14/07/2026
वर्तमान में भरतपुर की जो हालत है शायद पहले कभी नहीं हुई, एक रोड सही नहीं, टूटी टूटी रोड पर अंधाधुन ब्रेकर, रोड पर जमाने भर की धूल, फ्लाईओवर वाली कम्पनी पर ढंग के बैरीकेड तक नहीं। पूरा रोड बंद करने की जगह लोगों को जाने दे रहे, कोई दुर्घटना न हो जाए और कहीं ज्यादा देर न हो जाए, पूरे महकमे ने भरतपुर का नाम खराब किया है, कहीं भी आदमी निकल नहीं सकता इतने बुरे हालात पैदा किए हैं, काम जयपुर में चलते हैं दिल्ली में चलते हैं, एलिवेटेड रोड जयपुर में गोपालपुरा, जगतपुरा, 22 गोदाम पर भी बन रहे हैं, पर फ्लाईओवर के और एलिवेटेड रोड की पुरानी रोड में न कोई धूल है, न सड़कें टूटी हुई।
तो ये बदहाली सिर्फ भरतपुर के हिस्से में क्यों आ रही है? जिम्मेदार कहां सोये हुए हैं? CFDC ड्रेनेज वाले रोड चालू किए हुए हैं उनमें भी इतना धूल पड़ा हुआ है??
हमारे सोशल मीडिया के स्टार्स सिर्फ पेटीज भल्ले का रिव्यू, एक दूसरे को मा बहन की गाली देने, नेता नगरी और फालतू की नौटंकी दिखाने तक सीमित हैं?
कुम्हेर गेट से हीरादास का तो पूरा व्यापार ही ठप्प कर दिया, इनकी पीड़ा कौन सुनेगा? जिला कलेक्टर सिर्फ़ 7 दिन में एक राउंड देखने आते हैं कि क्या हो रहा है क्या होना है? उनको यह सारी समस्या नजर नहीं आती? आखिर ऐसा क्यों?
जयपुर दिल्ली में जो सोच बनी हुई है कि भरतपुर एक बड़ा गांव है, क्या यही सच है?
अपनी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
#भरतपुर #जयपुर #राजस्थान