से अखबारों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थान देने के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

लोकतंत्र में जनमुद्दों की आवाज़ को समाज तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपके सहयोग से जनसरोकार के इन प्रयासों को व्यापक मंच मिला है।

सादर धन्यवाद।
बिहार जनसंघर्ष समिति

भागलपुर, 31 अगस्त 2026सामाजिक मुद्दों पर निष्पक्ष हस्तक्षेप के लिए बना बिहार जनसंघर्ष समितिभागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ता...
01/09/2026

भागलपुर, 31 अगस्त 2026

सामाजिक मुद्दों पर निष्पक्ष हस्तक्षेप के लिए बना बिहार जनसंघर्ष समिति

भागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक 31 अगस्त 2026 को होटल आमंत्रण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मृदुला सिंह ने की तथा संचालन दीपक कुमार मंडल ने किया।
बैठक में देश, बिहार तथा भागलपुर से जुड़े विभिन्न ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह महसूस किया गया कि समाज में घटित होने वाले विभिन्न जनसरोकारों के मुद्दों पर निष्पक्षता के साथ हस्तक्षेप करने और जनहित में आवाज उठाने के लिए एक व्यापक जनसंगठन की आवश्यकता है।
इसी उद्देश्य से संगठन का नाम “बिहार जनसंघर्ष समिति” तय किया गया। संगठन के संचालन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया, जिसमें:

संयोजक: गौतम कुमार

सह-संयोजक: निर्मल कुमार

कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी: सुभाष कुमार प्रसाद

संरक्षक: जिनी हमीदी, डॉ. जयंत जलद, संजय कुमार, उज्ज्वल घोष एवं मृदुला सिंह

बैठक में पटना के गर्दनीबाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन में 6 वर्षीय बच्चे आदित्य की उपस्थिति और उसके माता-पिता के साथ धरने में शामिल होने के मामले पर भी चर्चा की गई। बैठक में इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार सरकार से मांग की गई कि आदित्य के परिवार की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उनका समाधान किया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार जनसंघर्ष समिति की अगली बैठक 27 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।
बैठक में मंजर आलम, बाकिर हुसैन, मो. शाहबाज, अबु नासिर, मो. काबुल, प्रेम जी, गोपाल कृष्णा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
निवेदक
बिहार जनसंघर्ष समिति

01/09/2026
31/08/2026
31/08/2026

Address

GC Banerjee Road Bhikhanpur
Bhagalpur
812001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Subhash Kumar Prasad AAP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share