Gurjar Rajaram Fans club

Gurjar Rajaram Fans club Biggest Royality is Serve a service to the nation
All gurjar community katariya ji

राम राम सा everybody
25/05/2021

राम राम सा everybody

आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर !!
25/05/2021

आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर !!

22/05/2019

कस्बा टोडाभीम में कपडा व्यापारी से फायरिंग कर ढाई लाख रूपये की लूट की वारदात का पर्दाफाश:-
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार:-

दिनांक 25.02.2019 को कस्बा टोडाभीम में कपडा व्यापारी पर फायरिंग कर 2.5 लाख रूपये की लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर लुटेरे 1. विकास उर्फ विक्की पुत्र शिवचरण जाति मीना निवासी बड़ापुरा 2. सुरेन्द्र पुत्र रामखिलाडी जाति मीना निवासी सांकरवाडा को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ज्ञातव्य रहे कि दिनांक 25.02.19 को मोहनलाल पुत्र राधेश्याम जाति महाजन निवासी कपडा मंडी टोडाभीम ने एक प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना टोडाभीम पर इस आशय की दर्ज कराई कि दिनांक 24.02.2019 को सायः करीब 8.40 बजे मेरा भाई सतीश अपनी किराने की दुकान को बंद करके दिन-भर की बिक्री के गल्ले के पैसो को लेकर मेरे पास मेरी दुकान पर घर जाने के लिए आया तो उसी समय दो नकाबपोश व्यक्ति मेरी दुकान पर आये जो मेरे भाई सतीश के साथ मारपीट करने लगे। मैने बीच-बचाव की कोशिश की तो लुटेरों ने अपनी जेब से कट्टा निकाल कर मेरे उपर तान दिया व रूपयांे से भरा बैग छीन कर हवाई फायरिंग करते हुए पुरानी अनाज मण्डी की तरफ भाग गये, हमारे चिल्लाने पर मेरे भाई सतीश का लडका लक्की व अन्य दुकानदारों ने पीछा करके एक नकाबपोश को पकड लिया तो दूसरे नकाबपोश ने कट्टे से लक्की के उपर जान से मारने के नीयत से फायर किया, गोली उसके बांये हाथ की कोहनी से आर-पार निकल गयी। आदि पर थाना टोडाभीम पर अभियोग संख्या 75/19 धारा 392,307 भा.द.स. में पंजीबद्व किया गया।
सनसनीखेज घटना को लेकर कस्बा टोडाभीम के व्यापारियों के द्वारा दो दिन बाजार बंद रखकर लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आन्दोलन किया तथा ज्ञापन, प्रदर्शन आदि दिये। पुलिस अधीक्षक करौली प्रीति चन्द्रा द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली रविन्द्रसिंह के नेतृत्व मंे वृŸााधिकारी टोडाभीम राजेन्द्रसिंह, थानाधिकारी टोडाभीम मनोहरलाल मीना व चुनिन्दा पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर घटना मंे सम्मलित लुटेरों की पहचान कर शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिस पर गठित टीम के सदस्यों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की व संदिग्ध मोबाईल नम्बरांे का तकनीकी विधि से विशलेषण किया जिसमें बदमाश विकास उर्फ विक्की पुत्र शिवचरन जाति मीना निवासी बडापुरा थाना टोडाभीम व सुरेन्द्र पुत्र रामखिलाडी जाति मीना निवासी संाकरवाडा थाना टोडाभीम की उपस्थिति घटना के समय कस्बा टोडाभीम में पायी गई। घटना के बाद इनका गॉव से गायब होना व मोबाईल फोन बंद रखने से इनके उपर पक्का शक हो गया तब गठित पुलिस टीम को इनकी तलाश हेतु विशेष निर्देश दिये इनके मोबाईल बंद रहने के कारण इनके बैंक खातों से होने वाले लेन-देन पर नजर रखी गठित टीम को संदिग्ध विकास उर्फ विक्की व सुरेन्द्र की तलाश कर पूछताछ हेतु निर्देश दिये।
दिनांक 11.04.2019 को वैज्ञानिक विधि से इनके उपस्थिति महवा कस्बा के आस-पास होने की जानकारी सामने आयी तो तत्काल पुलिस दल को सक्रिय कर इन्हे तलाश कर हर-सम्भव गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। गठित पुलिस टीम के सदस्य जैसे ही महवा के पास हिण्डौन रोड पर सांथा पुलिया पर पहुंचे तो दो व्यक्ति एक अपाची मोटर साईकिल नं. त्श्र34ैस्6878 से भागने लगे। पुलिस टीम के द्वारा तुरन्त घेराबंदी कर इन्हे दबोच लिया तथा थाना टोडाभीम पर लाकर गहन पूछताछ की तो इनके द्वारा कस्बा टोडाभीम में दिनांक 24.02.2019 की सायकाल कपडा व्यापारी से लूट की वारदात को करना स्वीकार किया तथा जिस व्यक्ति के गोली लगी थी उस व्यक्ति लोेकेश पुत्र सतीश के द्वारा भी इनकों पहचान लिया। जिस पर विकास उर्फ विक्की पुत्र शिवचरन जाति मीना निवासी बडापुरा थाना टोडाभीम व सुरेन्द्र पुत्र रामखिलाडी जाति मीना निवासी संाकरवाडा थाना टोडाभीम को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई तो इन्होने जयपुर शहर के थाना मालवीय नगर, सांगानेर, टोडाभीम, कोतवाली अलवर में चोरी व लूट की वारदात करना स्वीकार किया ये अपराधी पिछले दो तीन वर्ष से चोरी व लूट की घटना को अंजाम दे रहे है इनके विरूद्व 7 प्रकरण थाना मालवीय नगर सांगानेर व टोडाभीम पर लूट व चोरी के दर्ज है। इनसे अन्य लूट की वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है।
सनसनीख्ेाज घटना का पर्दाफाश करने वाले गठित पुलिस टीम के सदस्य मनोहरलाल मीना थानाधिकारी टोडाभीम, राजाराम सहायक उप निरीक्षक, गणेशराम हैड कानि., भानूप्रताप हैड कानि., राजेश कुमार कानि. राकेश कुमार कानि., हारून खान कानि., राजेश कुमार कानि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तकनीकी टीम हैड कानि. घनश्याम, कानि. जिलय सिंह, कानि. मनीष कुमार कानि. जयकुमार को नगद-ईनाम मय प्रसंशा पत्र प्रदान किये जावेगें।

27/03/2019

Address

Weir Town Sita Village
Bharatpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurjar Rajaram Fans club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gurjar Rajaram Fans club:

Share

Category