District Collector & Magistrate - Bharatpur

District Collector & Magistrate - Bharatpur Official Handle of District Collector and District Magistrate, Bharatpur, Rajasthan.

*विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो कानून और आत्म-सुरक्षा की दी जानकारी*भरतपुर, 04 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा ...
04/08/2026

*विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो कानून और आत्म-सुरक्षा की दी जानकारी*

भरतपुर, 04 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संचालित ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के अध्यक्ष बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ, स्वयं अपने रक्षक बनो, गुड टच-बैड टच में फर्क समझो, सुरक्षित रहो विषय पर जागरूक करना रहा। अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों ने कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, आत्म-सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ विधिक जागरूकता भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव नवीन कुमार किलानिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिचाना उच्चैन में विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बालक-बालिकाओं के अधिकार, पोक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय अधिनियम-2015, भारतीय न्याय संहिता-2023, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, एंटी-रैगिंग कानून, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
जिले के अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित शिविरों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के सुरक्षित उपयोग, साइबर जागरूकता एवं डेटा सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि अभियान के अगले चरण में 18 अगस्त, तृतीय मंगलवार को जिले के अन्य विद्यालयों में भी इसी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थियों तक विधिक जानकारी एवं सुरक्षा संबंधी संदेश पहुंचाया जा सके।
---00---

*ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्या समाधान बैठक आयोजित**व्यवसायिक कठिनाइयों एवं वाहन संबंधी प्रकरणों में त्वरित समाधान के निर्...
04/08/2026

*ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्या समाधान बैठक आयोजित*

*व्यवसायिक कठिनाइयों एवं वाहन संबंधी प्रकरणों में त्वरित समाधान के निर्देश*

भरतपुर, 04 अगस्त। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं परिवहन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी इन्दु मीणा ने बताया कि परिवहन व्यवसाय में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों तथा कार्यालय में वाहनों से संबंधित विभिन्न कार्यों के निष्पादन के दौरान आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने परिवहन सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अभय मुदगल तथा भरतपुर ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य गुरमीत सिंह (मोनी), देवेन्द्र पाराशर, बच्चू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, निखिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
---00---

*ग्रामीण विकास योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक* *स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराए- शा...
04/08/2026

*ग्रामीण विकास योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक*

*स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराए- शासन सचिव ग्रामीण विकास*

*लाभार्थियों को समय पर मिले पीएम आवास की राशि, दिसंबर तक हों पूरे*

भरतपुर, 4 जुलाई। ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समय पर पहुंचना चाहिए। गरीब के हक में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। यह निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में वीबी-जी रामजी योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्रामीण उत्थान योजना, राजीविका, डांग क्षेत्र, मेवात क्षेत्र, ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की जिलेवार एवं योजनावार समीक्षा की गई।

*ब्रज क्षेत्र में आधारभूत विकास पर जोर-*
शासन सचिव ने ब्रज क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा करते हुए भरतपुर एवं डीग जिले की 285 ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह भूमि, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के स्थानों, जल स्रोतों तथा जन सुविधाओं से जुड़े कार्य समय पर पूरे कराने को कहा। उन्होंने चारागाहों में पशु आश्रय स्थल, पेयजल के लिए ट्यूबवेल तथा मंदिरों में जन सुविधाओं का विकास गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर प्राथमिकता से कन्वर्जन राशि से दो कमरे मय बरामदा निर्माण के प्रस्ताव भेजने को कहा।

*15 अगस्त से पहले शुरू हों सभी स्वीकृत कार्य-*
शासन सचिव ने मेवात विकास बोर्ड, डांग विकास बोर्ड एवं ब्रज क्षेत्र विकास योजना सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी सभी योजनाओं के स्वीकृत कार्य 15 अगस्त से पहले शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है तो वे भी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्रामीण उत्थान योजना के तहत वन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा में बंध बारैठा में पर्यटक सुविधाएं, बायोलॉजिकल पार्क, पैथना में दंगल स्थल, अटारी में ग्रामीण हाट तथा वैर, उच्चैन और भुसावर में स्टेडियम निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने दर्रबराहना वाटरफॉल सहित पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के विकास के भी

सुर्खियों में भरतपुर...             #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
04/08/2026

सुर्खियों में भरतपुर...







#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Address

Bharatpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate - Bharatpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share